తెలుగు | Epaper

  mausam today,इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, ओलावृष्टि-आकाशीय बिजली का अलर्ट

digital@vaartha.com
[email protected]

अगले 7 दिनों के दौरान उत्तर-पूर्व और उससे सटे पूर्वी भारत में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति) के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

नई दिल्लीः दिल्ली-यूपी समेत उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलने से भीषण गर्मी से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिली है। दिल्ली-एनसीआर में शाम को आंधी के बाद हल्की बारिश हुई। वहीं, बिहार, झारखंड और पूर्वी यूपी में झमाझम बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट की गई है। दिल्ली में आज भी हल्की बारिश हो सकती है। 

 9 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने आज कुल नौ राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें इन क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। जिन राज्यों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की गई है उनमें पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, सिक्किम, पूर्वी मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्से शामिल हैं।

 तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान में छिटपुट स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। कई जिलों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में आज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तराखंड में शुक्रवार यानी आज गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति) के साथ बारिश की संभावना है। 

बिहार में भारी बारिश की संभावना

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश असम और मेघालय में 13 अप्रैल को तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कई जगहों पर ओले भी पड़ सकते हैं। आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। पंजाब में भी आज बारिश हो सकती है। अगले 5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, कर्नाटक में गरज, बिजली और तेज हवाओं (गति 40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ वर्षा की संभावना है। 

हीटवेव का अलर्ट

मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान राजस्थान, दक्षिण हरियाणा, गुजरात और मध्य प्रदेश में लू चलने की संभावना है। 14 से 16 अप्रैल तक पश्चिमी राजस्थान और 16 अप्रैल को पूर्वी राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में लू चलने की संभावना है।  उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों, पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों और गुजरात में अधिकतम तापमान सामान्य से 1-3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है। देश के बाकी हिस्सों में यह सामान्य के करीब या सामान्य से कम है।

Latest News Bihar : बिहार में दो नेताओं के समर्थकों के बीच संघर्ष

Latest News Bihar : बिहार में दो नेताओं के समर्थकों के बीच संघर्ष

Latest News Delhi : रामलीला के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था का खास ध्यान

Latest News Delhi : रामलीला के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था का खास ध्यान

Breaking News: Delhi: दिल्ली हाईकोर्ट: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर अपराध नहीं

Breaking News: Delhi: दिल्ली हाईकोर्ट: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर अपराध नहीं

Latest Hindi News : असंभव को संभव बना सकते हैं पीएम मोदी : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

Latest Hindi News : असंभव को संभव बना सकते हैं पीएम मोदी : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

Latest News : सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली दंगों के मामले में पुलिस से मांगा जवाब

Latest News : सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली दंगों के मामले में पुलिस से मांगा जवाब

Latest Hindi News : मोदी सरकार मध्यम वर्ग के लिए ढेरों मौके खोलकर उनकी आय बढ़ा रही : शाह

Latest Hindi News : मोदी सरकार मध्यम वर्ग के लिए ढेरों मौके खोलकर उनकी आय बढ़ा रही : शाह

Latest Hindi News : चीनी लेकर सोमालिया जा रहे जहाज में सुभाषनगर जेटी पर लगी आग

Latest Hindi News : चीनी लेकर सोमालिया जा रहे जहाज में सुभाषनगर जेटी पर लगी आग

Latest News : मुंबई में करोड़ों की लैम्बोर्गिनी हादसे का शिकार

Latest News : मुंबई में करोड़ों की लैम्बोर्गिनी हादसे का शिकार

Latest Hindi News : इस हफ्ते बिहार आएंगे चुनाव आयुक्त, कर सकते हैं चुनाव तारीखों की घोषणा

Latest Hindi News : इस हफ्ते बिहार आएंगे चुनाव आयुक्त, कर सकते हैं चुनाव तारीखों की घोषणा

Latest News Hapur : सड़क पर दो बाइकों की जबरदस्त टक्कर

Latest News Hapur : सड़क पर दो बाइकों की जबरदस्त टक्कर

Latest News Auraiya : जहरीले कीड़े के काटने से 10 साल के बच्चे की मौत

Latest News Auraiya : जहरीले कीड़े के काटने से 10 साल के बच्चे की मौत

Latest News UP : भारत-पाकिस्तान के बीच मैच होना ही नहीं चाहिए

Latest News UP : भारत-पाकिस्तान के बीच मैच होना ही नहीं चाहिए

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870