తెలుగు | Epaper

UK : एक डॉक्टर ने 6 करोड़ की खातिर खुद के ही काट लिए पैर

Anuj Kumar
Anuj Kumar
UK : एक डॉक्टर ने 6 करोड़ की खातिर खुद के ही काट लिए पैर

लंदन। एक डॉक्टर ने एक खौफनाक हरकत को अंजाम दिया है। डॉक्टर ने करीब 6 करोड़ रुपए के लिए अपने ही दोनों पैर काट लिए। जब से मामला सामने आया तो सुनकर हर कोई हैरान था। किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि क्या कोई खुद के पैर भी काट सकता है। यह मामला ब्रिटेन (Britain) का है। यहां नील हॉपर नाम के एक सर्जन ने 5 लाख पाउंड यानी करीब 5.82 करोड़ रुपए के इंश्योरेंस के लिए खुद के दोनों पैर काट डाले। बाद में इंश्योरेंस कंपनी (Insurance Company) के सामने कहानी रची कि सेप्सिस के चलते उसने दोनों पैर गंवा दिए हैं, जबकि सच्चाई यह थी कि उसने खुद इस खौफनाक काम को अंजाम दिया था।

डॉक्टर ने ऐसा काम करने के लिए दूसरे व्यक्ति को भी उकसाया

हॉपर के खिलाफ सबूत पेश करते हुए अदालत में उसके कर्मों की कहानी सुनाई गई। उसने दो बड़ी इंश्योरेंस कंपनियों से क्लेम लेने के लिए 3 जून और 26 जून, 2019 को क्लेम किया था। दोनों को मिलाकर रकम करीब 5 लाख ब्रिटिश पाउंड थी। उसने पैर गंवाने की झूठी कहानी गढ़ी। 2023 में उसका मेडिकल प्रेक्टिस (Medical Practice) करने का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया। यही नहीं डॉक्टर ने ऐसा काम करने के लिए दूसरे व्यक्ति को भी उकसाया।

21 अगस्त, 2018 से 4 दिसंबर, 2020 के बीच यह पूरी साजिश रची गई

अदालत में जो दस्तावेज पेश किए गए, उसमें बताया गया कि हॉपर ने एक वेबसाइट से ऐसे वीडियो खरीदा जो अंगों को काटने का प्रोसेस बताते हैं और उन्हें बढ़ावा देते हैं। 21 अगस्त, 2018 से 4 दिसंबर, 2020 के बीच यह पूरी साजिश रची गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हैरानी की बात है कि वह अपने पैर काटकर भी खुश था। एक इंटरव्यू में उसने खुद कहा कि अपने पैर गंवाने के बाद जिंदगी ज्यादा रोचक हो गई है। उस पर धोखाधड़ी करने और दूसरों को उकसाने के आरोप है। मामला अभी भी अदालत में चल रहा है। पूरे ब्रिटेन में इस मामले को लेकर चर्चा हो रही है।

Read more : Gujrat में केजरीवाल और बिहार में प्रशांत राजनीति में एक ही राह पर

Breaking News: NATO: अरब ‘इस्लामिक नाटो’ योजना पर पड़ी रोक

Breaking News: NATO: अरब ‘इस्लामिक नाटो’ योजना पर पड़ी रोक

Breaking News: China: चीनी ‘डिजिटल वॉल’ से बढ़ी समुद्री चिंता

Breaking News: China: चीनी ‘डिजिटल वॉल’ से बढ़ी समुद्री चिंता

Hinid News: अमेरिका के H-1B वीजा की फीस बढ़ने से भारत को फायदा; पूर्व इंफोसिस सीएफओ टीवी मोहनदास पाई की राय

Hinid News: अमेरिका के H-1B वीजा की फीस बढ़ने से भारत को फायदा; पूर्व इंफोसिस सीएफओ टीवी मोहनदास पाई की राय

Breaking News: Agreement: पाकिस्तान-सऊदी अरब रक्षा समझौता

Breaking News: Agreement: पाकिस्तान-सऊदी अरब रक्षा समझौता

Hindi News: ट्रंप प्रशासन ने H-1B वीजा फीस में बड़ा बदलाव किया, भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर

Hindi News: ट्रंप प्रशासन ने H-1B वीजा फीस में बड़ा बदलाव किया, भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर

Latest Hindi News : ट्रंप प्रशासन ने हार्वर्ड को सैंक्शन की चेतावनी दी

Latest Hindi News : ट्रंप प्रशासन ने हार्वर्ड को सैंक्शन की चेतावनी दी

Latest Hindi News: ट्रंप की नई व्यवस्था : अमेरिका की नागरिकता के लिए परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य

Latest Hindi News: ट्रंप की नई व्यवस्था : अमेरिका की नागरिकता के लिए परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य

Latest Hindi News : इज़राइल ने लॉन्च किया नया ब्रह्मास्त्र

Latest Hindi News : इज़राइल ने लॉन्च किया नया ब्रह्मास्त्र

Hindi News: भारत-अमेरिका संबंध: एक दोस्ती या व्यापारिक दबाव?

Hindi News: भारत-अमेरिका संबंध: एक दोस्ती या व्यापारिक दबाव?

Latest Hindi News : राजा से रहता है सीधा संवाद, इसलिए भूटान में नहीं होती हिंसा या जनआंदोलन

Latest Hindi News : राजा से रहता है सीधा संवाद, इसलिए भूटान में नहीं होती हिंसा या जनआंदोलन

Breaking News: America: संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका का वीटो

Breaking News: America: संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका का वीटो

Breaking News: Kamchatka: कामचटका में आया भीषण भूकंप

Breaking News: Kamchatka: कामचटका में आया भीषण भूकंप

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870