తెలుగు | Epaper

Agra : दो बच्चों संग छत पर सो रही थी महिला, बच्चों को सांप ने डंसा, मौत

Kshama Singh
Kshama Singh
Agra : दो बच्चों संग छत पर सो रही थी महिला, बच्चों को सांप ने डंसा, मौत

बच्चों को नहीं लगी भनक, समय से नहीं मिला उपचार

आगरा के खेरागढ़ के गांव मठ भवनई में छत पर सो रही एक महिला और उसके दो बच्चों को सांप ने काट लिया। सर्प के काटने से दोनों बच्चों की मौत हो गई। वहीं महिला की उपचार के बाद हालत में सुधार है। बच्चों को सर्प द्वारा काटे जाने की भनक नहीं लगने पर समय से उपचार नहीं मिलने के बाद बचाया नहीं जा सका। जानकारी के अनुसार जगनेर थाना क्षेत्र के गांव मठ भवनई में बीती रात को विमलेश पत्नी मानपाल गोस्वामी मकान की छत पर अपने दो बेटों रामू (5) और कान्हा (8) के साथ सोई हुई थी। मंगलवार सुबह करीब 3:30 बजे महिला और दोनों बच्चों को सांप ने काट लिया।

सांप के काटे जाने का आभास होने पर महिला ने परिजनों को जानकारी दी

महिला ने सांप के काटे जाने का आभास होने पर परिजनों को जानकारी दी। परिजन महिला को जगनेर सीएचसी ले गए, जहां से उसे निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। महिला को उपचार के लिए भर्ती करा दिया। इलाज के बाद महिला की हालत में सुधार है। इसी दौरान बच्चे देर तक नहीं जागे तो परिजनों को अटपटा लगा। परिजनों ने छत पर पहुंचकर बच्चों को जगाने की कोशिश की, लेकिन वह नींद से नहीं जागे। परिजन राजकुमार और राहुल गोस्वामी ने बताया कि बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सपेरों की मदद से ढूंढ़ लिया गया सांप

मां और बच्चों को काटने वाले सर्प को सपेरों की मदद से परिवार के लोगों द्वारा आसपास ढूंढ़ लिया गया। जानकारों ने बताया कि सर्प के काटते ही महिला की नींद नहीं खुलती तो उसकी मौत भी हो सकती थी। बच्चों के मामले में किसी को उनके काटने की भनक नहीं लगी। बच्चे रोजाना देर तक सोते थे। इसलिए किसी को शक नहीं हुआ।

Tharoor: टैरिफ की टेंशन: थरूर का ‘टूरिज्म फॉर्मूला’

Tharoor: टैरिफ की टेंशन: थरूर का ‘टूरिज्म फॉर्मूला’

Aizawl: आइजोल को मिली रेल कनेक्टिविटी

Aizawl: आइजोल को मिली रेल कनेक्टिविटी

PM Modi :  संगीतकार भूपेन हजारिका की जन्मशती पर दी श्रद्धांजलि

PM Modi : संगीतकार भूपेन हजारिका की जन्मशती पर दी श्रद्धांजलि

Nepal : पीएम मोदी ने सुशीला कार्की को दी बधाई

Nepal : पीएम मोदी ने सुशीला कार्की को दी बधाई

Uttar Pradesh : सांप ने 41 बार डसा, फिर भी जिंदा बच गई लड़की!

Uttar Pradesh : सांप ने 41 बार डसा, फिर भी जिंदा बच गई लड़की!

Greater Noida : मां-बेटे ने 13वीं मंज़िल से लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत

Greater Noida : मां-बेटे ने 13वीं मंज़िल से लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत

Imphal : “रोड से जाऊंगा चाहे जितना समय लगे” – पीएम मोदी

Imphal : “रोड से जाऊंगा चाहे जितना समय लगे” – पीएम मोदी

Odisha News : छात्रों की शरारत ने ले ली गंभीर रूप

Odisha News : छात्रों की शरारत ने ले ली गंभीर रूप

Bihar : युवक की मां और बहन ने आंखों के सामने देखा डूबते बेटे को

Bihar : युवक की मां और बहन ने आंखों के सामने देखा डूबते बेटे को

Nagpur News : फ्लाइओवर का डिज़ाइन बना विवाद का कारण

Nagpur News : फ्लाइओवर का डिज़ाइन बना विवाद का कारण

Disaster in Mandi parliamentary constituency: सांसद कंगना रनौत नदारद

Disaster in Mandi parliamentary constituency: सांसद कंगना रनौत नदारद

Mumbai: 125 साल पुराना एलफिंस्टन ब्रिज बंद, 450 परिवारों ने जताया विरोध

Mumbai: 125 साल पुराना एलफिंस्टन ब्रिज बंद, 450 परिवारों ने जताया विरोध

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870