Amarnath Yatra : 4 दिन में 50 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए

By Anuj Kumar | Updated: July 7, 2025 • 11:18 AM

अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) के पहले 4 दिनों में 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में हिम शिवलिंग के दर्शन किए हैं। यात्रा 3 जुलाई से शुरू हुई थी। चौथे दिन रविवार को 21,512 तीर्थयात्री दर्शन के लिए पहुंचे।

इस बीच रविवार को 7502 यात्रियों का 5वां जत्था जम्मू से पहलगाम (Jammu to Pahalgam) के नुनवान और कश्मीर के गांदरबल के बालटाल बेस कैंप के लिए रवाना हुआ। जत्थे में 5,973 पुरुष, 1,169 महिलाएं, 34 बच्चे, 310 साधु और 16 साध्वी शामिल हैं। 38 दिन तक चलने वाली यात्रा पहलगाम और बालटाल दोनों रूट से जारी है। समापन 9 अगस्त को रक्षाबंधन (Rakshabandhan) के दिन होगा। पिछले साल यात्रा 52 दिन चली थी और 5 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए थे।

अबतक 3.5 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए जम्मू में सरस्वती धाम, वैष्णवी धाम, पंचायत भवन और महाजन सभा में सेंटर खोले गए हैं। यहां रोज 2000 श्रद्धालुओं का रजिस्ट्रेशन जारी है।

अमरनाथ यात्रा मार्ग पर क्या-क्या

प्राकृतिक सौंदर्य के लिए पहलगाम रूट बेहतर

यदि आप अमरनाथ सिर्फ धार्मिक यात्रा के रूप में आ रहे हैं तो बालटाल रूट बेहतर है। यदि कश्मीर के प्राकृतिक सौंदर्य को करीब से जीना चाहते हैं तो पहलगाम रूट बेहतर है। हालांकि इसकी हालत बालटाल रूट के विपरीत है। गुफा से चंदनबाड़ी तक सफर थकान, धूलभरा है। रास्ता पत्थरों वाला और कहीं-कहीं बहुत संकरा है। 48 किमी लंबे जर्जर रूट पर कई जगह रेलिंग गायब है तो कहीं घोड़ों के लिए अलग रास्ता है।भास्कर टीम ने दूसरे दिन का सफर पहलगाम रूट से किया। जैसे ही आप गुफा से इस रूट पर बढ़ते हैं, जवान डॉग स्क्वॉड के साथ मिल जाएंगे। पंचतरणी से आगे बुग्यालों (पहाड़ों पर हरी घास के मैदान) में बैठे जवान दिखेंगे।

Read more : Raja Murder : राजा के परिवार ने शिलॉन्ग-दिल्ली में हायर किए 3 वकील

# Amarnath news # National news # Paper Hindi News #Ap News in Hindi #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper bakthi breakingnews delhi trendingnews