Stock market : शेयर बाजार में नया इतिहास, निफ्टी रिकॉर्ड हाई पर

By Surekha Bhosle | Updated: January 2, 2026 • 4:56 PM

निफ्टी 26,340 के स्तर पर पहुंचा

भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली। निफ्टी ने नया रिकॉर्ड बनाते हुए 26,340 के स्तर को छू लिया, जिससे निवेशकों में उत्साह का माहौल रहा।

सेंसेक्स में जबरदस्त उछाल

573 अंकों की बढ़त के साथ 85,762 पर बंद- कारोबारी सत्र के अंत में (sensex) सेंसेक्स 573 अंक चढ़कर 85,762 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली।

शेयर बाजार में आज यानी 2 जनवरी को तेजी रही। सेंसेक्स 573 अंक चढ़कर 85,762 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी ने आज कारोबार के दौरान नया रिकॉर्ड हाई बनाया, इसने 26,340 के स्तर को छुआ। इसके बाद निफ्टी 182 अंक चढ़कर 26,328 के स्तर पर बंद हुआ। ये निफ्टी का नया क्लोजिंग हाई भी है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में तेजी और 5 में गिरावट रही। (NTPC) , ट्रेंट और बजाज फाइनेंस के शेयर में 4.5% तक की तेजी देखने को मिली। ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, मीडिया, मेटल, PSU बैंक और रियल्टी सेक्टर में 1% से ज्यादा की तेजी रही

ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला कारोबार

अन्य पढ़े: switzerland bar fire : न्यू ईयर की रात बना मौत का मंजर…

1 जनवरी को FII ने ₹3,268 करोड़ के शेयर्स बेचे

साल के पहले दिन बाजार में फ्लैट कारोबार रहा

साल के पहले दिन यानी गुरुवार 1 जनवरी 2026 को शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार हुआ। सेंसेक्स 32 अंक गिरकर 85,189 पर बंद हुआ। निफ्टी में 17 अंक की बढ़त रही, ये 26,147 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में तेजी रही। निफ्टी के 50 में से 38 शेयर चढ़े। आज ऑटो, IT और मेटल शेयर्स में बढ़त रही। वहीं FMCG और फार्मा शेयर्स में गिरावट रही।

शेयर बाजार में 3-5-7 का नियम क्या है?

3-5-7 नियम एक ट्रेडिंग जोखिम प्रबंधन रणनीति है जो प्रति ट्रेड आपके खाते के 3% तक जोखिम को सीमित करती है, सभी खुली पोजीशनों में कुल जोखिम को 5% तक सीमित करती है, और सफल ट्रेडों पर 7% लाभ का लक्ष्य निर्धारित करती है । यह ट्रेडर्स को नुकसान को नियंत्रित करने और दीर्घकालिक स्थिरता में सुधार करने में मदद करती है।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #LatestNews #StockMarket #NiftyRecordHigh #MarketRally