రైతులకు గమనిక.. 11 అంకెల ఐడీ తప్పనిసరి నేటి నుంచే శ్రీవారి సాలకట్ల తెప్పోత్సవాలు అన్వేష్‌ పై లుకౌట్ నోటీసులు జారీ చేసిన పోలీసులు డయేరియా మరణాలపై ఆవేదన వ్యక్తం చేసిన ధర్మాన VSR ఏవియేషన్‌తో హెరిటేజ్‌కు ఎలాంటి సంబంధం లేదని లోకేశ్ స్పష్టం క్యారెక్టర్ లేని వాళ్లకు పార్టీలో చోటు లేదు జిమ్‌లో గుండెపోటుతో యువకుడు మృతి పునర్విక కు లోకేష్ రూ.6 కోట్ల సాయం జన గణన ప్రక్రియపై అవగాహన తప్పన సరి:హిమాన్ష్ శుక్ల వృద్ధురాలి వద్ద 40 గ్రాముల బంగారం చోరీ డయేరియా మరణాలపై ఆవేదన వ్యక్తం చేసిన ధర్మాన నందిపల్లి నందీశ్వర ఆలయంలో జగన్ ప్రత్యేక పూజలు మైనింగ్ శాఖలో ఉద్యోగం ఇప్పిస్తానంటూ మోసం సునీల్ నాయక్ అరెస్ట్ లో అనూహ్య పరిణామం సునీల్ నాయక్ అరెస్ట్ లో అనూహ్య పరిణామం రైతులకు గమనిక.. 11 అంకెల ఐడీ తప్పనిసరి నేటి నుంచే శ్రీవారి సాలకట్ల తెప్పోత్సవాలు అన్వేష్‌ పై లుకౌట్ నోటీసులు జారీ చేసిన పోలీసులు డయేరియా మరణాలపై ఆవేదన వ్యక్తం చేసిన ధర్మాన VSR ఏవియేషన్‌తో హెరిటేజ్‌కు ఎలాంటి సంబంధం లేదని లోకేశ్ స్పష్టం క్యారెక్టర్ లేని వాళ్లకు పార్టీలో చోటు లేదు జిమ్‌లో గుండెపోటుతో యువకుడు మృతి పునర్విక కు లోకేష్ రూ.6 కోట్ల సాయం జన గణన ప్రక్రియపై అవగాహన తప్పన సరి:హిమాన్ష్ శుక్ల వృద్ధురాలి వద్ద 40 గ్రాముల బంగారం చోరీ డయేరియా మరణాలపై ఆవేదన వ్యక్తం చేసిన ధర్మాన నందిపల్లి నందీశ్వర ఆలయంలో జగన్ ప్రత్యేక పూజలు మైనింగ్ శాఖలో ఉద్యోగం ఇప్పిస్తానంటూ మోసం సునీల్ నాయక్ అరెస్ట్ లో అనూహ్య పరిణామం సునీల్ నాయక్ అరెస్ట్ లో అనూహ్య పరిణామం

Andhra Pradesh : अनोखी शादी, नन्हे दूल्हे संग मुस्लिम दुल्हन…

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: April 9, 2026 • 12:22 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

आंध्र प्रदेश में एक खूबसूरत मुस्लिम दुल्हन ने अपनी शादी को लेकर लोगों को हैरान कर दिया।

Anokhi Love Story: आंध्र प्रदेश में खूबसूरत मुस्लिम दुल्हन ने छोटी हाईट वाले दूल्हे से शादी की है. उसने बताया बताया कि वो मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखती है. जबकि दूल्हा हिंदू है और हाईट में भी काफी छोटा है. मगर दुल्हन ने इस सब चीजों को देखकर नहीं, बल्कि सिर्फ एक चीज से प्रभावित होकर हिंदू दूल्हे को अपना दिल दे दी. क्या वो चीज, चलिए जानते हैं दुल्हन की जुबानी इस अनोखी लव स्टोरी की कहानी…

मैं मुस्लिम हूं. ये हिंदू हैं. हमने 9वीं क्लास से एक दूसरे से प्यार किया और अब शादी भी. मगर अब मेरे घर वाले हमारे प्यार के दुश्मन बने बैठे हैं… 

ये कहना है उस मुस्लिम युवती (Muslim Young Woman) का, जिसने समाज के तानों, कद के अंतर और मजहब की बेड़ियों को तोड़कर अपने से काफी छोटे कद के युवक, वेमुला शशि के साथ शादी कर ली है. यह शादी इस समय सोशल मीडिया से लेकर गलियों तक चर्चा का विषय बनी हुई है।

मामला आंध्र प्रदेश के राजूपेटा का है. इस प्रेम कहानी (Love Story) की शुरुआत किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है. मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाली युवती और वेमुला शशि की मुलाकात स्कूल में हुई थी. जब दोनों 9वीं कक्षा में थे, तभी से उनके बीच दोस्ती का सिलसिला शुरू हुआ. युवती बताती है- 9वीं क्लास में ही मैं इन्हें अपना दिल दे बैठी थी. समय के साथ यह दोस्ती गहरे प्यार में तब्दील हो गई. शशि कद में काफी छोटे हैं. लेकिन युवती के लिए उनका स्वभाव और आपसी अटूट विश्वास दुनिया की हर शारीरिक बनावट से बड़ा साबित हुआ. युवती ने कहा- मैंने ना इनकी हाईट देखी, ना धर्म और ना शक्ल-सूरत. बस इनके नेचर से प्रभावित हो गई।

अन्य पढ़े: GST notice barber : 72 लाख रुपये का नोटिस जारी

प्यार जितना गहरा था, डगर उतनी ही मुश्किल. इस रिश्ते के सामने दो बड़ी दीवारें थीं- पहली, समाज की संकीर्ण सोच जो शारीरिक बनावट को तौलती है, और दूसरी, अलग-अलग धर्म. युवती के परिजनों और रिश्तेदारों ने इस रिश्ते का कड़ा विरोध किया. खूबसूरत बेटी के लिए एक छोटे कद के दूसरे धर्म के युवक को दामाद के रूप में स्वीकार करना उनके लिए नामुमकिन था।

पुलिस थाने पहुंचा जोड़ा, मांगी सुरक्षा

शशि वर्तमान में जिला न्यायालय में कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी हैं और युवती एक मेडिकल स्टोर में काम कर आत्मनिर्भर है. जब परिजनों का दबाव बढ़ा और जान का खतरा महसूस हुआ, तो इस जोड़े ने हिम्मत नहीं हारी. दोनों ने इनुकुदुरुपेटा पुलिस स्टेशन पहुंचकर शरण ली और अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई. उन्होंने पुलिस के सामने स्पष्ट कर दिया कि चाहे कुछ भी हो जाए, वे एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ेंगे।

यह अनोखा विवाह उन लोगों के लिए एक कड़ा संदेश है जो प्यार को सिर्फ बाहरी सुंदरता या कद-काठी के तराजू में तौलते हैं. इस जोड़े ने साबित कर दिया कि पक्के इरादों के सामने दुनिया की हर दीवार छोटी पड़ जाती है।

अन्य पढ़े:

#AnokhiLoveStory #UniqueWedding #MuslimBride #AndhraPradesh #BreakingNews #HindiNews #LatestNews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.