Stock Market : भारतीय बाजार में बड़ी गिरावट

By Surekha Bhosle | Updated: August 5, 2025 • 10:31 AM

सेंसेक्स 400 अंक गिरकर 80,600 के स्तर पर

शेयर बाजार (Stock Market)में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 400 अंकों की गिरावट के साथ 80,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है

निफ्टी भी 100 अंक लुढ़का

NSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में दिखाई दिए।

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी मंगलवार, 5 अगस्त को सेंसेक्स 400 अंक गिरकर 80,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंक की गिरावट है, ये 24,600 के स्तर पर है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 8 में तेजी और 22 में गिरावट है। इंफोसिस, अडाणी पोर्ट्स और BEL के शेयरों में करीब 1.5% की गिरावट है। SBI, एक्सिस बैंक और एयरटेल में मामूली तेजी है।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 16 में तेजी और 34 में गिरावट है। NSE के सभी सेक्टर्स में गिरावट है। ऑयल एंड गैस, रियल्टी, IT, FMCG और फार्मा इंडेक्स सबसे ज्यादा गिरे हैं।

एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार, अमेरिकी में गिरावट

आज शेयर बाजार में गिरावट का क्या कारण है?

बाजार में गिरावट का क्या कारण है? शेयर बाज़ार में गिरावट अक्सर बड़ी वैश्विक घटनाओं, आर्थिक संकटों या सट्टा बुलबुले के फूटने से शुरू होती है। इसके अलावा, व्यापक निवेशक घबराहट और झुंड व्यवहार से बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है, जिससे कीमतें और गिर सकती हैं।

शेयर अचानक क्यों गिरते हैं?

जब किसी शेयर की माँग ज़्यादा होती है (मतलब ज़्यादा लोग उसे बेचने से ज़्यादा खरीदना चाहते हैं), तो कीमत बढ़ जाती है क्योंकि खरीदार ज़्यादा कीमत चुकाने को तैयार होते हैं। लेकिन जब आपूर्ति माँग से ज़्यादा हो जाती है (मतलब ज़्यादा लोग उसे खरीदने से ज़्यादा बेच रहे होते हैं), तो शेयर की कीमत गिरने लगती है, क्योंकि विक्रेताओं को खरीदारों को आकर्षित करने के लिए अपनी कीमतें कम करनी पड़ती हैं ।

अन्य पढ़ें: Stock Market : शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी

#BreakingNews #BSE #HindiNews #LatestNews #MarketCrash #Nifty50 #Sensex #StockMarket