Bihar news : छत पर सो रहे बुजुर्ग को गोलियों से भूना, आपसी विवाद बना काल

By Anuj Kumar | Updated: May 14, 2025 • 12:49 PM

इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। मृतक सुरेश यादव को अपराधियों ने छत पर सोते समय निशाना बनाया। बदमाशों ने उनके सीने और पीठ में दो गोलियां दागीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

नालंदा । बिहार के नालंदा जिले के धर्मपुर गांव में अपराधियों ने एक बुजुर्ग की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी। घटना उस समय हुई जब 75 वर्षीय सुरेश यादव छत पर सो रहे थे। बदमाश बांस की सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़े और बुजुर्ग को गोलियों से छलनी कर दिया। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। मृतक सुरेश यादव को अपराधियों ने छत पर सोते समय निशाना बनाया। बदमाशों ने उनके सीने और पीठ में दो गोलियां दागीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही हिलसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे संतोष कुमार के अनुसार एक साल पहले बच्चों के बीच खेलने को लेकर गांव के एक परिवार से विवाद हुआ था। उसी विवाद के बाद से उनके परिवार को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही थी। इसी रंजिश के चलते देर रात डेढ़ से दो बजे के बीच अपराधियों ने उनके पिता की हत्या कर दी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहार शरीफ भेज दिया है। घटना स्थल पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम ने जांच की है। हिलसा थाना अध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का कारण आपसी विवाद प्रतीत होता है, लेकिन आगे की जांच जारी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। वहीं, मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन शुरू कर दी है।

Read more : हाई कोर्ट के जज और सफेमा अफसर को मिला धमकी भरा पत्र

# Paper Hindi News #Ap News in Hindi #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper bakthi breakingnews delhi latestnews trendingnews