తెలుగు | Epaper

Weather : यूपी में भारी बारिश से कई शहर जलमग्न, महाराष्ट्र में ऑरेंज अलर्ट

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Weather : यूपी में भारी बारिश से कई शहर जलमग्न, महाराष्ट्र में ऑरेंज अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने छह जुलाई के लिए कई राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है जिसमें हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड राजस्थान मध्य प्रदेश गुजरात महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ गोवा पश्चिम बंगाल और कर्नाटक के तटीय क्षेत्र शामिल हैं। यूपी के अलग अलग जिलों में रोज बारिश हो रही है। बादल फटने अचानक बाढ़ और भूस्खलन ने हिमाचल में सामान्य जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है।

 नई दिल्ली। मानसूनी बारिश उत्तर प्रदेश में जमकर बरस रही है। यूपी के अलग अलग जिलों में रोज बारिश हो रही है। शनिवार रात अलीगढ़, मथुरा मेरठ आदि बड़े शहरों में जमकर बारिश हुई जिसकी वजह से शहरों की सड़कों पर दो-दो फुट जलभराव हो गया। वहीं मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को भी कई जिलों भारी बारिश होने के आसार जताए गए हैं।

कई राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने छह जुलाई के लिए कई राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गोवा, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक के तटीय क्षेत्र शामिल हैं।

हिमाचल में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त

बादल फटने, अचानक बाढ़ और भूस्खलन ने हिमाचल में सामान्य जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। हिमाचल प्रदेश में पिछले 14 दिनों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में करीब 43 लोगों की मौत हो गई, जबकि 37 अन्य लापता हैं। नदियों के खतरे के निशान से ऊपर बहने के साथ, आईएमडी ने चेतावनी दी है कि छह जुलाई को हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश (Heavy Rain) होने की संभावना है।

इन राज्यों में अलर्ट

ओडिशा के कई जिलों में बारिश के कारण बड़े पैमाने पर जलभराव की खबर है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में छह जुलाई को भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम एजेंसी ने अपनी ताजा प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि 06 और 07 जुलाई को मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।

आईएमडी ने कहा, “पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान में 8-10 जुलाई के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, जम्मू और कश्मीर में 5-9 जुलाई के दौरान छह तारीख को जम्मू में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है वहीं, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में आज भारी बारिश की संभावना जताई है।

10 जुलाई तक भारी वर्षा की संभावना

इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 10 जुलाई तक भारी वर्षा की संभावना जताई गई है तथा पूर्वी राजस्थान में 6 जुलाई तक और उसके बाद 9 और 10 जुलाई को भारी वर्षा की संभावना है। आईएमडी के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने एएनआई को बताया कि मध्य प्रदेश और उत्तरी ओडिशा में दो हवाएं चल रही हैं, जो भारी बारिश के लिए अनुकूल हैं।

Read more : International : अब विदेशों में भी बजने लगा UPI का डंका, मोदी ने दी बधाई

Latest News Uttarakhand : देहरादून में भारी बारिश का कहर

Latest News Uttarakhand : देहरादून में भारी बारिश का कहर

Latest Hindi News : देहरादून के सहस्त्रधारा में बादल फटा, तबाही का मंजर

Latest Hindi News : देहरादून के सहस्त्रधारा में बादल फटा, तबाही का मंजर

Latest Hindi News  Weather : मानसून की राजस्थान से विदाई, मुंबई की सड़कें पानी-पानी

Latest Hindi News Weather : मानसून की राजस्थान से विदाई, मुंबई की सड़कें पानी-पानी

Mumbai : भारी बारिश के बीच मोनोरेल में तकनीकी खराबी

Mumbai : भारी बारिश के बीच मोनोरेल में तकनीकी खराबी

Heavy rain wreaks havoc in Mumbai: IMD ने रेड अलर्ट जारी किया, जनजीवन प्रभावित

Heavy rain wreaks havoc in Mumbai: IMD ने रेड अलर्ट जारी किया, जनजीवन प्रभावित

Weather : ला नीना का खतरा : भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी

Weather : ला नीना का खतरा : भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी

Weather : सिक्किम में भूस्खलन का कहर: चार की मौत, तीन लापता

Weather : सिक्किम में भूस्खलन का कहर: चार की मौत, तीन लापता

Rajasthan Weather : मानसून ने तोड़ा 107 साल पुराना रिकॉर्ड

Rajasthan Weather : मानसून ने तोड़ा 107 साल पुराना रिकॉर्ड

Weather : पाकिस्तान में भी बाढ़, 56 लोगों की मौत, चार करोड़ लोग प्रभावित

Weather : पाकिस्तान में भी बाढ़, 56 लोगों की मौत, चार करोड़ लोग प्रभावित

Weather News : आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का खतरा

Weather News : आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का खतरा

Weather : भारत-पाक सीमा पर 30 किमी बाड़ बह गई, कई चौकियां डूबीं

Weather : भारत-पाक सीमा पर 30 किमी बाड़ बह गई, कई चौकियां डूबीं

Weather : नहीं थम रही बारिश से तबाही, कई राज्यों के लिए अलर्ट

Weather : नहीं थम रही बारिश से तबाही, कई राज्यों के लिए अलर्ट

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870