Agra: ऑपरेशन सिंदूर के बाद हाई अलर्ट पर आगरा, ताजमहल की बढ़ाई गई सुरक्षा

By digital | Updated: May 8, 2025 • 11:47 AM

भारतीय सेना द्वारा के पीओके और पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश अलर्ट मौड पर है। आगरा में भी हाई अलर्ट घोषित किया गया है। ताजमहल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

भारतीय सेना ने पीओके और पाकिस्तान में मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। अब इस ऑपरेशन के बाद सेना अलर्ट है। यूपी में रेड अलर्ट है। आगरा में भी हाई अलर्ट घोषित किया गया है। ताजमहल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को सेना के अधिकारियों के संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं जनता को सायरन बजाकर सतर्क किया जाएगा।

इसी कड़ी में मॉक ड्रिल की तो शुरुआत भी की जा चुकी है। फायर डिपार्टमेंट में कर्मचारियों की छुट्टियां रोक दी गई हैं। सैन्य इलाकों में बड़ी सावधानी बरती जा रही है। खुफिया एजेंसियां की उन इलाकों में सक्रिय हैं, जो आबादी मिश्रित हैं। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने बुधवार दोपहर को पुलिस अफसरों की एक मीटिंग बुलाई और उनको निर्देश दिए।

पुलिस ने आबादी मिश्रित इलाकों में की गश्त

वायरल वीडियो और संदेशों पर खास नजर

सायरन का काम करेंगे थाने के ये सिस्टम

बता दें कि कमिश्नरेट में 47 पुलिस थाने हैं। 40 में पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगे हैं। सभी चालू हालत में हैं। ट्रायल के बाद उन्हें भी सायरन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

Read: More : India Pakistan Tension :पूरे यूपी में रेड अलर्ट घोषित

# Paper Hindi News #Agra on high alert #Ap News in Hindi #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper bakthi breakingnews delhi latestnews trendingnews