Latest News : सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर बंद

By Surekha Bhosle | Updated: October 13, 2025 • 4:21 PM

सोमवार, 13 अक्टूबर को (sensex) सेंसेक्स 174 अंक गिरकर 82,327 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 58 अंक की गिरावट रही, ये 25,227 पर बंद हुआ

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में गिरावट रही। टाटा मोटर्स, इंपोसिस, HUL, पावर ग्रिड और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में 2.3% तक की गिरावट रही। अडाणी पोर्ट्स और बजाज फाइनेंस में बढ़त रही।

वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में गिरावट रही। (NSE) के IT और FMCG इंडेक्स गिरकर बंद हुए। बैंकिंग, रियल्टी और हेल्थकेयर सेक्टर में गिरावट के रिकवरी रही।

टाटा कैपिटल के शेयर 1% ऊपर लिस्ट

टाटा ग्रुप की फाइनेंशियल सर्विस देनी वाली कंपनी टाटा कैपिटल के शेयर मार्केट में 1% प्रीमियम पर लिस्ट हुए हैं। कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड 326 रुपए तय किया था, NSE और BSE पर लिस्टिंग 4 रुपए ऊपर 330 रुपए पर हुई। टाटा कैपिटल का IPO 6 अक्टूबर को ओपन हुआ था, जो कुल 1.95 गुना सब्सक्राइब हुआ।

अन्य पढ़ें: टाटा ग्रुप का ऐतिहासिक फैसला

VI के शेयर में 3% से ज्यादा की गिरावट

वोडाफोन आइडिया (VI) के शेयरों में आज 3.7% की गिरावट है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने AGR मामले की सुनवाई को दीवाली के बाद तक टाल दिया। सुप्रीम कोर्ट 27 अक्टूबर को कर्ज में डूबी टेलीकॉम कंपनी की याचिका पर सुनवाई करेगा, जो एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) बकाया मामले से जुड़ी है।

एशियाई बाजार 3% से ज्यादा गिरे

सेंसेक्स और निफ्टी में क्या अंतर है?

निफ्टी और सेंसेक्स दोनों ही ऐसे सूचकांक हैं जो शेयर बाजार के समग्र प्रदर्शन के रुझान को निर्धारित करने में शेयर व्यापारियों की सहायता करते हैं। मुख्य अंतर यह है कि सेंसेक्स में 30 कंपनियाँ शामिल होती हैं, जबकि निफ्टी में 50 कंपनियाँ शामिल होती हैं।

कितने शेयर हैं सेंसेक्स में?

सेंसेक्स में कितने स्टॉक हैं? सेंसेक्स में 30 शेयर शामिल हैं, जिन्हें तरलता, बाज़ार पूंजीकरण और उद्योग प्रतिनिधित्व के आधार पर चुना गया है। ये शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में सबसे बड़े और सबसे ज़्यादा सक्रिय रूप से कारोबार किए जाने वाले शेयरों में से हैं।

अन्य पढ़ें:

#BreakingNews #HindiNews #LatestNews #MarketUpdate #Nifty50 #Sensex #StockMarket