తెలుగు | Epaper

Nigeria : कमरों में बंद कर जिंदा जलाया, 100 लोगों को उतारा मौत के घाट

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Nigeria : कमरों में बंद कर जिंदा जलाया, 100 लोगों को उतारा मौत के घाट

नाइजीरिया के सेंट्रल बेन्यू स्टेट के येलेवाटा गांव में बंदूकधारियों ने कम से कम 100 लोगों की हत्या कर दी। कई परिवारों को उनके घर में जिंदा जला दिया गया। नाइजीरिया के मिडिल बेल्ट में स्थित बेन्यू राज्य का उत्तर क्षेत्र मुस्लिम बहुल और दक्षिण क्षेत्र ईसाई बहुल इलाके में बंटा हुआ है।

नाइजीरिया के सेंट्रल बेन्यू स्टेट के येलेवाटा गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना घटी। इस गांव में बंदूकधारियों ने कम से कम 100 लोगों की हत्या कर दी। एमनेस्टी इंटरनेशनल नाइजीरिया ने शनिवार को यह जानकारी दी।

हाईलाइटस

  • नाइजीरिया के मिडिल बेल्ट में स्थित बेन्यू राज्य का उत्तर क्षेत्र मुस्लिम बहुल और दक्षिण क्षेत्र ईसाई बहुल इलाके में बंटा हुआ है।
  • कई लोग लापता हैं। दर्जनों घायल हैं
  • कई परिवारों को उनके कमरों में बंद कर जिंदा जला दिया गया है।

एमनेस्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस घटना की जानकारी देते हुए कहा कि अभी भी कई लोग लापता हैं। दर्जनों घायल हैं। कई परिवारों को उनके कमरों में बंद कर जिंदा जला दिया गया है।

चरवाहों और किसानों के बीच चल रहा संघर्ष

नाइजीरिया के मिडिल बेल्ट में स्थित बेन्यू राज्य का उत्तर क्षेत्र मुस्लिम बहुल और दक्षिण क्षेत्र ईसाई बहुल इलाके में बंटा हुआ है। इस क्षेत्र में चरवाहों और किसानों के बीच जमीन के इस्तेमाल को लेकर लंबे समय से संघर्ष चल रहा है।

Read more : Iran के तेल ठिकानों पर इजरायल का मिसाइल अटैक ; नेतन्याहू बोले- यह तो बस शुरुआत है

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870