తెలుగు | Epaper

Kota : कोटा में 50 फीट ऊंचाई से गिरा युवक, मौत

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Kota : कोटा में 50 फीट ऊंचाई से गिरा युवक, मौत
  • कोटा (kota) में गैपरनाथ पिकनिक स्पॉट पर दोस्तों (Friends) के साथ घूमने गया युवक हादसे का शिकार हो गया। वह करीब 50 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गया। घायल हालत में उसे हॉस्पिटल लाया गया। उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना रविवार शाम आरकेपुरम थाना क्षेत्र के गेपरनाथ की है। युवक अर्जुन कहार (19) कैथून का रहने वाला था। अपने 5 दोस्तों के साथ गेपरनाथ मंदिर में घूमने गया था।

दोस्त ने बताया- उसी की जिद पर जाने के लिए तैयार हुए थे

दोस्त सूरज ने बताया कि रविवार दोपहर में अर्जुन गेपरनाथ जाने की जिद कर रहा था। उसकी जिद पर गेपरनाथ जाने को तैयार हुए। दशरथ, अर्जुन के साथ बाइक पर कोटा Kota के गेपरनाथ आए। हमारे साथ रानपुर से दिनेश,विकास, शानू भी साथ हो लिए। गेपरनाथ में नीचे जाने का रास्ता बंद है। हम जुगाड़ वांले (पत्थरों से होते हुए) रास्ते से नीचे उतर रहे थे।

अर्जुन के हाथ मे मोबाइल था। वो वीडियो बना रहा था। उसी समय उसका पैर फिसल गया। और वो 50-60 फीट ऊंचाई से गिर गया। मुंह के बल गिरने से उसे चोट लगी। हमने नीचे जाकर उसे संभाला। उसकी सांस चल रही थी। उसने पानी मांगा। हमने ऊपर आकर पुलिस को सूचना दी। करीब 45 मिनट वाद उसे हॉस्पिटल लेकर रवाना हुए। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

12वीं का स्टूडेंट था अर्जुन

कहार समाज के युवा प्रदेश अध्यक्ष कुंजबिहारी ने बताया कि अर्जुन दो भाइयों में बड़ा था। 12 वीं में पढ़ाई करता था। अभी मेडिकल शॉप पर काम करता था। वो 5 दोस्तों के साथ घूमने गया था। दोस्तों ने बताया कि रील बनाते समय उसका पैर फिसल गया। वो 50-60 फीट ऊंचाई से गिर गया।

परिजन को शाम 6 बजे करीब घटना का पता लगा। परिजन कोटा न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में आए। अर्जुन का मोबाइल ठीक होने पर घटना के कारणों का पता लगेगा। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। सालभर पहले उसके साथ किसी ने मारपीट की थी।अभी परिजनों ने शिकायत नही दी। सुबह पोस्टमॉर्टम होगा।

Read Also: Rajasthan : 1800 करोड़ की ठगी… कॉलेज छात्रों को बनाया शिकार

Latest News : रायपुर से राजिम के बीच नई ट्रेन शुरू

Latest News : रायपुर से राजिम के बीच नई ट्रेन शुरू

Latest News : पिता को ट्यूबवेल के कमरे में चोर होने का शक हुआ, पुलिस बुलाई

Latest News : पिता को ट्यूबवेल के कमरे में चोर होने का शक हुआ, पुलिस बुलाई

Hindi News: गरबा पर ‘फरमान’; भोपाल सांसद का विवादित बयान, गैर-हिंदुओं पर बैन

Hindi News: गरबा पर ‘फरमान’; भोपाल सांसद का विवादित बयान, गैर-हिंदुओं पर बैन

Amit Shah: अमित शाह ने बिहार रैली में राहुल गांधी और लालू पर साधा निशाना

Amit Shah: अमित शाह ने बिहार रैली में राहुल गांधी और लालू पर साधा निशाना

Hindi News: राहुल गांधी ने लगाया ‘वोट चोरी’ का आरोप, चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Hindi News: राहुल गांधी ने लगाया ‘वोट चोरी’ का आरोप, चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Hindi News: राहुल गांधी के ‘वोट डिलीट’ दावों पर BJP का तीखा पलटवार; “फुलझड़ी निकली, हताशा का नतीजा”

Hindi News: राहुल गांधी के ‘वोट डिलीट’ दावों पर BJP का तीखा पलटवार; “फुलझड़ी निकली, हताशा का नतीजा”

Latest News Kerala : सबरीमाला मंदिर में मूर्तियों से 4 किलो सोना चोरी

Latest News Kerala : सबरीमाला मंदिर में मूर्तियों से 4 किलो सोना चोरी

Latest News Rajasthan : घंटों तक बेटी के साथ समय बिताया, फिर उसे झील में फेंक दिया

Latest News Rajasthan : घंटों तक बेटी के साथ समय बिताया, फिर उसे झील में फेंक दिया

Latest News : BJP सांसद अनिल बलूनी एक बड़े हादसे से बचे

Latest News : BJP सांसद अनिल बलूनी एक बड़े हादसे से बचे

Latest News : भारत के संभावित हमले पर सऊदी अरब की रणनीति कैसी ?

Latest News : भारत के संभावित हमले पर सऊदी अरब की रणनीति कैसी ?

Hindi News: राहुल गांधी का ‘वोट चोरी’ पर बयान; ‘यह हाइड्रोजन बम नहीं, असली खुलासा बाकी’

Hindi News: राहुल गांधी का ‘वोट चोरी’ पर बयान; ‘यह हाइड्रोजन बम नहीं, असली खुलासा बाकी’

Latest News : चार्ल्स ने PM मोदी के 75वें जन्मदिन पर एक विशेष भेंट भेजी

Latest News : चार्ल्स ने PM मोदी के 75वें जन्मदिन पर एक विशेष भेंट भेजी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870