తెలుగు | Epaper

Pope की पोशाक में अपनी AI तस्वीर साझा करने पर ट्रंप की आलोचना

Kshama Singh
Kshama Singh
Pope की पोशाक में अपनी AI तस्वीर साझा करने पर ट्रंप की आलोचना

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कृत्रिम मेधा (एआई) की मदद से तैयार अपनी एक ऐसी तस्वीर साझा कर विवाद पैदा कर दिया है जिसमें वह पोप की पोशाक पहने नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर ऐसे समय में साझा की गई है जब हाल में पोप फ्रांसिस के निधन के बाद वेटिकन में शोक की अवधि जारी है और उनके उत्तराधिकारी के चयन के लिए कुछ ही दिन में सम्मेलन होने वाला है।

ट्रंप की इस तस्वीर की और इटली के कई नेताओं समेत कई लोगों ने की आलोचना

ट्रंप की इस तस्वीर की कैथलिक बिशप का प्रतिनिधित्व करने वाले अमेरिका के एक समूह और इटली के कई नेताओं समेत कई लोगों ने आलोचना की है। यह तस्वीर शुक्रवार रात ट्रंप के सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर साझा की गई और बाद में राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ ने भी ‘एक्स’ पर इसे साझा किया।

वेटिकन मना रहा नौ दिवसीय आधिकारिक शोक

वेटिकन और सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस तस्वीर पर आपत्ति जताई है। फ्रांसिस के 21 अप्रैल को निधन के बाद से वेटिकन नौ दिवसीय आधिकारिक शोक मना रहा है। पोप का निधन और उनके उत्तराधिकारी का चयन कैथलिक समुदाय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बात है। वे पोप को धरती पर ईसा मसीह का प्रतिनिधि मानते हैं। विशेष रूप से इटली में यह पद अत्यंत सम्मानीय माना जाता है।

ट्रंप

कॉन्क्लेव ने ट्रंप पर पोप का मजाक उड़ाने का लगाया आरोप

एआई द्वारा तैयार की गई इस तस्वीर में ट्रंप पोप की वेशभूषा में कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे है। इतालवी और स्पेनिश समाचार संस्थानों ने भी इस तस्वीर की निंदा की। इटली के पूर्व प्रधानमंत्री एवं वामपंथी नेता मट्टेयो रेंजी ने कहा, ‘‘यह तस्वीर शर्मनाक है। यह तस्वीर पोप में आस्था रखने वालों को अपमानित करती है, संस्थाओं का अपमान करती है और दिखाती है कि दक्षिणपंथी दुनिया के नेता को किसी का मजाना उड़ाना अच्छा लगता है।’’वेटिकन के प्रवक्ता माटेओ ब्रूनी ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। अमेरिका में बिशपों का प्रतिनिधित्व करने वाले ‘न्यूयॉर्क स्टेट कैथोलिक कॉन्क्लेव ने ट्रंप पर पोप का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया।

Nikki Murder Case : गूगल टाइमलाइन और सोशल मीडिया से खुलेगा राज़!

Nikki Murder Case : गूगल टाइमलाइन और सोशल मीडिया से खुलेगा राज़!

New Delhi : चोरी हुए हीरे-पन्नों से जड़े 1 करोड़ के सोने के कलश

New Delhi : चोरी हुए हीरे-पन्नों से जड़े 1 करोड़ के सोने के कलश

Hyderabad में 69 फीट ऊंचे ‘विश्व शांति महाशक्ति गणपति’ का भव्य विसर्जन

Hyderabad में 69 फीट ऊंचे ‘विश्व शांति महाशक्ति गणपति’ का भव्य विसर्जन

National : त्योहारों की खुशखबरी, 22 सितंबर से 375 वस्तुओं पर GST कम

National : त्योहारों की खुशखबरी, 22 सितंबर से 375 वस्तुओं पर GST कम

Punjab Flood: पंजाब में 43 मौतें, सेना सहायता में जुटी

Punjab Flood: पंजाब में 43 मौतें, सेना सहायता में जुटी

DELHI NCR, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर: यमुना ने मचाया हाहाकार

DELHI NCR, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर: यमुना ने मचाया हाहाकार

WB : महुआ मोइत्रा विवादों में, सीएम ममता दे सकती हैं क्लास

WB : महुआ मोइत्रा विवादों में, सीएम ममता दे सकती हैं क्लास

Karnataka: 7 साल के बच्चे से गलती ने ले ली ने परिवार को हिला डाला

Karnataka: 7 साल के बच्चे से गलती ने ले ली ने परिवार को हिला डाला

National : प्रधानमंत्री मोदी लेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का जायजा

National : प्रधानमंत्री मोदी लेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का जायजा

Mumbai : मुंबई में ढोल-ताशों की गूंज के साथ भक्तों ने बप्पा को विदाई दी

Mumbai : मुंबई में ढोल-ताशों की गूंज के साथ भक्तों ने बप्पा को विदाई दी

Delhi : लाल किले से पौन किलो सोने का कलश चोरी, मचा हड़कंप

Delhi : लाल किले से पौन किलो सोने का कलश चोरी, मचा हड़कंप

Mumbai : मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

Mumbai : मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870