తెలుగు | Epaper

Uttar Pradesh : सामूहिक दुष्कर्म मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

digital@vaartha.com
[email protected]

मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से घायल

लखनऊ। कासगंज पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले के मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गए जिसकी पहचान योगेश उर्फ ​​ब्लॉक प्रमुख के रूप में हुई है। सामूहिक दुष्कर्म की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी ने पुलिस टीम पर चलाई गोली

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार भारती के अनुसार, शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे ततारपुर मार्ग पर मोटरसाइकिल पर सवार एक संदिग्ध आता दिखा जिसे रुकने का इशारा किया, लेकिन रुकने के बजाय उसने अपना वाहन विपरीत दिशा में भगा दी और पुलिस टीम पर गोली चला दी।

जवाबी कार्रवाई में हुआ घायल

उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। मुठभेड़ को कासगंज के कोतवाली थाना पुलिस, विशेष अभियान समूह (एसओजी) और ‘सर्विलांस सेल’ की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया।

पीड़िता से लूटी गई कान की बालियां बरामद

पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा, दो कारतूस और दो खोखे, बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल और पीड़िता से लूटी गई कान की बालियां बरामद की हैं। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक इस मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

मंगेतर के साथ राशन कार्ड बनवाने गई थी पीड़िता

नाबालिग पीड़िता 10 अप्रैल को अपने 17 वर्षीय मंगेतर के साथ राशन कार्ड बनवाने गई थी। जिला आपूर्ति अधिकारी (डीएसओ) के कार्यालय से लौटने के बाद वे एक नहर के पास बैठ गए तभी करीब 10 लोग आए और कथित तौर पर उन्हें झाड़ियों में ले गए।

तीन लोगों ने कथित तौर पर पीड़िता से किया दुष्कर्म

शिकायत के अनुसार, तीन लोगों ने कथित तौर पर पीड़िता से दुष्कर्म किया, जबकि अन्य ने उसकी सोने की बालियां और 5,000 रुपये छीन लिए। उन्होंने यूपीआई के जरिए उसके मंगेतर के फोन से पांच हजार रुपये भी निकाल लिये।

PM Modi congratulated Sushila Karki: नेपाल की पहली महिला पीएम के रूप में शपथ पर भारत का समर्थन

PM Modi congratulated Sushila Karki: नेपाल की पहली महिला पीएम के रूप में शपथ पर भारत का समर्थन

Historic day for Mizoram: आज से आइजोल भारत के रेलवे मानचित्र पर होगा – पीएम मोदी

Historic day for Mizoram: आज से आइजोल भारत के रेलवे मानचित्र पर होगा – पीएम मोदी

Disha Patani: दिशा पटानी के बरेली स्थित घर पर गोलीबारी

Disha Patani: दिशा पटानी के बरेली स्थित घर पर गोलीबारी

Nepal : कौन हैं सुशीला कार्की?

Nepal : कौन हैं सुशीला कार्की?

Bihar : दो पत्नियों वाला एक व्यक्ति पहली पत्नी की बेटी के साथ घिनौनी हरकत

Bihar : दो पत्नियों वाला एक व्यक्ति पहली पत्नी की बेटी के साथ घिनौनी हरकत

CM Bhagwant : बाढ़ पीड़ितों को 45 दिनों में मिलेगा मुआवज़ा

CM Bhagwant : बाढ़ पीड़ितों को 45 दिनों में मिलेगा मुआवज़ा

UP : उत्तर प्रदेश में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘सेवा पर्व’

UP : उत्तर प्रदेश में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘सेवा पर्व’

Mauritius : पीएम प्रवीण रामगुलाम ने राम मंदिर में किए दर्शन

Mauritius : पीएम प्रवीण रामगुलाम ने राम मंदिर में किए दर्शन

Nepal : नेपाल में हिंसा की आग ने छीनी ज़िंदगी

Nepal : नेपाल में हिंसा की आग ने छीनी ज़िंदगी

PM Modi’s visit to Manipur: अशांति के बीच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

PM Modi’s visit to Manipur: अशांति के बीच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

Sanjay Kapoor: 30,000 करोड़ की संपत्ति पर तीखी जंग: करिश्मा के बच्चों vs प्रिया – वकीलों की बहस ने कोर्ट में मचाया बवाल

Sanjay Kapoor: 30,000 करोड़ की संपत्ति पर तीखी जंग: करिश्मा के बच्चों vs प्रिया – वकीलों की बहस ने कोर्ट में मचाया बवाल

Train : मिजोरम में विकास की किरण बनेगी रेल लाइन , आजादी के बाद पहली बार सीधी ट्रेन सेवा

Train : मिजोरम में विकास की किरण बनेगी रेल लाइन , आजादी के बाद पहली बार सीधी ट्रेन सेवा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870