తెలుగు | Epaper

National news : बस एक बटन दबते ही हो जाएगा मानवता का विनाश?

Anuj Kumar
Anuj Kumar
National news : बस एक बटन दबते ही हो जाएगा मानवता का विनाश?

नई दिल्ली,। रुस-यूक्रेन युद्ध, इजराइल-ईरान (Russia-Ukraine War, Israel-Iran) तनाव और वैश्विक अस्थिरता से दुनिया जूझ रही है। वहीं परमाणु हथियारों की होड़ मची है। वैज्ञानिक और सुरक्षा विश्लेषकों ने चेतावनी दी है कि यदि यह रफ्तार जारी रही तो मानवता फिर से उसी विनाशकारी दौर में पहुंच जाएगी, जहां सिर्फ एक बटन बदते ही पूरी दुनिया (World) तबाह हो जाएगी।

हाईलाइटस

  • दुनिया में युद्ध और तनाव के चलते विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
  • इनके अलावा ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, उत्तर कोरिया और इजराइल जैसे देश भी इसमें शामिल हैं

एक रिपोर्ट के मुताबिक 2025 की शुरुआत तक दुनिया में कुल 12,241 परमाणु हथियार हैं, जिनमें से करीब 9,600 हथियार सक्रिय सैन्य स्टॉक में हैं यानी किसी भी वक्त इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इन हथियारों में से ज्यादातर अमेरिका और रूस के पास हैं, जो मिलकर दुनिया के 87 फीसदी परमाणु जखीरे पर नियंत्रण रखते हैं। इनके अलावा ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, उत्तर कोरिया और इजराइल जैसे देश भी इसमें शामिल हैं। इससे भी ज्यादा चिंता की बात यह है कि इन हथियारों में से कई ऐसे ठिकानों पर रखे गए हैं जिनका कोई रिकॉर्ड नहीं है।

समुद्र के नीचे तैनात परमाणु पनडुब्बियों में लगातार सक्रिय हैं

ये अंडरग्राउंड बंकरों, गुप्त सैन्य ठिकानों और समुद्र के नीचे तैनात परमाणु पनडुब्बियों में लगातार सक्रिय हैं और इनकी निगरानी गोपनीय तरीके से की जा रही है। रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिका ने अपने कई परमाणु हथियार न केवल खुद की धरती पर बल्कि यूरोप के कई देशों जैसे जर्मनी, बेल्जियम, नीदरलैंड, इटली और तुर्की में भी तैनात कर रखे हैं। ये हथियार आम तौर पर दिखाई नहीं देते, क्योंकि इन्हें एयरबेस के नीचे बने बंकरों में रखा गया है। वहीं रूस ने हाल ही में बेलारूस में टैक्टिकल न्यूक्लियर हथियार तैनात करने की बात कही थी, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

चीन और उत्तर कोरिया जैसे देशों का परमाणु नेटवर्क तो पूरी तरह गोपनीय है

चीन और उत्तर कोरिया जैसे देशों का परमाणु नेटवर्क तो पूरी तरह गोपनीय है, जिससे इनके इरादों का अनुमान लगाना बहुत मुश्किल है। इजराइल ने भी रहस्यमयी ढंग से इन्हें छिपा रखा है। यह दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जिसने न तो अपने पास परमाणु हथियार होने की पुष्टि की है और न ही इसका खंडन किया है। विशेषज्ञ मानते हैं कि इजराइल के पास करीब 90 परमाणु हथियार हैं, जो नेगेव रेगिस्तान, डिमोना परमाणु केंद्र और अन्य अज्ञात जगहों पर छिपा कर रखे गए हैं। इसे रणनीतिक अस्पष्टता कहा जाता है, जिससे दुश्मनों को भ्रम में रखा जाता है।

एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया एक बार फिर उसी परमाणु युग में लौट रही है, जो कभी 1960 और 70 के दशक में देखा गया था। फर्क सिर्फ इतना है कि अब ये हथियार छोटे, स्मार्ट और कहीं ज्यादा खतरनाक हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अब परमाणु हथियार डर पैदा करने की बजाय असुरक्षा की भावना को जन्म दे रहे हैं। ऐसे में सवाल यह है कि क्या हम फिर से उस खतरनाक मोड़ पर पहुंच रहे हैं जहां एक गलती पूरी मानवता के विनाश का कारण बन सकती है?

Read more : Raja Raghuvanshi Case : फिर इन्दौर पहुंची मेघालय पुलिस

Latest Hindi News : पीएम मोदी आज शाम 5 बजे करेंगे राष्ट्र संबोधन

Latest Hindi News : पीएम मोदी आज शाम 5 बजे करेंगे राष्ट्र संबोधन

Latest Hindi News: क्या बिहार में लालू के मुस्लिम-यादव समीकरण में सेंधमारी कर देगा मोदी मैजिक

Latest Hindi News: क्या बिहार में लालू के मुस्लिम-यादव समीकरण में सेंधमारी कर देगा मोदी मैजिक

Latest Hindi News : कर्नाटक : जातिगत आंकड़ों का आरक्षण में उपयोग नहीं होगा

Latest Hindi News : कर्नाटक : जातिगत आंकड़ों का आरक्षण में उपयोग नहीं होगा

Latest Hindi News : बिहार: शिक्षा सेवकों के भत्ते बढ़ाए, टैबलेट खरीद में सरकार मदद करेगी

Latest Hindi News : बिहार: शिक्षा सेवकों के भत्ते बढ़ाए, टैबलेट खरीद में सरकार मदद करेगी

Latest Hindi News : गुवाहाटी में जुबीन गर्ग का अंतिम सफर, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

Latest Hindi News : गुवाहाटी में जुबीन गर्ग का अंतिम सफर, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

Latest Hindi News : जब एक जज ने मुस्लिम बहुल क्षेत्र को पाक कहा…असहज हुए पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़

Latest Hindi News : जब एक जज ने मुस्लिम बहुल क्षेत्र को पाक कहा…असहज हुए पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़

Latest Hindi News : पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, 40 मिनट चली गोलाबारी

Latest Hindi News : पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, 40 मिनट चली गोलाबारी

Latest Hindi News : रोहिणी लड़ रहीं आत्मसम्मान की लड़ाई, इसे हरेक को समझना होगा

Latest Hindi News : रोहिणी लड़ रहीं आत्मसम्मान की लड़ाई, इसे हरेक को समझना होगा

Latest Hindi News : आज लगेगा साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण

Latest Hindi News : आज लगेगा साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण

Latest News : मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में सुरंग निर्माण

Latest News : मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में सुरंग निर्माण

Breaking News: IAS: बर्खास्त IAS पूजा खेडकर के परिवार पर शिकंजा

Breaking News: IAS: बर्खास्त IAS पूजा खेडकर के परिवार पर शिकंजा

Breaking News: India: न्यायिक व्यवस्था: विकसित भारत की राह में बाधा

Breaking News: India: न्यायिक व्यवस्था: विकसित भारत की राह में बाधा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870