IFR Milan 2026 : विशाखापट्टनम के आरके बीच पर गुरुवार शाम आयोजित अंतरराष्ट्रीय सिटी परेड बेहद भव्य और आकर्षक रही। इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू (IFR) – मिलन 2026 कार्यक्रम के तहत आयोजित इस आयोजन ने भारतीय नौसेना की क्षमता और विभिन्न देशों की सांस्कृतिक विविधता को एक ही मंच पर प्रदर्शित किया। समुद्र तट पर बड़ी संख्या में लोग इस शानदार कार्यक्रम को देखने पहुँचे।
कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय नौसेना के विमानों और हेलीकॉप्टरों के रोमांचक हवाई प्रदर्शन से हुई। इसके बाद थल सेना, नौसेना, वायु सेना और कोस्ट गार्ड की टुकड़ियों ने अनुशासित मार्चपास्ट किया। फ्रांस, रूस, वियतनाम, थाईलैंड और श्रीलंका सहित कई मित्र देशों के नौसैनिक दलों और उनके सेरेमोनियल बैंड ने परेड में भाग लेकर अंतरराष्ट्रीय आकर्षण बढ़ाया।
अन्य पढ़े: बांग्लादेश में BNP लहर, तारिक की डबल जीत!
आंध्र प्रदेश के राज्यपाल अब्दुल नज़ीर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित (IFR Milan 2026) रहे और उन्होंने सलामी ली। नौसेना कमांडो द्वारा किए गए साहसिक प्रदर्शन, ड्रोन और लेजर शो तथा अंत में हुई आतिशबाज़ी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विभिन्न देशों के कलाकारों ने पारंपरिक नृत्यों से कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भरे।
इस परेड का उद्देश्य समुद्री सुरक्षा में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करना और मित्र देशों के साथ संबंधों को और सुदृढ़ करना है। भारी भीड़ के कारण आरके बीच क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा और प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :