తెలుగు | Epaper

Raja murder : ‘राजा को मार डालो, नहीं तो मैं मर जाऊंगी’, राज ने खोले रहस्य

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Raja murder : ‘राजा को मार डालो, नहीं तो मैं मर जाऊंगी’, राज ने खोले रहस्य

शादी के बाद की रस्में खत्म होने के पहले ही सोनम ने राजा को मारने की ठान ली। उसने 13 मई को ही राज कुशवाहा से मैसेज कर कहा कि मैं थक गई हूं इसे मार डाल वर्ना मैं मर जाऊंगी। ईस्ट खासी हिल्स पुलिस ने बुधवार रात सोनम राज विशाल आनंद और आकाश से एक साथ पूछताछ की तो राज ने भी सोनम के रहस्य खोलने शुरू किए।

इंदौर। शादी के बाद की रस्में खत्म होने के पहले ही सोनम ने राजा को मारने की ठान ली। उसने 13 मई को ही राज कुशवाहा से मैसेज कर कहा कि मैं थक गई हूं, इसे मार डाल, वर्ना मैं मर जाऊंगी। राज ने इसके जवाब में ‘करता हूं’ लिखा और विशाल के साथ साजिश में जुट गया।

राज ने एक-एक करके खोले सोनम के रहस्य

ईस्ट खासी हिल्स पुलिस ने बुधवार रात सोनम, राज, विशाल, आनंद और आकाश से एक साथ पूछताछ की तो राज ने भी सोनम के रहस्य खोलने शुरू किए। उसने कहा कि सोनम की सख्ती के कारण कर्मचारी कम बात करते थे। वह खुद उससे डरता था, लेकिन वह मुझसे प्रेम करने लगी।

राजा से रिश्ता तय होते ही सोनम ने राजा को मारने की ठान ली। 11 को उसने राजा से शादी तो कर ली, पर मन में हत्या का विचार चलता रहा। 13 मई को उसने इसी गुस्से में मैसेज भेजा था।

सोनम की शादी में नहीं आया था राज

राज ने पुलिस को बताया कि सोनम की शादी में वह नहीं गया। वह दो दिन पूर्व ही मामा के यहां शादी का बोलकर चला गया था। सोनम ने रोकने की कोशिश की, मगर उसके भाई गोविंद ने कहा कि राज के पिता नहीं हैं। रस्म करने के लिए राज का जाना जरूरी है। हनीमून पर जाने के पहले राज इंदौर के संगम नगर स्थित खाली मैदान में विशाल से मिला और शिलांग में हत्या की साजिश बनाई।

होम स्टे पर ही बैग में छोड़े मंगलसूत्र व अंगूठी

डीआइजी शिलांग ईस्टर्न रेंज डेविड एनआर मार्क डीआइजी के अनुसार सोनम ने 23 मई को बैग में ही मंगलसूत्र और अंगूठी छोड़ दी थी। इस बैग को पुलिस ने होम स्टे से बरामद किया है। जिस दिन मंगलसूत्र मिला, उसी दिन सोनम पर शक हो गया।

नई नवेली दुल्हन मंगलसूत्र कैसे बैग में रख सकती है। पूछताछ में पता चला कि सोनम राजा को मारने के बाद बैग लेकर भागना चाहती थी। इत्तेफाक से बैग स्कूटर की डिक्की में नहीं रख सकी और राजा ने होम स्टे पर ही छोड़ दिया।

राजा को धक्का देकर मारना चाहती थी सोनम

सोनम ने यह भी बताया कि पहले उसका इरादा हादसा बताने का था। राजा को धक्का देकर मारना चाहती थी। फोटोशूट के दौरान विक्की और आकाश के धक्का नहीं देने पर उन पर गुर्राई और इशारा किया। विशाल ने राजा पर हमला किया तो उसने संघर्ष किया। फिर दूसरा वार किया गया।

सोनम की शर्ट राजा के खून से सन गई थी

तीनों आरोपित विशाल, आनंद, आकाश खाई में नहीं फेंक सके तो सोनम ने उठा कर खाई में फेंका। सोनम की शर्ट खून से सन गई। उसने शर्ट उतार कर शव के साथ ही फेंक दी। राज की एसिडिटी की गोलियां भी शव के पास गिरा दीं। डीआइजी के अनुसार सोनम से अभी एक फोन रिकवर हुआ है। हम तीन फोन के बारे में पूछताछ कर रहे हैं।

राज की बहन के घर भी रुकी थी सोनम

पुलिस की जा्ंच में यह भी सामने आया कि सोनम की फरारी में राज ने ही मदद की। हत्या के बाद इंदौर में वह किराये के कमरे में रुकी, जहां वह उससे मिली। सोनम उप्र में रहने वाली राज की बहन के घर भी रुकी थी। वहां उसकी तीन लोगों ने मदद की। दो लोगों के साथ वह गाजीपुर गई थी। एक महिला ने सोनम को दो लोगों के साथ वाराणसी में भी देखा। आशंका है कि राज के अलावा भी नया किरदार है, जो अभी तक सामने नहीं आया है।

Read more : Raja Murder Case : मंगलसूत्र बना सोनम के खिलाफ पहला सबूत

Hindi News: BMW वाली महिला चालक को हो सकता है इतने साल की सजा

Hindi News: BMW वाली महिला चालक को हो सकता है इतने साल की सजा

Latest News Purnia : पीएम मोदी को पहनाई गई खास मखाना माला

Latest News Purnia : पीएम मोदी को पहनाई गई खास मखाना माला

Hindi News: आदिवासी समाज की बेटी अंतिमा गोंड ने दिलाया UP को गौरव, कृषि विज्ञान में पाया गोल्ड मेडल

Hindi News: आदिवासी समाज की बेटी अंतिमा गोंड ने दिलाया UP को गौरव, कृषि विज्ञान में पाया गोल्ड मेडल

Latest News Mirzapur :  स्वास्थ्य जांच हुई तो लड़की में मिले लड़कों के गुण

Latest News Mirzapur :  स्वास्थ्य जांच हुई तो लड़की में मिले लड़कों के गुण

Latest Hindi News : 40 देशों की नौसेनाओं का युद्धाभ्यास, चांगी पहुँचा भारत का निस्तार पोत

Latest Hindi News : 40 देशों की नौसेनाओं का युद्धाभ्यास, चांगी पहुँचा भारत का निस्तार पोत

Latest Hindi News : कश्मीर हाईवे पर 5000 ट्रक जाम, व्यापारियों में नुकसान की चिंता

Latest Hindi News : कश्मीर हाईवे पर 5000 ट्रक जाम, व्यापारियों में नुकसान की चिंता

Hindi News: हिमाचल के मंडी में बारिश का कहर, 3 की मौत और 2 लापता

Hindi News: हिमाचल के मंडी में बारिश का कहर, 3 की मौत और 2 लापता

Latest Hindi News : सुप्रीम कोर्ट का वक्फ संशोधन अधिनियम पर फैसला, दोनों पक्ष संतुष्ट

Latest Hindi News : सुप्रीम कोर्ट का वक्फ संशोधन अधिनियम पर फैसला, दोनों पक्ष संतुष्ट

Hindi News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर बिहार को बड़ा तोहफ़ा

Hindi News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर बिहार को बड़ा तोहफ़ा

Hindi News: सुप्रीम कोर्ट का फैसला और वक्फ कानून ; सुबह की खुशी क्यों शाम तक मायूसी में बदल गई

Hindi News: सुप्रीम कोर्ट का फैसला और वक्फ कानून ; सुबह की खुशी क्यों शाम तक मायूसी में बदल गई

Latest Hindi News : केंद्रीय मंत्री शिवराज ने साझा किया मोदी स्टोरी पेज

Latest Hindi News : केंद्रीय मंत्री शिवराज ने साझा किया मोदी स्टोरी पेज

Latest News MP : बाघ के डर से पेड़ पर चढ़ा युवक

Latest News MP : बाघ के डर से पेड़ पर चढ़ा युवक

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870