తెలుగు | Epaper

Madhya Pradesh High Court: विधायक के फोन से उजागर हुआ 443 करोड़ का अवैध खनन कांड

Vinay
Vinay
Madhya Pradesh High Court: विधायक के फोन से उजागर हुआ 443 करोड़ का अवैध खनन कांड

जबलपुर, 3 सितंबर 2025: मध्य प्रदेश (Madhy Pradesh) हाई कोर्ट (High Court) में एक चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ, जब जस्टिस विशाल मिश्रा ने 443 करोड़ रुपये के कथित अवैध खनन मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया। जज ने अपने आदेश में कहा कि बीजेपी विधायक संजय पाठक ने उनसे इस मामले पर चर्चा करने के लिए फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, जिसे उन्होंने न्यायिक निष्पक्षता के खिलाफ माना। यह मामला कटनी, भोपाल और जबलपुर में बड़े पैमाने पर अवैध खनन से जुड़ा है, जिसमें पाठक की पारिवारिक कंपनियों, निर्मला मिनरल्स और आनंद माइनिंग कॉरपोरेशन, पर गंभीर आरोप हैं

याचिकाकर्ता आशुतोष दीक्षित ने जनवरी 2025 में भोपाल की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) में शिकायत दर्ज की थी, जिसमें पाठक की कंपनियों पर सिहोरा और गोसलपुर में अवैध खनन और वन भूमि पर अतिक्रमण का आरोप लगाया गया। दीक्षित ने दावा किया कि 1000 करोड़ की जमीन को 90 करोड़ में खरीदा गया और 520 करोड़ का जुर्माना और 1700 करोड़ से अधिक का नुकसान राज्य को हुआ।

EOW की निष्क्रियता पर दीक्षित ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। जस्टिस मिश्रा ने 1 सितंबर को आदेश में कहा, “संजय पाठक ने इस मामले पर चर्चा के लिए मुझसे संपर्क करने की कोशिश की, इसलिए मैं इस याचिका पर सुनवाई नहीं करूंगा।” उन्होंने मामले को मुख्य न्यायाधीश के समक्ष उचित पीठ के लिए भेज दिया। पाठक की मां निर्मला पाठक और बेटे यश पाठक ने मामले में हस्तक्षेप याचिका दायर की थी।

विपक्ष ने इस घटना को सत्ताधारी दल की गुंडागर्दी करार दिया। कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने कहा, “यह भ्रष्टाचार का खुला खेल है।” पाठक ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। मामला अब सियासी तूल पकड़ रहा है।

ये भी पढ़े

Nikki Murder Case : गूगल टाइमलाइन और सोशल मीडिया से खुलेगा राज़!

Nikki Murder Case : गूगल टाइमलाइन और सोशल मीडिया से खुलेगा राज़!

New Delhi : चोरी हुए हीरे-पन्नों से जड़े 1 करोड़ के सोने के कलश

New Delhi : चोरी हुए हीरे-पन्नों से जड़े 1 करोड़ के सोने के कलश

Hyderabad में 69 फीट ऊंचे ‘विश्व शांति महाशक्ति गणपति’ का भव्य विसर्जन

Hyderabad में 69 फीट ऊंचे ‘विश्व शांति महाशक्ति गणपति’ का भव्य विसर्जन

National : त्योहारों की खुशखबरी, 22 सितंबर से 375 वस्तुओं पर GST कम

National : त्योहारों की खुशखबरी, 22 सितंबर से 375 वस्तुओं पर GST कम

Punjab Flood: पंजाब में 43 मौतें, सेना सहायता में जुटी

Punjab Flood: पंजाब में 43 मौतें, सेना सहायता में जुटी

DELHI NCR, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर: यमुना ने मचाया हाहाकार

DELHI NCR, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर: यमुना ने मचाया हाहाकार

WB : महुआ मोइत्रा विवादों में, सीएम ममता दे सकती हैं क्लास

WB : महुआ मोइत्रा विवादों में, सीएम ममता दे सकती हैं क्लास

Karnataka: 7 साल के बच्चे से गलती ने ले ली ने परिवार को हिला डाला

Karnataka: 7 साल के बच्चे से गलती ने ले ली ने परिवार को हिला डाला

National : प्रधानमंत्री मोदी लेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का जायजा

National : प्रधानमंत्री मोदी लेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का जायजा

Mumbai : मुंबई में ढोल-ताशों की गूंज के साथ भक्तों ने बप्पा को विदाई दी

Mumbai : मुंबई में ढोल-ताशों की गूंज के साथ भक्तों ने बप्पा को विदाई दी

Delhi : लाल किले से पौन किलो सोने का कलश चोरी, मचा हड़कंप

Delhi : लाल किले से पौन किलो सोने का कलश चोरी, मचा हड़कंप

Mumbai : मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

Mumbai : मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870