తెలుగు | Epaper

Rajasthan : पाइपलाइन डालने के दौरान मिट्टी धसीं, 3 की मौत, 12 दबे

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Rajasthan : पाइपलाइन डालने के दौरान मिट्टी धसीं, 3 की मौत, 12 दबे

भरतपुर,। भरतपुर जिले के गहनौली में रविवार सुबह चंबल प्रोजेक्ट (Chambal Project) के तहत पाइप लाइन डालने के दौरान मिट्टी ढहने से एक ही परिवार के 12 लोग मलबे में दब गए। हादसे में दो महिलाएं और एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि सात लोगों को ग्रामीणों और प्रशासन की मदद से बाहर निकाला गया अन्य लोगों की तलाश (Search) और बचाव कार्य जारी है।

गहरे गड्ढे की मिट्टी ढह गई और सभी लोग उसमें दब गए

जानकारी के मुताबिक यह हादसा रूपवास के पास जग्गी का नगला गांव में सुबह करीब 8:30 बजे हुआ, जहां चंबल परियोजना के तहत पानी की पाइपलाइन डालने का कार्य चल रहा था। फतेहपुर सीकरी के उत्तु सांवरा गांव के रहने वाले करीब 12 लोग पास ही निकाली जा रही पीली मिट्टी को भरने पहुंचे थे तभी अचानक खुदाई के दौरान करीब 10-12 फीट गहरे गड्ढे की मिट्टी ढह गई और सभी लोग उसमें दब गए। घटना की सूचना मिलते ही गहनौली थाना प्रभारी पुलिस व जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं।

जेसीबी मशीन की मदद से राहत कार्य शुरू किया

ग्रामीणों ने भी मौके पर पहुंचकर फावड़े और जेसीबी मशीन की मदद से राहत कार्य शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद अब तक 7 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है, जिनमें कुछ घायल हैं उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान अनुकूल (24), विमला (45) और विनोद (55) में हुई है। शवों को भरतपुर जिला अस्पताल की मच्र्युरी में रखवा दिया है।

लोगों ने बताया कि जिस स्थान पर खुदाई चल रही थी, वहां कोई सुरक्षा उपाय नहीं थे और मिट्टी का ढेर भी असंतुलित तरीके से जमा था। बारिश के बाद मिट्टी और ज्यादा ढीली हो गई थी, जिससे वह ढह गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मुआवजे और प्रोजेक्ट कार्य में सुरक्षा मानकों को लागू करने की मांग की है। प्रशासन की ओर से राहत व बचाव कार्य जारी है और हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Read more : Delhi : NCR में 50 दुकानों पर चला बुलडोजर, दिल्ली में आप का हल्ला बोल

Nepal : कौन हैं सुशीला कार्की?

Nepal : कौन हैं सुशीला कार्की?

Bihar : दो पत्नियों वाला एक व्यक्ति पहली पत्नी की बेटी के साथ घिनौनी हरकत

Bihar : दो पत्नियों वाला एक व्यक्ति पहली पत्नी की बेटी के साथ घिनौनी हरकत

CM Bhagwant : बाढ़ पीड़ितों को 45 दिनों में मिलेगा मुआवज़ा

CM Bhagwant : बाढ़ पीड़ितों को 45 दिनों में मिलेगा मुआवज़ा

UP : उत्तर प्रदेश में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘सेवा पर्व’

UP : उत्तर प्रदेश में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘सेवा पर्व’

Mauritius : पीएम प्रवीण रामगुलाम ने राम मंदिर में किए दर्शन

Mauritius : पीएम प्रवीण रामगुलाम ने राम मंदिर में किए दर्शन

Nepal : नेपाल में हिंसा की आग ने छीनी ज़िंदगी

Nepal : नेपाल में हिंसा की आग ने छीनी ज़िंदगी

PM Modi’s visit to Manipur: अशांति के बीच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

PM Modi’s visit to Manipur: अशांति के बीच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

Sanjay Kapoor: 30,000 करोड़ की संपत्ति पर तीखी जंग: करिश्मा के बच्चों vs प्रिया – वकीलों की बहस ने कोर्ट में मचाया बवाल

Sanjay Kapoor: 30,000 करोड़ की संपत्ति पर तीखी जंग: करिश्मा के बच्चों vs प्रिया – वकीलों की बहस ने कोर्ट में मचाया बवाल

Train : मिजोरम में विकास की किरण बनेगी रेल लाइन , आजादी के बाद पहली बार सीधी ट्रेन सेवा

Train : मिजोरम में विकास की किरण बनेगी रेल लाइन , आजादी के बाद पहली बार सीधी ट्रेन सेवा

Odisha : कार में रील्स बनाना पड़ा भारी…

Odisha : कार में रील्स बनाना पड़ा भारी…

Delhi High Court: बम की धमकी से मचा हड़कंप, सभी बेंचों ने कामकाज रोका

Delhi High Court: बम की धमकी से मचा हड़कंप, सभी बेंचों ने कामकाज रोका

Karnataka : बाघ नहीं, वनकर्मियों को ही पिंजरे में किया बंद!

Karnataka : बाघ नहीं, वनकर्मियों को ही पिंजरे में किया बंद!

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870