తెలుగు | Epaper

Ayodhya : राजा राम के रूप में उनके दरबार की प्रतिष्ठा कल

Ankit Jaiswal
Ankit Jaiswal
Ayodhya : राजा राम के रूप में उनके दरबार की प्रतिष्ठा कल

22 जनवरी को बालक राम की हो चुकी है प्राण प्रतिष्ठा

राम मंदिर के भूतल तल पर रामलला के रूप में बालक राम की प्राण-प्रतिष्ठा पिछले साल 22 जनवरी को हो चुकी है। अब प्रथम तल पर राजा राम के रूप में उनके दरबार की प्रतिष्ठा गुरुवार को होगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान के विग्रह का नेत्रोन्मिलन कर आरती उतारेंगे। अभिजित मुहूर्त में पूर्वाह्न 11.30 बजे से मध्याह्न 12 बजे के मध्य प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी।

गंगा दशहरा के पर्व पर निकाला गया यह मुहूर्त बहुत ही शुभ

कोषाध्यक्ष महंत गोविंद देव गिरि ने कहा कि गंगा दशहरा के पर्व पर निकाला गया यह मुहूर्त बहुत ही शुभ है। उन्होंने कहा कि यह भी सुखद संयोग है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इसी दिन जन्म दिवस भी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने जन्म दिवस के अवसर पर Raja Ram की प्रतिष्ठा के अनुष्ठान में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि Ram दरबार का श्रीविग्रह कहने के लिए मकराना के खदान से लिया गया मार्बल है लेकिन यह विशेष प्रकार का पाषाण खंड है।

समय के साथ बढ़ती जाएगी दिव्य विग्रह की चमक

इससे निर्मित भगवान के दिव्य विग्रह में समय के साथ चमक बढ़ती जाएगी। उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा में अलग-अलग आठ मंदिरों के साथ एक को छोड़कर सम्पूर्ण शिखर व द्वारों की भी प्रतिष्ठा हो जाएगी। उन्होंने बताया कि शेषावतार मंदिर के शिखर के अलावा सभी मंदिरों के शिखर ध्वजारोहण दीपावली के बाद निर्धारित मुहूर्त में किया जाएगा।

राजा राम की प्रतिष्ठा से आएगी सुख-शांति और समृद्धि

गिरि का कहना है कि विश्व में मुगल आक्रांताओं के द्वारा ध्वस्त किए गए पहले मंदिर के रूप में राम मंदिर का पुनर्निर्माण हुआ है। यह सनातन धर्मावलंबियों के लिए गौरव का विषय है। राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा से देश में खुशहाली आई है और हमारा विश्वास है कि राजा Ram की प्रतिष्ठा से सुख-शांति और समृद्धि आएगी।

राम लला का दर्शन करने कई हस्तियां आ रहीं

गिरि ने कहा कि रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा में देश के विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों का आगमन हुआ। इसके अलावा देशी-विदेशी राजनयिक और वहां की सरकारों के प्रभावशाली नेताओं का भी आगमन हुआ। अब राजा राम की प्रतिष्ठा हो रही है तो दुनिया के सबसे अमीर अमेरिकी उद्योग पति एलन मस्क के पिता एरोन मस्क भी यहां आ रहे हैं। यह सब लक्ष्मी पति विष्णु के अवतारी भगवान राम की ही, कृपा है।

PM Modi : उत्तराखंड के लिए ₹1200 करोड़ की मदद का ऐलान

PM Modi : उत्तराखंड के लिए ₹1200 करोड़ की मदद का ऐलान

Badaun :  9 बच्चे और 2 बहू, शादी के 32 साल बाद महिला प्रेमी संग फरार

Badaun : 9 बच्चे और 2 बहू, शादी के 32 साल बाद महिला प्रेमी संग फरार

Jharkhand : राजस्थान में 1.2 लाख में बेची गई झारखंड की युवती

Jharkhand : राजस्थान में 1.2 लाख में बेची गई झारखंड की युवती

Kathmandu : काठमांडू जा रही फ्लाइट के इंजन में लगी आग…

Kathmandu : काठमांडू जा रही फ्लाइट के इंजन में लगी आग…

New Delhi : कोर्ट ने सोनिया गांधी को राहत दी है

New Delhi : कोर्ट ने सोनिया गांधी को राहत दी है

Chhattisgarh : CRPF कोबरा कमांडो की बड़ी सफलता

Chhattisgarh : CRPF कोबरा कमांडो की बड़ी सफलता

UP News: PCS अधिकारी ने की आत्महत्या, पत्नी से फोन पर विवाद के बाद उठाया कदम

UP News: PCS अधिकारी ने की आत्महत्या, पत्नी से फोन पर विवाद के बाद उठाया कदम

Mauritius PM : वाराणसी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मिले विदेश सचिव

Mauritius PM : वाराणसी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मिले विदेश सचिव

UP : गाजियाबाद में गरीब रथ ट्रेन की बोगी में आग, रेलवे में हड़कंप

UP : गाजियाबाद में गरीब रथ ट्रेन की बोगी में आग, रेलवे में हड़कंप

PM Modi in Varanasi : वाराणसी में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत

PM Modi in Varanasi : वाराणसी में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत

UP News: पुलिस लाठीचार्ज से भाजपा कार्यकर्ता की मौत, क्षेत्र में तनाव

UP News: पुलिस लाठीचार्ज से भाजपा कार्यकर्ता की मौत, क्षेत्र में तनाव

Air India : एयर इंडिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी

Air India : एयर इंडिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870