తెలుగు | Epaper

Health Tips: पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अधिक होता है इन बीमारियों का खतरा

Kshama Singh
Kshama Singh
Health Tips: पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अधिक होता है इन बीमारियों का खतरा

हार्मोनल बदलाव होने से बढ़ रही शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं

आज के दौर में ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्या के रोगियों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों को डायबिटीज का जोखिम अधिक होता है। डायबिटीज (Diabetes) होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार होते हैं। शारीरिक कार्यों में आई कमी और मोटापा डायबिटीज की समस्या का एक मुख्य कारण हो सकती हैं।
दुनियाभर में क्रॉनिक बीमारियों (Chronic diseases) का खतरा बढ़ता जा रहा है। जिसके कारण स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं पर अतिरिक्त दबाव पड़ा है। स्वस्थ जीवन जीना हर किसी की चाहत होती है। लेकिन तनाव, लाइफस्टाइल में कमी, खानपान की आदतों और हार्मोनल बदलाव होने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ती जा रही हैं।

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक महिलाएं कई गंभीर बीमारियों की चपेट में जल्दी आ जाती है। वहीं कई बीमारियां ऐसी होती हैं, जो महिलाओं में पुरुषों की तुलना में अधिक देखने को मिलती है। यही वजह है कि डॉक्टर कम उम्र में सभी महिलाओं को अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि महिलाओं में किन बीमारियों का अधिक खतरा होता है।

महिलाओं में आर्थराइटिस की समस्या

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक किसी को भी किसी भी उम्र में बीमारियां हो सकती हैं। लेकिन 50 साल की उम्र के बाद महिलाओं का स्वास्थ्य कई प्रकार से प्रभावित होने लगता है। इसके पीछे हार्मोनल, जैविक और लाइफस्टाइल संबंधी कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।

यही कारण है कि मेनोपॉज के बाद महिलाओं में डायबिटीज, आर्थराइटिस, हृदय रोग, सांस की समस्या और एनीमिया के मामले काफी ज्यादा देखने को मिलते हैं। वहीं वजन बढ़ना, अनुचित खानपान और शारीरिक गतिविधि की वजह से गठिया आदि का जोखिम अधिक हो सकता है।

थायरॉइड का जोखिम

एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में करीब 200 मिलियन यानी की 20 करोड़ से अधिक लोग थायरॉइड का शिकार हैं। यह विकार बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक और महिला-पुरुष किसी को भी हो सकता है। लेकिन आंकड़ों से पता चलता है कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं में थायरॉइड की समस्या अधिक होती है।

महिलाओं में पुरुषों की तुलना में थायरॉइड विकार की आशंका 8 से 10 गुना अधिक होती है। महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन महिलाओं को इस विकार के प्रति अधिक संवेदनशील बना सकता है।

महिलाओं में कैंसर के मामले

Womens को कुछ प्रकार के कैंसर के मामले भी प्रभावित करते हैं। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक Womens में स्तन कैंसर के मामले सबसे आम होते हैं। भारत में यह कैंसर का मामला काफी तेजी से बढ़ रहा है। वहीं महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर का जोखिम भी काफी बढ़ा है। कैंसर के बढ़ते जोखिम के लिए मोटापा, फैमिली हिस्ट्री और हार्मोनल असंतुलन को जिम्मेदार माना जाता है। सर्वाइकल कैंसर के लिए एचपीवी संक्रमण का जिम्मेदार माना जाता है।

  • एक्सपर्ट की मानें, तो महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति और बीमारियों के प्रति जागरुक रहना चाहिए।
  • महिलाओं को संतुलित आहार, व्यायाम, नियमित हेल्थ चेकअप और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्याना देना जरूरी है।
  • महिलाओं को युवावस्था से इन बातों का पालन करना चाहिए। इससे वह एक स्वस्थ और खुशहाल जीवन जी सकती हैं।

हृदय रोग

दुनियाभर में बड़ी संख्या में Womens को हृदय रोग का खतरा भी प्रभावित करता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक दिल की बीमारियों के कारण हर साल महिलाएं अपनी जान गंवाती हैं। Womens में हृदय रोग के मामलों के लिए एस्ट्रोजन हार्मोन के असंतुसन को बड़ा कारण माना जाता है। इससे रक्त वाहिकाओं पर असर होता है। तनाव और अवसाद की समस्या भी Womens में अधिक देखी जाती है। जोकि हृदय रोग को बढ़ा सकती है। ऐसे में नियमित व्यायाम और बीपी की जांच, संतुलित आहार लेना चाहिए। वहीं शराब और धूम्रपान से दूरी बनाकर हृदय रोगों से बचे रह सकते हैं।

Health : हवा में मौजूद सूक्ष्मजीव श्वसन, आंतों से जुड़े संक्रमणों के लिए जिम्मेदार

Health : हवा में मौजूद सूक्ष्मजीव श्वसन, आंतों से जुड़े संक्रमणों के लिए जिम्मेदार

Health : भारत में के-पॉप और कोरियाई संस्कृति का बढ़ रहा है क्रेज

Health : भारत में के-पॉप और कोरियाई संस्कृति का बढ़ रहा है क्रेज

Russian cancer vaccine: चिकित्सा विज्ञान में नई उम्मीद की किरण

Russian cancer vaccine: चिकित्सा विज्ञान में नई उम्मीद की किरण

Health News : वजन घटाने वालों के लिए बेहद लाभकारी है लोबिया

Health News : वजन घटाने वालों के लिए बेहद लाभकारी है लोबिया

Health news : पोषक तत्वों से भरपूर होता है केला, इसके है अद्भुत फायदे

Health news : पोषक तत्वों से भरपूर होता है केला, इसके है अद्भुत फायदे

Diabetes :  ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए खाएं ये खास मशरूम

Diabetes :  ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए खाएं ये खास मशरूम

National Nutrition Week : पोषण सप्ताह में डाइटिशियनों की खास सलाह

National Nutrition Week : पोषण सप्ताह में डाइटिशियनों की खास सलाह

Heart Attack : रोजाना चीनी खाने से बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा

Heart Attack : रोजाना चीनी खाने से बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा

Health news : रीढ़ की हड्डी को लचीला और मजबूत बनाता है वक्रासन

Health news : रीढ़ की हड्डी को लचीला और मजबूत बनाता है वक्रासन

Eye Exercises : आँखों की ताकत बढ़ाने के चार सरल उपाय

Eye Exercises : आँखों की ताकत बढ़ाने के चार सरल उपाय

Health : भद्रासन: गर्भवती महिलाओं और हर उम्र के लिए स्वास्थ्य का खजाना

Health : भद्रासन: गर्भवती महिलाओं और हर उम्र के लिए स्वास्थ्य का खजाना

Health : वेजिटेरियन फूड्स को डाइट में शामिल कर बचे विटामिन-बी12 की कमी से

Health : वेजिटेरियन फूड्स को डाइट में शामिल कर बचे विटामिन-बी12 की कमी से

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870