Stock Market : उतार-चढ़ाव के बाद सपाट बंद हुआ घरेलू शेयर बाजार

By Surekha Bhosle | Updated: February 26, 2026 • 3:53 PM

घरेलू शेयर बाजार ने आज पूरे दिन जोरदार उतार-चढ़ाव देखा, लेकिन कारोबार के अंत में बाजार लगभग सपाट स्तर पर बंद हुआ। निवेशकों में दिनभर असमंजस की स्थिति बनी रही, जिसके चलते सूचकांकों में कई बार तेजी और गिरावट का दौर देखने को मिला।

प्रमुख सूचकांकों का प्रदर्शन

बाजार में शुरुआती बढ़त टिक नहीं पाई और दोपहर के बाद बिकवाली का दबाव देखने को मिला।

Sensex-Nifty Closing Bell: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को (Sensex-Nifty) शेयर बाजार उतार-चढ़ाव के बाद सपाट बंद हुआ। सेंसेक्स 27.46 अंक गिरकर 82,248.61अंक पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 14.05 अंक बढ़कर 25,496.55 अंक पर बंद हुआ।

अन्य पढ़े: Mumbai- आईसीयू में भर्ती सलीम खान की सेहत में सुधार, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी

उतार-चढ़ाव भरे सत्र में बेंचमार्क शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी गुरुवार को सपाट बंद हुए। सीमित दायरे में कारोबार करते हुए, 30 शेयरों वाला (BSE) बीएसई सेंसेक्स 27.46 अंक या 0.03 प्रतिशत गिरकर 82,248.61 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी 14.05 अंक या 0.06 प्रतिशत बढ़कर 25,496.55 पर बंद हुआ।

विदेशी निवेशकों ने 2,991 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे

PNGS रेवा डायमंड ज्वेलरी के IPO का आज आखिरी दिन

PNGS रेवा डायमंड ज्वेलरी के IPO का आज यानी 26 फरवरी को आखिरी दिन है। ये 24 फरवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। 2 दिन में ये IPO टोटल 83% सब्सक्राइब हो चुका है। कंपनी इस IPO के जरिए 380 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #LatestNews #ShareMarket #Sensex #Nifty