తెలుగు | Epaper

‘PM Modi: ने भारत के नए सिद्धांत को आकार दिया’, चंद्रबाबू नायडू

digital
digital

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी के भाषण को भारत के नए सिद्धांत की नींव बताया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवादियों के लिए कड़ी चेतावनी बताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने भारत के लिए एक नया सिद्धांत बनाया है। नायडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिर्फ भाषण नहीं दिया, उन्होंने भारत के नए सिद्धांत को आकार दिया। उनका संबोधन पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों को कड़ी चेतावनी और दुनिया को देश की ताकत के बारे में स्पष्ट संदेश है।’

‘प्रत्येक भारतीय को गर्व महसूस हो रहा है’

नायडू ने कहा कि भारत को आज अपनी प्राचीन आध्यात्मिक विरासत और आधुनिक तकनीकी क्षमताओं के कारण वैश्विक सम्मान मिल रहा है। नायडू ने बताया, ‘ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमने सीमा पार सरकार प्रायोजित आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले प्रमुख बुनियादी ढांचे को नष्ट करने के लिए स्वदेशी रूप से विकसित ड्रोन और हथियारों का सफलतापूर्वक इस्तेमाल किया। भारत में निर्मित हमारी रक्षा प्रौद्योगिकी ने हमारे राष्ट्र की रक्षा के लिए आधुनिक दौर के युद्ध को लेकर हमारी तत्परता को दर्शाया है, जिससे प्रत्येक भारतीय को गर्व महसूस हो रहा है।’

‘हम एकजुट रहेंगे, राष्ट्र को सर्वोपरि रखेंगे’

  • तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के नेता और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सहयोगी नायडू ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश मजबूती से खड़ा है, उसके इरादे शांतिपूर्ण, ताकत मजबूत और उद्देश्य अटल हैं।
  • उन्होंने कहा, ‘भारतीय होने के नाते हम एकजुट रहेंगे और हमेशा राष्ट्र को सर्वोपरि रखेंगे।
  • ‘ नायडू के समर्थन में सूबे के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने भी मोदी के भाषण की तारीफ की और इसे एक शक्तिशाली संदेश बताया।
  • उन्होंने कहा, ‘वाह! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर पूरे भारत और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को कितना शक्तिशाली संदेश दिया है।’

पाकिस्तान को पीएम मोदी ने दी चेतावनी

बता दें कि पीएम मोदी ने सोमवार को पूरी दृढ़ता के साथ दो टूक शब्दों में कहा कि भारत किसी ‘परमाणु ब्लैकमेल’ को सहन नहीं करेगा। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान के खिलाफ अभियान को केवल स्थगित किया गया है और भविष्य पड़ोसी देश के व्यवहार पर निर्भर करेगा। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देश के बहादुर सशस्त्र बलों, सैनिकों, वैज्ञानिकों और खुफिया एजेंसी को ‘सेल्यूट’ किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने भारत से सैन्य आक्रमण रोकने के लिए विनती की तथा भारत ने इस पर तभी विचार किया जब उन्होंने अपने दुस्साहस को रोकने का वादा किया।

Read: More: Chandrababu Naidu :आज किसानों के खातों में आएंगे पैसे – नायडू


Latest News Andhra Pradesh : एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

Latest News Andhra Pradesh : एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

Latest News AP  : शादी के 20 दिन बाद दुल्हन लापता

Latest News AP : शादी के 20 दिन बाद दुल्हन लापता

News Hindi : मंत्री के बेटे नारा देवांश को वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स पुरस्कार मिला

News Hindi : मंत्री के बेटे नारा देवांश को वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स पुरस्कार मिला

AP : बीजेपी का लक्ष्य, भारत को विकसित राष्ट्र बनाना : जेपी नड्डा

AP : बीजेपी का लक्ष्य, भारत को विकसित राष्ट्र बनाना : जेपी नड्डा

Chandrababu Naidu : सीएम जगन की टिप्पणियों पर भड़के चंद्रबाबू

Chandrababu Naidu : सीएम जगन की टिप्पणियों पर भड़के चंद्रबाबू

TTD: इस दिन तिरुमला में वीआईपी दर्शन सुविधा नहीं

TTD: इस दिन तिरुमला में वीआईपी दर्शन सुविधा नहीं

AP: आंध्र प्रदेश को पूर्वी तट के लॉजिस्टिक्स केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा : सीएम

AP: आंध्र प्रदेश को पूर्वी तट के लॉजिस्टिक्स केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा : सीएम

CM: रेवंत रेड्डी ने सुदर्शन रेड्डी के समर्थन में एकजुटता का आह्वान किया

CM: रेवंत रेड्डी ने सुदर्शन रेड्डी के समर्थन में एकजुटता का आह्वान किया

TTD: तिरुपति बालाजी के भक्तों के लिए खुशखबरी,  भक्तों के लिए नया आवास

TTD: तिरुपति बालाजी के भक्तों के लिए खुशखबरी, भक्तों के लिए नया आवास

Police : सच्चाई सामने आने पर हैरान रह गए पुलिस अफसर, मिली बड़ी कामयाबी

Police : सच्चाई सामने आने पर हैरान रह गए पुलिस अफसर, मिली बड़ी कामयाबी

AWPO : सेना कल्याण प्लेसमेंट संगठन ने रोजगार मेले का आयोजन किया

AWPO : सेना कल्याण प्लेसमेंट संगठन ने रोजगार मेले का आयोजन किया

Andhra Pradesh: दिल्ली में निर्मला सीतारमण से मुलाकात करेंगे मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू

Andhra Pradesh: दिल्ली में निर्मला सीतारमण से मुलाकात करेंगे मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870