తెలుగు | Epaper

Beach In MP: मध्य प्रदेश में उठाएं बीच का मजा

Kshama Singh
Kshama Singh
Beach In MP: मध्य प्रदेश में उठाएं बीच का मजा

1956 में हुई थी मध्य प्रदेश की स्थापना

आपने मध्य प्रदेश के कई प्रसिद्ध और ऐतिहासिक स्थानों के बारे में तो जरूर सुना होगा, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताते हैं, जहां आप समुद्र तट (समंदर किनारे) का मजा ले सकते हैं। भारत के सबसे बड़े राज्यों में से एक, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की स्थापना वर्ष 1956 में हुई थी। यह राज्य अपनी वास्तुकला, संस्कृति और इतिहास के लिए जाना जाता है। इस राज्य में कई शानदार और धार्मिक स्थल (Religious places) हैं, जहां सिर्फ भारत के लोग ही नहीं, बल्कि विदेश से भी सैलानी घूमने आते हैं।

खूबसूरत और शानदार जगहें मौजूद

मध्य प्रदेश का गठन साल 1956 में हुआ था। यह देश के सबसे बड़े राज्यों में शामिल एक खूबसूरत और प्रमुख राज्य भी है। देश के मध्य में स्थित मध्य प्रदेश में कई ऐसी खूबसूरत और शानदार जगहें मौजूद हैं, जहां पर सिर्फ देशी ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटक भी घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। मध्य प्रदेश में भोपाल से लेकर इंदौर तक, ग्वालियर, मांडू, ओरछा और जबलपुर जैसी कई ऐतिहासिक जगहें हैं, जिनके बारे में लगभग हर कोई जानता है। वहीं मध्य प्रदेश में हनुवंतिया एक ऐसी जगह है, जहां पर आप बीच का लुत्फ उठा सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको हनुवंतिया की खूबसूरती और इसकी खासियत के बारे में बताने जा रहे हैं।

मध्य प्रदेश के खंडवा में है हनुवंतिया

MP के खंडवा जिले में इंदिरा सागर बांध के पास हनुवंतिया स्थित है। यह खंडवा शहर से करीब 45 किमी दूरी पर मौजूद है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हनुवंतिया करीब 233 किलोमीटर दूर है। वहीं इंदौर से करीब 138 किमी, देवास से करीब 195 किमी और उज्जैन से 197 किमी दूर है।

इस जगह की खासियत

बता दें कि इंदिरा सागर बांध के बैकवाटर में स्थित हनुवंतिया मध्य प्रदेश की एक मनमोहक जगह है। हनुवंतिया को कई लोग आइलैंड या हनुवंतिया टापू के नाम से भी जानते हैं। इस जगह की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि लोग इसको एमपी का ‘मिनी गोवा’ भी कहते हैं। यह जगह अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ एक फेमस पर्यटन स्थल माना जाता है। यहां पर गर्मियों में भारी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। हनुवंतिया टापू नीले रंग के पानी और खूबसूरती के कारण गोवा की याद दिलाता है। वहीं मानसून में हनुवंतिया की खूबसूरती अपने चरम पर होती है।

आसपास घूमने की जगहें

बता दें कि हनुवंतिया के आसपास कई शानदार और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं। जिनको आप ट्रिप के दौरान एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे इंदिरा सागर बांध, घंटाघर, गौरी कुंज, नागचून बांध खंडवा, तुलजा भवानी माता मंदिर को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

वॉटर स्पोर्ट्स के लिए है फेमस

बता दें कि हनुवंतिया बीच मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा वाटर एक्टिविटी के लिए जाना जाता है। यहां पर कई सैलानी सिर्फ मोटरबोटिंग, गोताखोरी, जेट स्कीइंग, सर्फिंग और जोरबिंग के अलावा हॉट एयर बैलूनिंग और पैरा एक्टिविटीज जैसी शानदार और मजेदार एक्टिविटी के लिए पहुंचते हैं। हर साल हनुवंतिया आइलैंड में जल महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस महोत्सव में शामिल होने के लिए हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक शामिल होते हैं।

सैलानियों के लिए क्यों है खास

गर्मियों में हनुवंतिया को मध्य प्रदेश को एक परफेक्ट पॉइंट माना जाता है। खासकर वीकेंड में भारी संख्या में पर्यटक घूमने और पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं। हनुवंतिया का शांत और शुद्ध वातावरण पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है। यह जगह अपनी खूबसूरती के अलावा एडवेंचर एक्टिविटी के लिए जाना जात है। यहां पर कई लोग सिर्फ एडवेंचर एक्टिविटी करने के लिए पहुंचते हैं।

Nepal : कौन हैं सुशीला कार्की?

Nepal : कौन हैं सुशीला कार्की?

Bihar : दो पत्नियों वाला एक व्यक्ति पहली पत्नी की बेटी के साथ घिनौनी हरकत

Bihar : दो पत्नियों वाला एक व्यक्ति पहली पत्नी की बेटी के साथ घिनौनी हरकत

CM Bhagwant : बाढ़ पीड़ितों को 45 दिनों में मिलेगा मुआवज़ा

CM Bhagwant : बाढ़ पीड़ितों को 45 दिनों में मिलेगा मुआवज़ा

UP : उत्तर प्रदेश में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘सेवा पर्व’

UP : उत्तर प्रदेश में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘सेवा पर्व’

Mauritius : पीएम प्रवीण रामगुलाम ने राम मंदिर में किए दर्शन

Mauritius : पीएम प्रवीण रामगुलाम ने राम मंदिर में किए दर्शन

Nepal : नेपाल में हिंसा की आग ने छीनी ज़िंदगी

Nepal : नेपाल में हिंसा की आग ने छीनी ज़िंदगी

PM Modi’s visit to Manipur: अशांति के बीच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

PM Modi’s visit to Manipur: अशांति के बीच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

Sanjay Kapoor: 30,000 करोड़ की संपत्ति पर तीखी जंग: करिश्मा के बच्चों vs प्रिया – वकीलों की बहस ने कोर्ट में मचाया बवाल

Sanjay Kapoor: 30,000 करोड़ की संपत्ति पर तीखी जंग: करिश्मा के बच्चों vs प्रिया – वकीलों की बहस ने कोर्ट में मचाया बवाल

Train : मिजोरम में विकास की किरण बनेगी रेल लाइन , आजादी के बाद पहली बार सीधी ट्रेन सेवा

Train : मिजोरम में विकास की किरण बनेगी रेल लाइन , आजादी के बाद पहली बार सीधी ट्रेन सेवा

Odisha : कार में रील्स बनाना पड़ा भारी…

Odisha : कार में रील्स बनाना पड़ा भारी…

Delhi High Court: बम की धमकी से मचा हड़कंप, सभी बेंचों ने कामकाज रोका

Delhi High Court: बम की धमकी से मचा हड़कंप, सभी बेंचों ने कामकाज रोका

Karnataka : बाघ नहीं, वनकर्मियों को ही पिंजरे में किया बंद!

Karnataka : बाघ नहीं, वनकर्मियों को ही पिंजरे में किया बंद!

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870