Sensex and Nifty : सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में बंद

By Surekha Bhosle | Updated: January 5, 2026 • 4:55 PM

भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिली। कमजोर ग्लोबल संकेतों और IT सेक्टर में बिकवाली के दबाव के कारण प्रमुख सूचकांक नीचे बंद हुए।

सेंसेक्स 322 अंक गिरा

85,439 के स्तर पर हुआ बंद-बीएसई सेंसेक्स (sensex) कारोबार के अंत में 322 अंकों की गिरावट के साथ 85,439 पर बंद हुआ। दिनभर बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहा, लेकिन अंतिम सत्र में बिकवाली हावी रही।

शेयर बाजार में आज यानी 5 जनवरी को गिरावट रही। सेंसेक्स 322 अंक गिरकर 85,439 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 78 अंक की गिरावट रही, ये 26,250 के स्तर पर बंद हुआ।

हालांकि निफ्टी (Nifty) ने आज कारोबार के दौरान नया रिकॉर्ड हाई बनाया, इसने 26,373 के स्तर को छुआ। आज IT और ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही

अन्य पढ़े: BC : संगठित संघर्ष से ही बीसी को राजनीतिक अधिकार मिलेगा- डॉ. राव

1 जनवरी को FII ने ₹3,268 करोड़ के शेयर्स बेचे

बीते हफ्ते बाजार में रही थी तेजी शेयर बाजार में आज यानी 2 जनवरी को तेजी रही थी। सेंसेक्स 573 अंक चढ़कर 85,762 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने आज कारोबार के दौरान नया रिकॉर्ड हाई बनाया, इसने 26,340 के स्तर को छुआ था। इसके बाद निफ्टी 182 अंक चढ़कर 26,328 के स्तर पर बंद हुआ था। ये निफ्टी का नया क्लोजिंग हाई भी है।

निफ्टी में सबसे खराब गिरावट क्या थी?

1 अगस्त 2007 : सेंसेक्स में गिरावट जारी रही और अंततः यह 14,936 पर स्थिर हुआ, जबकि निफ्टी 183 अंक गिरकर 4,346 पर आ गया।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #LatestNews #StockMarket #Sensex #ITStocks