Kota : कोटा में 50 फीट ऊंचाई से गिरा युवक, मौत

By Surekha Bhosle | Updated: July 7, 2025 • 3:39 PM

दोस्त ने बताया- उसी की जिद पर जाने के लिए तैयार हुए थे

दोस्त सूरज ने बताया कि रविवार दोपहर में अर्जुन गेपरनाथ जाने की जिद कर रहा था। उसकी जिद पर गेपरनाथ जाने को तैयार हुए। दशरथ, अर्जुन के साथ बाइक पर कोटा Kota के गेपरनाथ आए। हमारे साथ रानपुर से दिनेश,विकास, शानू भी साथ हो लिए। गेपरनाथ में नीचे जाने का रास्ता बंद है। हम जुगाड़ वांले (पत्थरों से होते हुए) रास्ते से नीचे उतर रहे थे।

अर्जुन के हाथ मे मोबाइल था। वो वीडियो बना रहा था। उसी समय उसका पैर फिसल गया। और वो 50-60 फीट ऊंचाई से गिर गया। मुंह के बल गिरने से उसे चोट लगी। हमने नीचे जाकर उसे संभाला। उसकी सांस चल रही थी। उसने पानी मांगा। हमने ऊपर आकर पुलिस को सूचना दी। करीब 45 मिनट वाद उसे हॉस्पिटल लेकर रवाना हुए। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

12वीं का स्टूडेंट था अर्जुन

कहार समाज के युवा प्रदेश अध्यक्ष कुंजबिहारी ने बताया कि अर्जुन दो भाइयों में बड़ा था। 12 वीं में पढ़ाई करता था। अभी मेडिकल शॉप पर काम करता था। वो 5 दोस्तों के साथ घूमने गया था। दोस्तों ने बताया कि रील बनाते समय उसका पैर फिसल गया। वो 50-60 फीट ऊंचाई से गिर गया।

परिजन को शाम 6 बजे करीब घटना का पता लगा। परिजन कोटा न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में आए। अर्जुन का मोबाइल ठीक होने पर घटना के कारणों का पता लगेगा। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। सालभर पहले उसके साथ किसी ने मारपीट की थी।अभी परिजनों ने शिकायत नही दी। सुबह पोस्टमॉर्टम होगा।

Read Also: Rajasthan : 1800 करोड़ की ठगी… कॉलेज छात्रों को बनाया शिकार

# Paper Hindi News #Ap News in Hindi #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper #Kota bakthi breakingnews delhi latestnews trendingnews