తెలుగు | Epaper

Crime : बदरीनाथ में आंध्र प्रदेश के ‘पुष्पा गिरोह’ के आठ सदस्य गिरफ्तार

Ankit Jaiswal
Ankit Jaiswal

मंदिर से सामान चोरी करते थे पुष्पा गिरोह के सदस्य

बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं का ध्यान भटका कर उनका सामान चुराने के आरोप में पुलिस ने आंध्र प्रदेश के आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यहां बताया कि बदरीनाथ मंदिर में तीर्थयात्रियों के सामान को चोरी करने वाले कुख्यात अंतर्राज्यीय ‘पुष्पा’ गिरोह के इन आठ सदस्यों को सोमवार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

लाखों रुपए नकदी बरामद

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से दो लाख 55 हजार रू नकद, आठ मोबाइल फोन और आठ पर्स बरामद किए गए हैं। बदरीनाथ मंदिर के कपाट रविवार को खुले हैं और अन्य धामों की तरह यहां भीदेश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

जेब काट देते थे पुष्पा गिरोह के सदस्य

इस दौरान बदरीनाथ में सामान चोरी करने वाले गिरोहों के भी सक्रिय होने की सूचना थी जिसपर पुलिस ने सर्विलांस के जरिए इन लोगों को पकड़ा। पुलिस ने बताया कि पुष्पा गिरोह के सदस्य भीड़ के बीच में घुसकर लोगों को धक्का देते हुए उनकी जेबें टटोलते थे और जेब काट देते थे।

आंध्र प्रदेश से बदरीनाथ पहुंचे थे

पुलिस ने बताया कि गिरोह के सभी सदस्य हवाई और रेल मार्ग से आंध्र प्रदेश से बदरीनाथ पहुंचे थे। गिरोह का सरगना आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले का रहने वाला 50 वर्षीय कृष्ण छेदाजा है और वह भी गिरफ्तार बदमाशों में शामिल है। चमोली के पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में अपने सामान को हमेशा निगरानी में रखें।

Nikki Murder Case : गूगल टाइमलाइन और सोशल मीडिया से खुलेगा राज़!

Nikki Murder Case : गूगल टाइमलाइन और सोशल मीडिया से खुलेगा राज़!

New Delhi : चोरी हुए हीरे-पन्नों से जड़े 1 करोड़ के सोने के कलश

New Delhi : चोरी हुए हीरे-पन्नों से जड़े 1 करोड़ के सोने के कलश

Hyderabad में 69 फीट ऊंचे ‘विश्व शांति महाशक्ति गणपति’ का भव्य विसर्जन

Hyderabad में 69 फीट ऊंचे ‘विश्व शांति महाशक्ति गणपति’ का भव्य विसर्जन

National : त्योहारों की खुशखबरी, 22 सितंबर से 375 वस्तुओं पर GST कम

National : त्योहारों की खुशखबरी, 22 सितंबर से 375 वस्तुओं पर GST कम

Punjab Flood: पंजाब में 43 मौतें, सेना सहायता में जुटी

Punjab Flood: पंजाब में 43 मौतें, सेना सहायता में जुटी

DELHI NCR, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर: यमुना ने मचाया हाहाकार

DELHI NCR, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर: यमुना ने मचाया हाहाकार

WB : महुआ मोइत्रा विवादों में, सीएम ममता दे सकती हैं क्लास

WB : महुआ मोइत्रा विवादों में, सीएम ममता दे सकती हैं क्लास

Karnataka: 7 साल के बच्चे से गलती ने ले ली ने परिवार को हिला डाला

Karnataka: 7 साल के बच्चे से गलती ने ले ली ने परिवार को हिला डाला

National : प्रधानमंत्री मोदी लेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का जायजा

National : प्रधानमंत्री मोदी लेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का जायजा

Mumbai : मुंबई में ढोल-ताशों की गूंज के साथ भक्तों ने बप्पा को विदाई दी

Mumbai : मुंबई में ढोल-ताशों की गूंज के साथ भक्तों ने बप्पा को विदाई दी

Delhi : लाल किले से पौन किलो सोने का कलश चोरी, मचा हड़कंप

Delhi : लाल किले से पौन किलो सोने का कलश चोरी, मचा हड़कंप

Mumbai : मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

Mumbai : मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870