తెలుగు | Epaper

Latest News : अहमदनगर रेलवे स्टेशन का नाम अब ‘अहिल्यानगर’

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Latest News : अहमदनगर रेलवे स्टेशन का नाम अब ‘अहिल्यानगर’

मुंबई: महाराष्ट्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां (Ahmednagar) अहमदनगर रेलवे स्टेशन का नाम बदल दिया गया है। इस इस रेलवे स्टेशन का नाम लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर के सम्मान में रख दिया गया है। उनके नाम पर अब अहमदनगर रेलवे स्टेशन को ‘अहिल्यानगर’ रेलवे स्टेशन के नाम से जाना जाएगा। बता दें कि बीते सप्ताह केंद्रीय गृह मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने अहमदनगर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अहिल्यानगर करने की अधिसूचना जारी की थी। 

रेलवे ने जारी की विज्ञप्ति

मध्य रेलवे ने एक विज्ञप्ति में कहा, “पहले अहमदनगर Ahmednagar के नाम से जाना जाने वाला स्टेशन अब आधिकारिक तौर पर अहिल्यानगर (Ahilyanagar) नाम से जाना जाएगा।” विज्ञप्ति में कहा गया है, “स्टेशन कोड में कोई परिवर्तन नहीं होगा तथा अहिल्यानगर का स्टेशन कोड एएनजी ही बना रहेगा।” पिछले महीने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि स्टेशन का नाम बदलकर शहर के नए नाम के अनुरूप कर दिया जाए। शहर का नाम अहिल्यानगर रखे जाने के बाद कई संगठन और नागरिक मांग कर रहे थे कि रेलवे स्टेशन का नाम बदला जाए।

पिछली साल बदला था जिले का नाम

बता दें कि पिछली साल महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सरकार ने जिले का नाम भी बदल दिया था। आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट में कई बड़े फैसले लिए गए। इसके तहत महाराष्ट्र में एक और जिले का नाम बदलने का फैसला लिया गया। इसे महाराष्ट्र कैबिनेट की मंजूरी मिली। इस फैसले में अहमदनगर जिले का नाम बदलकर अहिल्या नगर करने का फैसला लिया गया। इससे पहले औरंगाबाद का नाम संभाजी नगर और उस्मानाबाद का नाम धाराशिव रखा गया था। इसके अलावा महाराष्ट्र कैबिनेट ने 8 अन्य रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने का फैसला भी लिया था, जो ब्रिटिश काल के नाम थे।

अहमदनगर रेलवे स्टेशन का नया नाम क्या है?

अहिल्यांगर (Ahmednagar) रेलवे स्टेशन महाराष्ट्र, भारत वाटर कलर्स 6 अक्टूबर 2024।

अहमदनगर का पुराना नाम क्या था?

अहमदनगर, अहमदनगर ज़िले का प्रशासनिक मुख्यालय है, यह महाराष्ट्र राज्य, सीना नदी के किनारे, मुंबई (भूतपूर्व बंबई) के 210 किलोमीटर पूर्व में स्थित है। प्राचीन यादव काल में ‘भीमार‘ नाम से जाने जाते इस नगर पर 1490 में अहमदनगर राजवंश के संस्थापक मलिक अहमद निज़ामशाह ने अपना अधिकार स्थापित किया।

अन्य पढ़ें:

Latest Hindi News : पाक का बढ़ेगा संकट: दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा जाएगा सिंधु का पानी

Latest Hindi News : पाक का बढ़ेगा संकट: दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा जाएगा सिंधु का पानी

No image

Hindi News: तेजस्वी ने राहुल को चुनाव से पहले ‘सीएम फेस’ इशारा दिया; बीजेपी ने जारी किया AI वीडियो, सियासी रस्साकशी तेज

Latest Hindi News : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पितृपक्ष में पिंडदान के लिए गया जी पहुंचीं

Latest Hindi News : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पितृपक्ष में पिंडदान के लिए गया जी पहुंचीं

Hindi News: ‘100 दुखों की एक ही दवाई है… आत्मनिर्भर भारत’, भावनगर में बोले पीएम मोदी

Hindi News: ‘100 दुखों की एक ही दवाई है… आत्मनिर्भर भारत’, भावनगर में बोले पीएम मोदी

Latest Hindi News : बिहार चुनाव : 4 शहरों में सुरक्षा कड़ी, एयर एंबुलेंस तैनात

Latest Hindi News : बिहार चुनाव : 4 शहरों में सुरक्षा कड़ी, एयर एंबुलेंस तैनात

Hindi News: चार इंजन वाली BJP सरकार दिल्ली की सुरक्षा नहीं संभाल पा रही’, स्कूलों में बम की धमकी पर केजरीवाल का वार

Hindi News: चार इंजन वाली BJP सरकार दिल्ली की सुरक्षा नहीं संभाल पा रही’, स्कूलों में बम की धमकी पर केजरीवाल का वार

Latest News-Mumbai : पूर्व IAS पूजा खेडकर का ड्राइवर गिरफ्तार

Latest News-Mumbai : पूर्व IAS पूजा खेडकर का ड्राइवर गिरफ्तार

Latest Hindi News : ग्रीस के पीएम मित्सोताकिस और मोदी के बीच बातचीत, एफटीए पर बनी सहमति

Latest Hindi News : ग्रीस के पीएम मित्सोताकिस और मोदी के बीच बातचीत, एफटीए पर बनी सहमति

Hindi News: दिल्ली में नया ड्रेनेज मास्टर प्लान; पूरी-तैयारी एक ऐसी दिल्ली के लिए जो बाढ़ से आज़ाद हो

Hindi News: दिल्ली में नया ड्रेनेज मास्टर प्लान; पूरी-तैयारी एक ऐसी दिल्ली के लिए जो बाढ़ से आज़ाद हो

Latest News-Chhindwara : तेज़ रफ्तार कार टायर फटने से कुएं में गिरी

Latest News-Chhindwara : तेज़ रफ्तार कार टायर फटने से कुएं में गिरी

Hindi News: देखें भारत के सबसे बड़े क्रूज हब की तस्वीरें, PM मोदी करेंगे आज उद्घाटन

Hindi News: देखें भारत के सबसे बड़े क्रूज हब की तस्वीरें, PM मोदी करेंगे आज उद्घाटन

Latest News-Uttarakhand : मलबे में जिंदगी से जूझती मां

Latest News-Uttarakhand : मलबे में जिंदगी से जूझती मां

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870