తెలుగు | Epaper

Ola-Uber बुक करना पड़ेगा महंगा, सरकार ने किराया बढ़ाने की दी खुली छूट

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Ola-Uber बुक करना पड़ेगा महंगा, सरकार ने किराया बढ़ाने की दी खुली छूट

केंद्र सरकार ने ओला, उबर, रैपिडो जैसी कैब (CAB) सेवाओं के लिए नई गाइडलाइन (Guidline) जारी की है. अब कंपनियां पीक आवर्स में बेस किराए से दोगुना तक वसूल सकेंगी. राइड कैंसिल (Ride Cancel)करने पर ₹100 तक जुर्माना लगेगा और बीमा, ट्रैकिंग भी अनिवार्य होगा.

सरकार ने ऐप बेस्ड टैक्सी सेवाओं जैसे Uber, Ola, Rapido और inDrive को सर्ज प्राइसिंग (अधिक मांग के समय अतिरिक्त किराया वसूली) में ज्यादा छूट दे दी है. अब ये कंपनियां बेस फेयर का दो गुना तक किराया वसूल सकती हैं. पहले यह सीमा 1.5 गुना थी. सामान्य (नॉन-पीक) समय में न्यूनतम 50% बेस फेयर लेना अनिवार्य होगा, ताकि कंपनियां अत्यधिक छूट देकर बाज़ार में अनुचित प्रतिस्पर्धा न बढ़ाएं.

राइड कैंसिल करने पर लगेगा जुर्माना

अब कैब सर्विस लेने वालों और ड्राइवरों दोनों के लिए नए नियम लागू हो गए हैं. यदि कोई ड्राइवर या ग्राहक बुकिंग के बाद बिना किसी वैध कारण के राइड कैंसिल करता है, तो उस पर कुल किराए का 10% जुर्माना लगेगा, जिसकी अधिकतम सीमा ₹100 होगी. यह जुर्माना ड्राइवर और एग्रीगेटर कंपनी के बीच बांटा जाएगा. यही नियम यात्री द्वारा राइड कैंसिल करने पर भी लागू होगा.

ड्राइवरों के लिए बीमा और ट्रेनिंग अनिवार्य

नई गाइडलाइंस के अनुसार, अब सभी ड्राइवरों के पास ₹5 लाख का स्वास्थ्य बीमा और ₹10 लाख का टर्म इंश्योरेंस होना अनिवार्य है. साथ ही, ड्राइवरों को हर साल एक बार रिफ्रेशर ट्रेनिंग देनी होगी. यदि किसी ड्राइवर की रेटिंग सभी ड्राइवरों की तुलना में सबसे नीचे 5 प्रतिशत में आती है, तो उसे हर तिमाही यह ट्रेनिंग लेनी होगी. अगर वह ट्रेनिंग नहीं करता, तो उसे प्लेटफॉर्म पर सेवाएं देने से रोक दिया जाएगा.

बेस फेयर को लेकर राज्य सरकारों को अधिक अधिकार दिए गए हैं. अब राज्यों को अलग-अलग श्रेणियों के वाहनों जैसे ऑटो, बाइक टैक्सी आदि के लिए न्यूनतम किराया निर्धारित करना होगा. उदाहरण के लिए, दिल्ली और मुंबई में टैक्सी का बेस फेयर ₹20-₹21 प्रति किमी है, जबकि पुणे में ₹18 प्रति किमी. अगर कोई राज्य बेस फेयर तय नहीं करता, तो एग्रीगेटर कंपनी को खुद किराया तय करके राज्य सरकार को सूचित करना होगा.

Read more : SAARC को रिप्लेस करने पाक, चीन व बांग्लादेश के बीच एक त्रिपक्षीय बैठक

Bihar- पटना में आईपीएस सुनील नायक के घर आंध्र पुलिस की छापेमारी

Bihar- पटना में आईपीएस सुनील नायक के घर आंध्र पुलिस की छापेमारी

National- शरद पवार की तबीयत फिर खराब, डॉक्टरों की कड़ी निगरानी जारी

National- शरद पवार की तबीयत फिर खराब, डॉक्टरों की कड़ी निगरानी जारी

Mumbai- पिता की याद और विश्वास का प्रतीक है मेरा ब्रेसलेट- सलमान खान

Mumbai- पिता की याद और विश्वास का प्रतीक है मेरा ब्रेसलेट- सलमान खान

USA- ट्रंप का विवादित बयान, बोले- जरूरत पड़ी तो किसी भी देश को खत्म कर देंगे

USA- ट्रंप का विवादित बयान, बोले- जरूरत पड़ी तो किसी भी देश को खत्म कर देंगे

Russia- जंग खत्म करनी है तो इतिहास नहीं, समाधान पर बात हो-जेलेंस्की

Russia- जंग खत्म करनी है तो इतिहास नहीं, समाधान पर बात हो-जेलेंस्की

National- स्वदेशी ताकत का प्रदर्शन, जल्द बेड़े में शामिल होगी अरिधमन

National- स्वदेशी ताकत का प्रदर्शन, जल्द बेड़े में शामिल होगी अरिधमन

Mumbai- बिश्नोई गैंग का षड्यंत्र, शुभम लोनकर पर रोहित शेट्टी के घर हमले की साजिश

Mumbai- बिश्नोई गैंग का षड्यंत्र, शुभम लोनकर पर रोहित शेट्टी के घर हमले की साजिश

National- विदेशी संपत्ति विवाद में फिर घिरे केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, सियासी गलियारों में तेज हुई बहस

National- विदेशी संपत्ति विवाद में फिर घिरे केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, सियासी गलियारों में तेज हुई बहस

National-ताकत के जरिए शांति बनाए रखना ही यूएस-भारत रक्षा साझेदारी का लक्ष्य- जे. पपारो

National-ताकत के जरिए शांति बनाए रखना ही यूएस-भारत रक्षा साझेदारी का लक्ष्य- जे. पपारो

National- खड़गे ने जताई आपत्ति, राज्यसभा वेबसाइट से भाषण के अंश हटाने का आरोप

National- खड़गे ने जताई आपत्ति, राज्यसभा वेबसाइट से भाषण के अंश हटाने का आरोप

PAK- पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा अस्पताल में भर्ती

PAK- पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा अस्पताल में भर्ती

सूर्या चमके, भारत की शानदार जीत!

सूर्या चमके, भारत की शानदार जीत!

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870