Raisina Dialogue : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि भारत तेजी से एक नॉलेज इकोनॉमी के रूप में उभर रहा है। नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित रायसीना डायलॉग 2026 सम्मेलन में उन्होंने आंध्र प्रदेश के विकास का विजन दुनिया के सामने रखा। खास बात यह रही कि इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर किसी राज्य के मुख्यमंत्री को पहली बार भाषण के लिए आमंत्रित किया गया।
अमरावती बनेगी ‘क्वांटम वैली’?
चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि जैसे पहले साइबराबाद के जरिए आईटी क्रांति की शुरुआत हुई थी, वैसे ही अब अमरावती को क्वांटम वैली के रूप में विकसित किया जा रहा है। यह शहर सिर्फ टेक्नोलॉजी हब ही नहीं बल्कि क्वांटम कंप्यूटिंग उपकरणों के निर्माण का वैश्विक केंद्र बनेगा। अमरावती को ब्लू-ग्रीन सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है।
AI और क्वांटम टेक्नोलॉजी, भविष्य की ताकत?
सीएम ने कहा कि भविष्य में देशों की ताकत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसी तकनीकों पर निर्भर करेगी। इसलिए आंध्र प्रदेश में इन क्षेत्रों में प्रशिक्षण और शोध को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विशाखापट्टनम में गूगल जैसी कंपनियों का निवेश राज्य के विकास का संकेत है।
अन्य पढ़े: नेपाल चुनाव: बालेन शाह का उदय और केपी ओली की पिछड़ती राह
‘रिवर्स माइग्रेशन’.. भारत के लिए नया मौका
चंद्रबाबू ने कहा कि पहले भारतीय प्रतिभाएं सिलिकॉन वैली की ओर (Raisina Dialogue) जाती थीं, लेकिन अब हालात बदल रहे हैं और रिवर्स माइग्रेशन शुरू हो चुका है। दुनिया के करीब 60 प्रतिशत ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर अब भारत में हैं। अमरावती में ग्लोबल लीडर्स तैयार करने के लिए एक लीडरशिप सेंटर स्थापित किया जा रहा है।
जनसंख्या नीति पर नया विचार
सीएम ने कहा कि पहले जहां जनसंख्या नियंत्रण की बात होती थी, वहीं अब बदलते हालात में जनसंख्या वृद्धि को प्रोत्साहित करने की जरूरत है। दक्षिण भारत में घटती प्रजनन दर चिंता का विषय है। इसे ध्यान में रखते हुए आंध्र प्रदेश सरकार ने पॉपुलेशन मैनेजमेंट पॉलिसी लागू की है।
ग्रीन एनर्जी में भी भारत आगे?
चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि भारत ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भारत अन्य देशों को बिजली निर्यात करने की स्थिति में होगा।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :