తెలుగు | Epaper

Latest News Gold : सोना ₹1,029 की बढ़त के साथ नई ऊंचाई पर

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Latest News Gold : सोना ₹1,029 की बढ़त के साथ नई ऊंचाई पर

₹1,029 की बड़ी छलांग, अब 1.11 लाख प्रति 10 ग्राम

  • इस साल अब तक ₹34,378 की बढ़त
  • निवेशकों के लिए नया मील का पत्थर
  • वैश्विक बाजारों में मांग बढ़ने से तेजी

Gold : सोने-चांदी (Gold and Silver) के दाम आज यानी 16 सितंबर को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना (Gold) 1,029 रुपए बढ़कर 1,10,540 पर पहुंच गया है। इससे पहले कल ये 1,09,511 रुपए पर था। वहीं चांदी भी 1,198 रुपए बढ़कर 1,28,989 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इससे पहले चांदी 1,27,791 रुपए पर थी

चांदी ने भी रचा इतिहास

  • ₹1.29 लाख प्रति किलो की नई ऊंचाई
  • घरेलू ज्वेलरी बाजार में हलचल
  • इंडस्ट्रियल डिमांड और डॉलर में कमजोरी से फायदा
  • निवेशकों का रुझान बढ़ा

इस साल सोना ₹34,378 और चांदी ₹42,972 महंगी हुई

  • इस साल अब तक सोने की कीमत 34,378 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,10,540 रुपए का हो गया है।
  • चांदी का भाव भी इस दौरान 42,972 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,28,989 रुपए प्रति किलो हो गई है।

सोना चांदी की उत्पत्ति कैसे हुई?

श्रीमदभागवत में लिखा है कि शिव के वीर्य से सोना-चांदी की उत्पत्ति हुई है। कहा जाता है शिव की रचना स्वयं भगवान ने की है। भागवत के एक प्रसंग में ये भी कहा गया है कि धरती पर जो सोना-चांदी है वो शिव के वीर्य से बना है। समुंद्र मंथन के वक़्त जब अमृत कलश निकला तो देव-दानव में अमृत को लेकर युद्ध छिड़ गया।

सोने और चांदी का इतिहास क्या है?

सोने और चाँदी का इस्तेमाल हज़ारों सालों से मुद्रा के रूप में होता आ रहा है। मिस्रवासियों ने लगभग 1500 ईसा पूर्व सोने से बने शेकेल का उत्पादन शुरू किया था, और लगभग 700 साल बाद उन्हीं इलाकों में चाँदी के सिक्के भी दिखाई देने लगे ।

अन्य पढ़ें:

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870