UP से आयी दिल दहलाने वाली खबर, गर्भवती को जिंदा जलाने की कोशिश, गर्भ से निकाला गया मृत शिशु

Read Time:  1 min
गर्भवती
गर्भवती
FONT SIZE
GET APP

गर्भवती के पेट में हो गई बच्चे की मौत

यूपी के महराजगंज स्थित फरेंदा क्षेत्र के गनेशपुर में आपसी विवाद को लेकर गर्भवती पत्नी पर पति ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। इसी बीच पेट में बच्चे की मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार करीब 60 प्रतिशत झुलसी है। गर्भवती का ऑपरेशन कर मृत बच्चे को निकाला गया। मामले में आरोपी पति गोविंद पर केस दर्ज हुआ है। घटना के बाद से वह फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

घर से जलती हुई निकली गर्भवती

फरेंदा थाना क्षेत्र के गनेशपुर निवासी सुमन (28) व पति गोविंद (30) के बीच  कुछ दिनों से आपसी विवाद चल रहा था। इसको लेकर रविवार की रात करीब 11 बजे पति गोविंद नाराज होकर पत्नी पर पेट्रोल उड़ेल कर आग लगा दिया। इससे विवाहिता गंभीर रूप से झुलस गई। महिला चिल्लाते हुए घर से बाहर आई तब जाकर आस पास के लोगों ने दौड़ कर आग बुझाई। लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गई थी।

पुलिस ने दर्ज किया गर्भवती का बयान

परिजन विवाहिता को इलाज के लिए तत्काल सीएचसी बनकटी ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपशिखा वर्मा व थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक मौके पर पहुंच गए। पुलिस की पूछताछ में विवाहिता ने पति पर आरोप लगाया की उसने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की।

गर्भवती

दोनों करते हैं एक दूसरे के चरित्र पर शक

बताया जाता है कि पति पत्नी दोनों एक दूसरे पर शक करते थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तकरार होती रहती थी। रविवार की रात भी यही बात हुई। पत्नी ने पति के चरित्र को लेकर लांक्षन लगाया तो पति ने भी उस पर लांक्षन लगाया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच मामला इतना बढ़ गया की। पति बाइक से पेट्रोल निकालकर पत्नी पर छिड़क दिया। जब तक वह अपना बचाव करती, तब तक आग लगाकर फरार हो गया था।

digital

लेखक परिचय

digital

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।