తెలుగు | Epaper

Lifestyle : मेसो बोटोक्स बढ़ती उम्र में जवां दिखने के लिए होता है फायदेमंद

digital@vaartha.com
[email protected]

ढलती उम्र पर फुलस्टॉप लगा देता है मेसो बोटोक्स

मेसो बोटोक्स बढ़ती उम्र में जवां दिखने के लिए फायदेमंद होता है। मेसो बोटोक्स ढलती उम्र पर फुलस्टॉप लगा देता है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में कई ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो बढ़ती उम्र में भी एकदम जवां दिखती हैं और उनकी स्किन भी यंग लगती है। फिर भले ही वह कितना भी कहें कि उनकी यंग स्किन के पीछे का राज अच्छा खानपान है। जबकि यह पूरी तरह से सच नहीं होता है। अभिनेत्रियां यंग दिखने के लिए बोटोक्स ट्रीटमेंट लेती हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं है कि आखिर बोटोक्स और मेसो बोटोक्स में क्या अंतर है। ऐसे में आज इस लेख के जरिए हम आपको मेसो बोटोक्स के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही यह भी जानेंगे कि यह किस तरह से काम करता है।

जानिए काम करता है कैसे

अगर आप भी इसे कराने की सोच रहे हैं, तो इससे पहले यह जानना जरूरी है कि आखिर यह किस काम आता है। यह एक ऐसा प्रोसेस है, जिसके जरिए बढ़ती उम्र के लक्षणों को छिपाया जाता है। अगर आपके चेहरे और आंखों के आसपास फाइन लाइन्स और झुर्रियां आदि हैं। तो आप इसकी मदद ले सकते हैं। इसके इस्तेमाल रोमछिद्रों के आकार को कम करने, तेल उत्पादन को कंट्रोल करने और फेस पर पसीना कम करने के लिए किया जाता है।

माइक्रो नीडल का किया जाता है उपयोग

इसमें चेहरे के खास हिस्सों पर हायलूरोनिक एसिड के साथ पतले बोटुलिनम टॉक्सिन का इस्तेमाल किया जाता है। इस ट्रीटमेंट में माइक्रो नीडल का उपयोग किया जाता है। आमतौर पर इसका इस्तेमाल आंखों के नीचे झुर्रियां, माथे की बारीक झुर्रियां, मुंह का दबा हुआ कोण, नासोलैबियल फोल्ड, गर्दन और हाथ की झुर्रियों को हटाने में मदद किया जाता है।

स्किन की सतह पर लगाया जाता है मेसो बोटोक्स का इंजेक्शन

बोटोक्स और मेसो बोटोक्स एक जैसे नहीं होते हैं। दोनों में काफी फर्क होता है। बोटोक्स का इंजेक्शन सीधे मांसपेशियों में लगाया जाता है। वहीं मेसो बोटोक्स का इंजेक्शन स्किन की सतह पर लगाया जाता है। इसमें कम मात्रा में बोटुलिनम पाया जाता है। जबकि बोटोक्स में बोटुलिनम का पर्याप्त इस्तेमाल किया जाता है। इसी वजह से मेसो बोटोक्स को बेबी बोटोक्स भी कहा जाता है।

स्किन टेस्ट के बाद ही ट्रीटमेंट

अगर आप भी इसे लेने का सोच रही हैं, तो किसी अच्छे स्किन एक्सपर्ट की सलाह लें। वह आपका स्किन टेस्ट करेंगे और उसके बाद ट्रीटमेंट की सलाह देंगे। इसको कराने के बाद फेस पर हल्की लालिमा का अनुभव होना सामान्य है। लेकिन अगर चेहरे की रेडनेस कम नहीं हो रही है, तो आपको फौरन डॉक्टर की मदद लेनी चाहिए। इसकी वजह से आपके चेहरे पर सूजन हो सकती है।

Hindi News: यूपी के वाहन मालिकों को बड़ी राहत: 5 साल के सभी ई-चालान माफ

Hindi News: यूपी के वाहन मालिकों को बड़ी राहत: 5 साल के सभी ई-चालान माफ

Hindi News: TET पर यूपी सीएम का बड़ा फैसला; सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर होगी रिवीजन याचिका

Hindi News: TET पर यूपी सीएम का बड़ा फैसला; सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर होगी रिवीजन याचिका

Latest News Assam : ज़मीन घोटाला, नूपुर बोरा गिरफ्तार

Latest News Assam : ज़मीन घोटाला, नूपुर बोरा गिरफ्तार

News Hindi : यूपी सरकार का बड़ा फैसला, संत कबीर के नाम पर स्थापित होंगे वस्त्र एवं परिधान पार्क

News Hindi : यूपी सरकार का बड़ा फैसला, संत कबीर के नाम पर स्थापित होंगे वस्त्र एवं परिधान पार्क

Hindi News: इलेक्ट्रिक स्कूटर चार्जिंग के दौरान लगी आग, पति-पत्नी जिंदा जलकर मरे

Hindi News: इलेक्ट्रिक स्कूटर चार्जिंग के दौरान लगी आग, पति-पत्नी जिंदा जलकर मरे

Latest Hindi News  Bihar : तेजस्वी यादव समेत कई नेताओं पर FIR, जानें पूरा मामला

Latest Hindi News Bihar : तेजस्वी यादव समेत कई नेताओं पर FIR, जानें पूरा मामला

Hindi News: ओडिशा के पुरी में किशोरी के साथ गैंगरेप; बॉयफ्रेंड के सामने वारदात, तीन आरोपी गिरफ्तार

Hindi News: ओडिशा के पुरी में किशोरी के साथ गैंगरेप; बॉयफ्रेंड के सामने वारदात, तीन आरोपी गिरफ्तार

Latest Hindi News Bihar : नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड होगा ब्याज मुक्त

Latest Hindi News Bihar : नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड होगा ब्याज मुक्त

Hindi News: एक और सिविल अधिकारी के घर छापा, 2 करोड़ कैश सहित करोड़ो के गहने बरामद

Hindi News: एक और सिविल अधिकारी के घर छापा, 2 करोड़ कैश सहित करोड़ो के गहने बरामद

Latest News : राजस्थान में उत्तर प्रदेश की महिला अधिकारी की नियुक्ति

Latest News : राजस्थान में उत्तर प्रदेश की महिला अधिकारी की नियुक्ति

Latest News : खाटूश्याम और वैष्णो देवी भक्तों के लिए खुशी की खबर

Latest News : खाटूश्याम और वैष्णो देवी भक्तों के लिए खुशी की खबर

Hindi News: BMW वाली महिला चालक को हो सकता है इतने साल की सजा

Hindi News: BMW वाली महिला चालक को हो सकता है इतने साल की सजा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870