AP SSC Result 2025: आंध्र प्रदेश बोर्ड​ ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से आज दसवीं क्लास का रिजल्ट जारी ​कर दिया गया है. जिसे छात्र-छात्राएं आधिकारिक साइट पर देख सकते हैं।

आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSEAP) आज क्लास 10वीं यानी SSC परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है. रिजल्ट को छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट results.bse.ap.gov.in, results.bie.ap.gov.in, results.apcfss.in और bie.ap.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

इस बार करीब 6.19 लाख छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था, जो 17 मार्च से 31 मार्च 2025 तक राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी. रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और रोल कोड की जरूरत होगी।

स्कोरकार्ड में यह जानकारी होगी

  • परीक्षार्थी का नाम
  • रोल नंबर
  • जन्मतिथि
  • विषयवार अंक
  • कुल प्राप्तांक
  • पास/फेल की स्थिति

WhatsApp पर ऐसे पाएं अपना रिजल्ट

आंध्र प्रदेश बोर्ड (BSEAP) के 10वीं क्लास के छात्र अब अपना रिजल्ट WhatsApp के जरिए भी बड़ी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं. अब ना वेबसाइट की भीड़, ना OTP की टेंशन सिर्फ एक “Hi” और आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा

WhatsApp पर कैसे देखें रिजल्ट 

सबसे पहले अपने मोबाइल में 9552300009 नंबर को सेव करें।
फिर WhatsApp खोलें और इस नंबर पर “Hi” भेजें।
रिप्लाई में आपको Education Services चुनने का विकल्प मिलेगा।
इसके बाद SSC Public Exam या Open School Inter Results का ऑप्शन चुनें।
अब अपना Hall Ticket Number दर्ज करें।

पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?

परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 35% अंक और कुल मिलाकर 33% अंक प्राप्त करने होंगे।

पिछले साल

साल 2024 में AP SSC का कुल पास प्रतिशत 86.69% था. लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर था. लड़कियों ने 89.17% और लड़कों ने 84.32% की सफलता दर हासिल की थी।

कैसे देखें अपना रिजल्ट

  1. सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं results.bse.ap.gov.in
  2. इसके बाद छात्र SSC/10th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें
  3. फिर छात्र रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें
  4. अब स्टूडेंट्स स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
  5. इसके बाद PDF डाउनलोड करें या प्रिंट निकाल लें

Read more: UP Board Result 2025: 10वीं और 12वीं के परिणाम की घोषणा जल्द

digital@vaartha.com

लेखक परिचय

[email protected]

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।