తెలుగు | Epaper

Bihar : गया पुलिस की गुंडागर्दी, वाहन चेकिंग के नाम पर आर्मी जवान की पिटाई

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Bihar : गया पुलिस की गुंडागर्दी, वाहन चेकिंग के नाम पर आर्मी जवान की पिटाई

बहेरा थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने उनकी बाइक को रोका। हेलमेट न पहनने पर पुलिस ने फाइन की बात कही, जिसे मनोज ने स्वीकार कर लिया। लेकिन इसी बीच एक पुलिसकर्मी ने अपशब्द कहे, जिसका जवान मनोज कुमार ने विरोध किया।

गया । बिहार के गया जिले में पुलिस की बर्बरता का एक और शर्मनाक मामला सामने आया है। बहेरा थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने आर्मी जवान मनोज कुमार को लाठी और प्लास्टिक पाइप से पीट दिया। जवान का आरोप है कि अपशब्द का विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की और फिर उसकी कमर में गमछा बांधकर उसे थाने ले गए। सोमवार शाम को आर्मी जवान मनोज कुमार झारखंड से मजदूरों को छोड़कर अपने गांव पाठक बिगहा लौट रहे थे। बहेरा थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने उनकी बाइक को रोका। हेलमेट न पहनने पर पुलिस ने फाइन की बात कही, जिसे मनोज ने स्वीकार कर लिया। लेकिन इसी बीच एक पुलिसकर्मी ने अपशब्द कहे, जिसका जवान मनोज कुमार ने विरोध किया। जवान का विरोध सुनते ही पुलिसकर्मियों का गुस्सा भड़क गया।

पुलिस की इस बर्बरता की शिकायत की

मनोज के अनुसार, पुलिसकर्मियों ने लाठी और प्लास्टिक पाइप से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। जवान को घायल अवस्था में ही थाने ले जाया गया, जहां उसकी कमर में गमछा बांध दिया गया। थाने में पुलिस ने जवान मनोज कुमार से जबरन एक कागज पर सकुशल हूं लिखवाया और रात 10 बजे उसे छोड़ दिया। मनोज ने बताया कि इस पूरी घटना से वह मानसिक और शारीरिक रूप से बेहद आहत हैं। घटना के बाद मनोज कुमार ने शेरघाटी डीएसपी संजीत कुमार प्रभात से मुलाकात कर पुलिस की इस बर्बरता की शिकायत की। इसके अलावा उन्होंने अपने आर्मी हेडक्वार्टर को भी पूरे मामले की जानकारी दी है। पिटाई से घायल जवान मनोज कुमार ने रात में एक प्राइवेट क्लिनिक में इलाज कराया और अगले दिन डोभी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दोबारा इलाज करवाया। उनके शरीर पर लाठी और पाइप के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। यह घटना न केवल पुलिस की बर्बरता को उजागर करती है, बल्कि यह सवाल भी खड़ा करती है कि जो जवान सरहद पर हमारी सुरक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगाते हैं, उनके साथ इस तरह का व्यवहार क्यों किया जा रहा है? बिहार में पुलिस की बर्बरता की घटनाएं कोई नई बात नहीं हैं, लेकिन एक आर्मी जवान के साथ इस तरह का व्यवहार निश्चित रूप से चिंता का विषय है।

Read more :  छत पर सो रहे बुजुर्ग को गोलियों से भूना, आपसी विवाद बना काल

Latest News Bihar : बिहार में दो नेताओं के समर्थकों के बीच संघर्ष

Latest News Bihar : बिहार में दो नेताओं के समर्थकों के बीच संघर्ष

Latest News Delhi : रामलीला के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था का खास ध्यान

Latest News Delhi : रामलीला के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था का खास ध्यान

Breaking News: Delhi: दिल्ली हाईकोर्ट: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर अपराध नहीं

Breaking News: Delhi: दिल्ली हाईकोर्ट: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर अपराध नहीं

Latest Hindi News : असंभव को संभव बना सकते हैं पीएम मोदी : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

Latest Hindi News : असंभव को संभव बना सकते हैं पीएम मोदी : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

Latest News : सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली दंगों के मामले में पुलिस से मांगा जवाब

Latest News : सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली दंगों के मामले में पुलिस से मांगा जवाब

Latest Hindi News : मोदी सरकार मध्यम वर्ग के लिए ढेरों मौके खोलकर उनकी आय बढ़ा रही : शाह

Latest Hindi News : मोदी सरकार मध्यम वर्ग के लिए ढेरों मौके खोलकर उनकी आय बढ़ा रही : शाह

Latest Hindi News : चीनी लेकर सोमालिया जा रहे जहाज में सुभाषनगर जेटी पर लगी आग

Latest Hindi News : चीनी लेकर सोमालिया जा रहे जहाज में सुभाषनगर जेटी पर लगी आग

Latest News : मुंबई में करोड़ों की लैम्बोर्गिनी हादसे का शिकार

Latest News : मुंबई में करोड़ों की लैम्बोर्गिनी हादसे का शिकार

Latest Hindi News : इस हफ्ते बिहार आएंगे चुनाव आयुक्त, कर सकते हैं चुनाव तारीखों की घोषणा

Latest Hindi News : इस हफ्ते बिहार आएंगे चुनाव आयुक्त, कर सकते हैं चुनाव तारीखों की घोषणा

Latest News Hapur : सड़क पर दो बाइकों की जबरदस्त टक्कर

Latest News Hapur : सड़क पर दो बाइकों की जबरदस्त टक्कर

Latest News Auraiya : जहरीले कीड़े के काटने से 10 साल के बच्चे की मौत

Latest News Auraiya : जहरीले कीड़े के काटने से 10 साल के बच्चे की मौत

Latest News UP : भारत-पाकिस्तान के बीच मैच होना ही नहीं चाहिए

Latest News UP : भारत-पाकिस्तान के बीच मैच होना ही नहीं चाहिए

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870