Andhra Pradesh : सेल्फी लेने में जरा सी चूक और सीधे झरने में

Read Time:  1 min
अल्लूरी सीताराम राजू
अल्लूरी सीताराम राजू
FONT SIZE
GET APP

आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू में गुरुवार को सेल्फी लेने के लिए झरने में उतरी तीन लड़कियां डूब गईं। पुलिस ने बताया कि एक ही गांव की चार लड़कियां झरने पर घूमने गई थीं तभी उनमें से तीन दुर्घटनावश पानी में गिर गईं और तैरना नहीं जानने के कारण डूब गई। पुलिस ने बताया कि चौथी लड़की बच गई और उसका इलाज चल रहा है।

तीन सहेलियां नहा रही थीं, चौथी बना रही थी रील

यह घटना अल्लूरी सीताराम राजू (Alluri Sitarama) स्थित मूलागुम्मी गांव में हुई। वीडियो बनाते समय, तीन लड़कियों की डूबने से मौत हो गई और एक अन्य लड़की घायल हो गई। घायल लड़की की पहचान एस. अंजलि के रूप में हुई है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। तीनों मृत लड़कियों की पहचान तृषा (17), पवित्रा (16) और रत्नकुमारी (16) के रूप में हुई है।

झरने में उतरीं तीनों लड़कियां डूबीं

पुलिस ने बताया कि तैरना नहीं जानने के बावजूद सेल्फी लेने के लिए झरने में उतरीं तीन लड़कियां डूब गईं। लड़कियां वाटरफॉल के पास फोटो और सेल्फी वीडियो (Selfie Video) ले रही थीं, तभी उनमें से एक लड़की पानी में गिर गई। उसे बचाने के लिए दोनों लड़कियां उसके पास गईं। देखते ही देखते तीनों आंखों से ओझल हो गईं।

अन्य पढ़े: YS Sharmila Comments : शर्मिला का जगन पर हमला

सामने आया वीडियो-

समर वेकेशन के चलते घूमने गई थीं

हालांकि आसपास के लोगों ने उन्हें बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक तेज धारा उन्हें बहा ले गई। तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित होने के कारण सभी लड़कियां झरने पर घूमने गई थीं। पुलिस ने कानून की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।