తెలుగు | Epaper

UP News: 7 साल तक करता रहा दरिंदगी अब मिली 20 साल की सजा

digital@vaartha.com
[email protected]

नाबालिग से सालों रेप के आरोप में 80 वर्षीय चित्रकार को अदालत ने 20 साल कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही, उस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। पढ़ाने के दौरान 7 सालो तक करता रहा मासूम के साथ रेप

पहले ‘डिजिटल रेप’, फिर रेप किया 

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि दो अन्य धाराओं में उस पर 7,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि चित्रकार नोएडा के सेक्टर- 46 में रहता था और वर्तमान में उसकी उम्र 80 वर्ष है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 में जब पहली बार पीड़िता से दुष्कर्म किया गया, तो उसकी उम्र 13 वर्ष थी।

आरोप है कि चित्रकार ने पीड़िता को नोएडा में अपने घर में बंधक बनाकर रखा और वर्ष 2015 से 2022 तक पीड़िता का पहले ‘डिजिटल रेप’ (यौन अंगों से छेड़छाड़) और फिर रेप किया।

पीड़िता ने 2022 में दर्ज कराई थी FIR

अधिवक्ता ने बताया कि पीड़िता ने 14 मई, 2022 को नोएडा के कोतवाली सेक्टर-39 में राइडर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि चित्रकार का शिमला में स्टूडियो था, जहां पीड़िता के पिता नौकरी करते थे।

पीड़िता के पिता ने उसे पढ़ाने के लिए चित्रकार के पास नोएडा भेज दिया। उन्होंने कहा कि पीड़िता ने डर के कारण किसी से कुछ नहीं कहा और करीब सात साल तक चित्रकार ने लड़की का यौन शोषण किया।

बड़ी बहन को बताई थी आपबीती

पीड़िता की बड़ी बहन जब अपने पति के साथ 13 मई, 2022 को उससे मिलने पहुंची तो उसने अपनी आपबीती बताई। उसके बाद बहन के साथ कोतवाली जाकर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोपी का घर छोड़कर शिमला वापस चली गई।

पुलिस ने यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में जुलाई 2022 में अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया।

अन्य खबरों के लिए लॉगिन करें

Mauritius PM : वाराणसी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मिले विदेश सचिव

Mauritius PM : वाराणसी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मिले विदेश सचिव

UP : गाजियाबाद में गरीब रथ ट्रेन की बोगी में आग, रेलवे में हड़कंप

UP : गाजियाबाद में गरीब रथ ट्रेन की बोगी में आग, रेलवे में हड़कंप

PM Modi in Varanasi : वाराणसी में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत

PM Modi in Varanasi : वाराणसी में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत

UP News: पुलिस लाठीचार्ज से भाजपा कार्यकर्ता की मौत, क्षेत्र में तनाव

UP News: पुलिस लाठीचार्ज से भाजपा कार्यकर्ता की मौत, क्षेत्र में तनाव

Air India : एयर इंडिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी

Air India : एयर इंडिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी

National : सुप्रीम कोर्ट : जांच अधिकारियों की भी जांच ज़रूरी

National : सुप्रीम कोर्ट : जांच अधिकारियों की भी जांच ज़रूरी

Bengaluru Metro station naming controversy: “St Mary” बनाम “शंकर नाग”

Bengaluru Metro station naming controversy: “St Mary” बनाम “शंकर नाग”

Nepal  : ओली की जगह कार्की, भारत के लिए नई उम्मीद या बढ़ती मुश्किलें?

Nepal : ओली की जगह कार्की, भारत के लिए नई उम्मीद या बढ़ती मुश्किलें?

National : वैश्विक तनाव पर पीएम की कूटनीति

National : वैश्विक तनाव पर पीएम की कूटनीति

Mizoram : बादलों को चीरती हुईं दिल्ली पहुंचेगी मिजोरम से ट्रेन

Mizoram : बादलों को चीरती हुईं दिल्ली पहुंचेगी मिजोरम से ट्रेन

Mohan Bhagwat : मोहन भागवत के जन्मदिन पर  PM मोदी की शुभकामनाएं

Mohan Bhagwat : मोहन भागवत के जन्मदिन पर PM मोदी की शुभकामनाएं

Varanasi में लोकतंत्र कैद? पीएम मोदी के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं को नज़रबंद

Varanasi में लोकतंत्र कैद? पीएम मोदी के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं को नज़रबंद

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870