తెలుగు | Epaper

 चोरी-छिपे भारत आने वाली चीनी महिला कौन? पासपोर्ट ने खोला राज

digital@vaartha.com
[email protected]
 चोरी-छिपे भारत आने वाली चीनी महिला कौन? पासपोर्ट ने खोला राज

उत्तराखंड में एक चीनी महिला पकड़ी गई। महिला साध्वी के भेष में भारत में घुसने की कोशिश कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस को महिला का पासपोर्ट मिला, जिसमें उसकी सही पहचान उजागर हो गई।

उत्तराखंड में एक महिला अचानक से पुलिस की रडार पर आ गई। महिला साध्वी के भेष में थी। सफेद साड़ी, गले में रूद्राक्ष और सिर पर साफा बांधे इस महिला को पहचान पाना काफी मुश्किल था। पुलिस को उस पर शक हुआ और पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो पता चला कि वास्तव में वो महिला चीनी नागरिक है, जो बिना वीजा के भारत में घुसने की कोशिश कर रही थी।

नेपाल वापस भेजा

यह मामला उत्तराखंड के चंपावत का है। भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा बल ने एक चीनी महिला को पकड़ा। महिला के पास वीजा नहीं था। महिला की पहचान जानने के लिए सेना के अधिकारियों ने कई घंटों तक उससे पूछताछ की और फिर उसे नेपाल वापस भेज दिया गया।

साध्वी का धरा रूप

बता दें कि महिला की वेशभूषा ने सेना के जवानों को भी हैरान कर दिया था। महिला ने सिर पर सफेद रंग का साफा बांधा था। उसके गले में रूद्राक्ष की माला थी और महिला ने शरीर पर सफेद साड़ी धारण कर रखी थी। इसी के साथ महिला ओम नम: शिवाय का जाप कर रही थी।

खबरों की मानें तो महिला ने संन्यासी की वेशभूषा धारण की थी। उसे देखकर हकीकत का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल था। ऐसे में पुलिस ने काफी देर तक जांच-पड़ताल की। महिला से कई सवाल पूछे गए और फिर महिला को सीमा के उस पार नेपाल वापस भेज दिया गया।

पुलिस ने सुनाया पूरा किस्सा

चंपावत पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के अनुसार बुधवार की रात तकरीबन 2 बजे महिला नेपाल सीमा के रास्ते भारत में घुसने की कोशिश कर रही थी। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने महिला को सीमा के पास देखा। उन्हें महिला पर शक हुआ। जब सुरक्षाकर्मियों ने महिला से पूछताछ शुरू की तो वो जवाब नहीं दे सकी।

रिपोर्ट के अनुसार सेना ने महिला की जांच की। इस दौरान पुलिस को महिला का पासपोर्ट मिला, जिसमें उसका नाम यांग कियूहान था। पासपोर्ट में महिला की उम्र 30 साल थी और वो मूल रूप से चीन की नागरिक थी। सेना ने कानूनी प्रक्रिया के तहत महिला को भारतीय इमिग्रेशन विभाग को सौंप दिया और वहां से महिला को नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया गया।


Latest News Gujarat : PM मोदी का गुजरात दौरा कल

Latest News Gujarat : PM मोदी का गुजरात दौरा कल

Latest News : एम्बुलेंस को 25 किमी लंबा ट्रैफिक पार करने में देर लगी

Latest News : एम्बुलेंस को 25 किमी लंबा ट्रैफिक पार करने में देर लगी

Latest News UP : सोनभद्र में स्कूल पर गिरी बिजली, तीन की मौत

Latest News UP : सोनभद्र में स्कूल पर गिरी बिजली, तीन की मौत

Latest News Manipur : मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हमला

Latest News Manipur : मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हमला

Breaking News: Rahul: राहुल गांधी का आरोप

Breaking News: Rahul: राहुल गांधी का आरोप

Hindi News: यासीन मलिक के लिए महबूबा मुफ्ती की रहम की गुहार

Hindi News: यासीन मलिक के लिए महबूबा मुफ्ती की रहम की गुहार

Latest News Bhopal : 14 साल बाद मिला तलाक   पत्नी ने की आत्महत्या

Latest News Bhopal : 14 साल बाद मिला तलाक पत्नी ने की आत्महत्या

Latest News : PM मोदी ने अपने आवास पर कदम्ब का पौधा लगाया

Latest News : PM मोदी ने अपने आवास पर कदम्ब का पौधा लगाया

Hindi News: यूपी में मंत्री-विधायक के रिश्तेदारों को बांटी नौकरियां; जांच करने आए अफसर के भतीजे की भी नौकरी लगी

Hindi News: यूपी में मंत्री-विधायक के रिश्तेदारों को बांटी नौकरियां; जांच करने आए अफसर के भतीजे की भी नौकरी लगी

Hindi News यूपी: स्वामी प्रसाद मौर्य का तीखा तंज, ट्रंप-मोदी जोड़ी पर चुटकी, बागेश्वर बाबा के बयान पर सवाल

Hindi News यूपी: स्वामी प्रसाद मौर्य का तीखा तंज, ट्रंप-मोदी जोड़ी पर चुटकी, बागेश्वर बाबा के बयान पर सवाल

Latest Hindi News : भाजपा का राहुल पर हमला, घुसपैठियों को मतदाता बनाने का आरोप

Latest Hindi News : भाजपा का राहुल पर हमला, घुसपैठियों को मतदाता बनाने का आरोप

Latest Hindi News : नीरव मोदी की प्रत्यर्पण प्रक्रिया फिर से खोलने की मांग

Latest Hindi News : नीरव मोदी की प्रत्यर्पण प्रक्रिया फिर से खोलने की मांग

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870