China: चीन का शेनझोउ-20 मिशन? जिससे 3 अंतरिक्ष यात्रियों को भेजा गया स्पेस स्टेशन

स्पेस स्टेशन

चीन ने अपने तीन अंतरिक्ष यात्रियों को 6 महीने के लिए स्पेस में भेजा है। यह तीनों अंतरिक्ष यात्री शेनझोउ-20 नामक अंतरिक्ष यान से अंतरिक्ष में गए हैं। यह मिशन चीन की छहमाही प्रक्रिया का हिस्सा है।

Advertisements

बीजिंग, चीन ने गुरुवार को तीन अंतरिक्ष यात्रियों को अपने अंतरिक्ष स्टेशन पर भेजा है। ये तीनों पिछले छह महीनों से अंतरिक्ष स्टेशन पर तैनात अपने सहयोगियों की जगह लेंगे। सरकारी टेलीविजन सीजीटीएन के अनुसार अंतरिक्ष यात्रियों के नाम चेन डोंग, चेन झोंगरुई और वांग जी हैं। चीन के अंतरिक्ष यान शेनझोउ-20 से यह तीनों यात्री स्पेस में पहुंचेंगे।

Advertisements

शेनझोउ-20 चीन के जिउक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से शाम 5:17 बजे (बीजिंग के समय अनुसार) अंतरिक्ष के लिए रवाना हुआ था।

  • चीनी अंतरिक्ष यात्रियों को ले जा रहा अंतरिक्ष यान गुरुवार रात अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंच गया।
  • चीन हर छह महीने में तियानगोंग नामक अंतरिक्ष स्टेशन पर तीन सदस्यीय चालक दल को भेजता है।
  • नए चालक दल के सदस्यों के स्टेशन में प्रवेश करने के बाद अन्य तीन सदस्यों के 29 अप्रैल को पृथ्वी पर लौटने की उम्मीद है।

तियानगोंग स्पेस स्टेशन

चीन एकमात्र देश है, जिसका अपना अंतरिक्ष स्टेशन है। चीन के इस अंतरिक्ष स्टेशन का नाम तियानगोंग है। वहीं, आइएसएस (अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन) कई देशों की संयुक्त परियोजना है। जिसमें रूस, अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी, जापान और भारत समेत कई देश शामिल हैं।

इस बीच चीन के नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ने भी बड़ी घोषणा की है। चीन ने फ्रांस, जर्मनी, जापान, पाकिस्तान, ब्रिटेन और अमेरिका के वैज्ञानिकों को चंदमा से लाए गए नमूनों का इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी है। चंद्रमा के यह नमूने चांग ई-5 मिशन द्वारा एकत्र किए गए थे। बता दें कि 2020 में चीन ने चांग ई-5 मिशन के तहत चंद्रमा से लगभग 1,731 ग्राम सैंपल लिए थे।

 Read: More: Indian China: ट्रंप के झटके से बदले चीन के सुर ,’भारतीय कंपनियों का चीन में स्वागत, 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *