తెలుగు | Epaper

सपा सांसद Ramji Lal Suman के काफिले पर फेंके गये टायर, बाल-बाल बचे

digital@vaartha.com
[email protected]

करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने फेंके टायर

मेवाड़ के शासक रहे राणा सांगा के खिलाफ टिप्पणी को लेकर निशाने पर आये समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन के काफिले पर रविवार को अलीगढ़ और दिल्ली के बीच गभाना टोल बूथ पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने कथित रूप से टायर फेंके। इसकी वजह से कई वाहन आपस में टकरा गये। इस घटना में सुमन बाल-बाल बच गये।

सुनहेरा गांव जा रहा काफिला

अधिकारियों ने बताया कि सपा के राज्यसभा सदस्य का काफिला आगरा से बुलंदशहर के सुनहेरा गांव जा रहा था तभी गभाना टोल बूथ पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने काफिले पर टायर फेंके जिससे टोल प्लाजा पर धीमी गति से चल रहे कई वाहन आपस में टकरा गये और बड़ी संख्या में मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित किया।
अपर पुलिस अधीक्षक (नगर क्षेत्र) एम.एस. पाठक ने बताया, सपा राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन को इलाके से सुरक्षित निकाल लिया गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

सुमन को आगे बढ़ने से रोका

कई प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। टोल बूथ पार करने और बुलंदशहर जिले में प्रवेश करने के बाद पुलिस ने सुमन को आगे बढ़ने से रोक दिया। बुलंदशहर के सुनहेरा गांव में पिछली 21 अप्रैल की रात दो पक्षों के बीच संघर्ष में शीला नामक एक महिला की हत्या कर दी गयी थी। इस घटना में तीन अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंता

सुमन ने संवाददाताओं से कहा कि वह बुलंदशहर के सोहाना गांव जा रहे हैं, जहां से पिछले कुछ दिनों में दलितों के खिलाफ कथित अत्याचार की खबरें सामने आई हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताते हुए सुमन ने कहा, राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है और यह तब तक जारी रहेगी जब तक सरकार ऐसे अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फैसला नहीं करती। उन्होंने कहा कि उन्हें पता नहीं है कि पुलिस उन्हें प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने देगी या नहीं।

Bharat: क्रिकेट से हटकर, टेनिस में भारत की ऐतिहासिक जीत

Bharat: क्रिकेट से हटकर, टेनिस में भारत की ऐतिहासिक जीत

Gujrat : हिंदी भाषी राज्य नहीं है, फिर भी गुजरात ने हिंदी को अपनाया  : शाह

Gujrat : हिंदी भाषी राज्य नहीं है, फिर भी गुजरात ने हिंदी को अपनाया : शाह

National : जीएसटी दरों में कटौती सरकार ने देर से उठाया कदम : चिदंबरम

National : जीएसटी दरों में कटौती सरकार ने देर से उठाया कदम : चिदंबरम

Bihar : सर्वें में नीतीश के लिए संकट…राजद और कांग्रेस को लेकर संशय

Bihar : सर्वें में नीतीश के लिए संकट…राजद और कांग्रेस को लेकर संशय

Jaunpur  : दो सगे भाइयों की बेरहमी से हत्या, इलाके में फैली दहशत

Jaunpur : दो सगे भाइयों की बेरहमी से हत्या, इलाके में फैली दहशत

PM Modi : अररिया-गलगलिया रेल लाइन का उद्घाटन 15 सितंबर को

PM Modi : अररिया-गलगलिया रेल लाइन का उद्घाटन 15 सितंबर को

Earthquake : भारत के कई राज्यों में महसूस किए गए भूकंप के झटके

Earthquake : भारत के कई राज्यों में महसूस किए गए भूकंप के झटके

Kolkata : दो डॉक्टरों की रहस्यमयी प्रेम कहानी का दुखद अंत

Kolkata : दो डॉक्टरों की रहस्यमयी प्रेम कहानी का दुखद अंत

Rajasthan : जयपुर में बड़ा सड़क हादसा, रिंग रोड से नीचे गिरी बेकाबू कार

Rajasthan : जयपुर में बड़ा सड़क हादसा, रिंग रोड से नीचे गिरी बेकाबू कार

National : भारत-पाक मैच पर ओवैसी का हमला

National : भारत-पाक मैच पर ओवैसी का हमला

UP : जनता चाहती बदलाव, वोट से ही होगा सत्ता परिवर्तन : अखिलेश

UP : जनता चाहती बदलाव, वोट से ही होगा सत्ता परिवर्तन : अखिलेश

UP: सपा नेता ने लगाया आरोप, रामभद्राचार्य ने किया पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अपमान

UP: सपा नेता ने लगाया आरोप, रामभद्राचार्य ने किया पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अपमान

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870