తెలుగు | Epaper

Soft Bhature Recipe: घर पर सुपर सॉफ्ट और फ्लफी भटूरे बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

Kshama Singh
Kshama Singh

छुट्टी का दिन हो तो कुछ अच्छा खाने का मन कर ही आता है। अमूमन यह देखने में आता है कि लोग छुट्टी के दिन अपनी पसंदीदा डिश जैसे छोटे भटूरे आदि खाना काफी पसंद करते हैं। यूं तो लोग इसे बाजार से मंगवाकर खाते हैं, लेकिन इन्हें घर पर बनाना भी काफी आसान है। हालांकि, कई लोगों की यह शिकायत होती है कि जब वे घर पर भटूरे बनाते हैं, तो वे उतने सॉफ्ट और फ्लफी नहीं बन पाते हैं। ऐसे में उन्हें समझ ही नहीं आता है कि आखिरकार गड़बड़ कहां हो रही है। हो सकता है कि आपके साथ भी अक्सर यह समस्या होती हो। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ छोटे-छोटे टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप घर पर सॉफ्ट और फ्लफी भटूरे बेहद ही आसानी से बना सकते हैं।

भटूरे

भटूरे बनाने के लिए आटा को जरूर करने दें रेस्ट

एक बार जब आप भटूरे का आटा लगा लेते हैं तो उसे रेस्ट जरूर करने दें। आटे को आराम देने से ग्लूटेन को आराम मिलता है, जिससे आटा मुलायम बनता है। जब आटा आराम करता है, तो यीस्ट या बेकिंग सोडा को काम करने का समय मिलता है, जिससे भटूरे में फूलापन आता है। इसके लिए आप आटा गूंधने के बाद, इसे गीले कपड़े या प्लास्टिक रैप से ढक लें ताकि यह सूखा न हो। इसे कमरे के तापमान पर कम से कम 1 से 2 घंटे के लिए आराम करने दें।

गूंधने के लिए गर्म पानी का उपयोग करें

जब भी आप भटूरे का आटा लगाएं, तो उसके लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें। गर्म पानी यीस्ट या बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर को सक्रिय करता है। जिससे भटूरे बहुत नरम व फूले हुए बनते हैं। ध्यान रखें कि पानी को गुनगुना रखें, न ज्यादा गर्म और न ज्यादा ठंडा। बहुत गर्म पानी यीस्ट को मार सकता है और ठंडा पानी आटे को अच्छे से फुलाने में कठिनाई पैदा करता है। गूंधते समय धीरे-धीरे गुनगुना पानी आटे में डालें।

भटूरे बनाने के लिए दही का उपयोग करें

भटूरे का आटा लगाते समय दही का इस्तेमाल करना भी काफी अच्छा माना जाता है। दही आटे को मुलायम बनाने और नमी देने का काम करता है। इससे आटा मुलायम होता है और भटूरे में अच्छा फूलापन आता है। इसलिए आटा लगाते समय उसमें एक टेबलस्पून दही और घी डालें। दही न केवल नमी देता है, बल्कि आटे को हल्का और मुलायम भी बनाती है।

PM Modi : अररिया-गलगलिया रेल लाइन का उद्घाटन 15 सितंबर को

PM Modi : अररिया-गलगलिया रेल लाइन का उद्घाटन 15 सितंबर को

Earthquake : भारत के कई राज्यों में महसूस किए गए भूकंप के झटके

Earthquake : भारत के कई राज्यों में महसूस किए गए भूकंप के झटके

Kolkata : दो डॉक्टरों की रहस्यमयी प्रेम कहानी का दुखद अंत

Kolkata : दो डॉक्टरों की रहस्यमयी प्रेम कहानी का दुखद अंत

Rajasthan : जयपुर में बड़ा सड़क हादसा, रिंग रोड से नीचे गिरी बेकाबू कार

Rajasthan : जयपुर में बड़ा सड़क हादसा, रिंग रोड से नीचे गिरी बेकाबू कार

National : भारत-पाक मैच पर ओवैसी का हमला

National : भारत-पाक मैच पर ओवैसी का हमला

UP : जनता चाहती बदलाव, वोट से ही होगा सत्ता परिवर्तन : अखिलेश

UP : जनता चाहती बदलाव, वोट से ही होगा सत्ता परिवर्तन : अखिलेश

UP: सपा नेता ने लगाया आरोप, रामभद्राचार्य ने किया पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अपमान

UP: सपा नेता ने लगाया आरोप, रामभद्राचार्य ने किया पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अपमान

UP: सेवा पर्व को ‘स्वच्छ उत्सव’ के रूप में भी मनाएगा वन विभाग,  पौधारोपण की तैयारी

UP: सेवा पर्व को ‘स्वच्छ उत्सव’ के रूप में भी मनाएगा वन विभाग, पौधारोपण की तैयारी

WB : ममता ने दी हिंदी दिवस की शुभकामनाएं, छठ महापर्व पर छुट्टी का ऐलान

WB : ममता ने दी हिंदी दिवस की शुभकामनाएं, छठ महापर्व पर छुट्टी का ऐलान

ASSAM : दर्रांग में बोले पीएम मोदी– ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पूरी तरह सफल रहा

ASSAM : दर्रांग में बोले पीएम मोदी– ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पूरी तरह सफल रहा

Gujrat : भरूच की फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में हड़कंप

Gujrat : भरूच की फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में हड़कंप

National : गडकरी बोले – बेटे का कारोबार अलग, कमाई से नहीं वास्ता

National : गडकरी बोले – बेटे का कारोबार अलग, कमाई से नहीं वास्ता

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870