भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट का माहौल देखने को मिला। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जिससे निवेशकों में सतर्कता बढ़ गई है।
सेंसेक्स 200 अंक टूटा
BSE Sensex में लगभग 200 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह करीब 73,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बाजार की शुरुआत कमजोर रही और दिनभर दबाव बना रहा।
निफ्टी में भी कमजोरी
Nifty 50 भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। (Nifty) निफ्टी करीब 50 अंक नीचे फिसल गया, जो निवेशकों की कमजोर धारणा को दर्शाता है।
शेयर बाजार में आज यानी 7 अप्रैल को गिरावट है। (Sensex) सेंसेक्स करीब 200 अंक गिरकर 74,0800 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी 50 अंक की गिरावट है, ये 22,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज बैंकिंग, ऑटो और FMCG शेयरों में ज्यादा बिकवाली है।
एशियाई बाजार में मिला-जुला कारोबार
- साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.20% चढ़कर 5,462 पर कारोबार कर रहा है।
- जापान का निक्केई 0.14% गिरकर 53,330 पर कारोबार कर रहा है।
- चीन का शंघाई कंपोजिट 3,880 पर फ्लैट कारोबार कर रहा है।।
अमेरिकी बाजार में 6 अप्रैल को बढ़त रही
- डाउ जोन्स 165 अंक (0.36%) चढ़कर 46,669 के स्तर पर बंद हुआ।
- टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 0.54% चढ़कर 21,996 पर बंद हुआ।
- S&P 500 इंडेक्स 29 अंक (0.44%) बढ़कर 6,611 पर बंद हुआ।
अन्य पढ़े: Sensex : सेंसेक्स में जोरदार उछाल, 74,100 के पार
क्रूड 2% बढ़कर 112 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा
आज कच्चा तेल करीब 2% ऊपर है। ये 112 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। 28 फरवरी को ईरान जंग शुरू होने से पहले कच्चे तेल के दाम 70 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास थे।
कल बाजार में रही थह तेजी
इससे पहले कल यानी 7 अप्रैल को शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 787 अंक (1.07%) चढ़कर 74,106 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 255 अंकों (1.12%) की तेजी रही, ये 22968 के स्तर पर बंद हुआ था।
अन्य पढ़े: