AI-रोबोटिक्स से 20 साल में खत्म होगी काम की ‘जरूरत’
मुंबई: टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क(Elon Musk) का मानना है कि आने वाले 10 से 20 सालों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और रोबोटिक्स इतना विकसित हो जाएंगे कि इंसानों के लिए काम करना ज़रूरी नहीं रहेगा। काम सिर्फ एक विकल्प या हॉबी बनकर रह जाएगा।
मस्क के अनुसार, AI एक सुनामी की तरह आगे बढ़ रहा है जो दुनिया में इतनी अधिक मात्रा में सामान का उत्पादन करेगा कि कीमतें कम हो जाएंगी और हमारी अधिकांश ज़रूरतें(Most needs) मशीनें खुद ही पूरी कर देंगी। जब सबको सब कुछ मिलेगा, तो इंसान ज़रूरतें पूरी करने के बजाय खुशी के लिए काम करेंगे।
सिंगुलैरिटी की ओर: मस्क ने यह भी कहा कि हम ‘सिंगुलैरिटी’ (वह क्षण जब AI इंसानों से कहीं ज़्यादा होशियार हो जाएगा) की ओर बढ़ रहे हैं। शुरुआत में AI हमें खुश रखने और अच्छी फिल्में, खाना आदि सस्ते में उपलब्ध कराने पर ध्यान केंद्रित करेगा, और बाद में अंतरिक्ष में नई दुनिया बसाने जैसे बड़े कामों पर लगेगा।
भारतीय टैलेंट और ग्लोबल विजन
एलन मस्क(Elon Musk) ने अपने पॉडकास्ट में भारतीय टैलेंट की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और अमेरिका को भारतीयों से काफी फायदा हुआ है। मस्क के अनुसार, उनकी कंपनी टेस्ला और स्पेसएक्स में सबसे स्मार्ट लोगों में भारतीय शामिल हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि H-1B जैसे स्किल्ड वीजा प्रोग्राम्स को खत्म करना गलत होगा क्योंकि अमेरिका को टॉप टैलेंट चाहिए, और भारत इसमें सबसे आगे है।
X (ट्विटर) का विजन: मस्क ने बताया कि उन्होंने ट्विटर को X इसलिए बनाया ताकि यह एक ‘ग्लोबल टाउन स्क्वायर’ बन सके, जो वर्ड्स, वीडियो, कॉलिंग, मैसेजिंग और पेमेंट को एक ही ‘एवरीथिंग ऐप’ में समाहित कर सके।
टेस्ला + स्पेसएक्स + xAI: मस्क ने कहा कि उनका भविष्य सोलर-पावर वाले AI सैटेलाइट्स का है, जिसके लिए इन तीनों कंपनियों का कॉम्बिनेशन ज़रूरी है। टेस्ला ऑप्टिमस रोबोट और सेल्फ-ड्राइविंग कारें बना रहा है, स्पेसएक्स का स्टारलिंक हर जगह इंटरनेट पहुंचा रहा है, और xAI इन सबको शक्ति देगा।
अन्य पढ़े: शुरुआती तेजी के बाद बाजार में गिरावट
जीवन, अर्थव्यवस्था और निवेश पर मस्क के विचार
मस्क ने अमेरिका के बड़े कर्ज की समस्या का एकमात्र समाधान AI और रोबोटिक्स को बताया, जो उत्पादकता को बढ़ाकर कर्ज को प्रबंधित करने लायक बना देगा। उनका अनुमान है कि लॉन्ग टर्म में पैसा गायब हो जाएगा, और ऊर्जा ही असली मुद्रा बन जाएगी।
उद्यमियों के लिए सलाह: भारतीय उद्यमियों को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि उपयोगी प्रोडक्ट या सर्विस बनाएं जो लोगों की जिंदगी आसान करे, पैसा अपने आप पीछे आएगा। उन्होंने मेहनत करने और असफलता से सीखने पर जोर दिया।
फर्टिलिटी रेट का खतरा: मस्क(Elon Musk) ने कम हो रहे फर्टिलिटी रेट को मानव सभ्यता के लिए एक बड़ा खतरा बताया। समाज को चलते रहने के लिए प्रति महिला कम से कम 2.1 बच्चे की जरूरत है, जबकि दर 1.5-1.6 चल रही है।
एलन मस्क के अनुसार लॉन्ग टर्म में स्टॉक में पैसा लगाने का सबसे सरल फॉर्मूला क्या है?
मस्क के अनुसार, लॉन्ग टर्म में पैसा लगाने के लिए सिर्फ तीन बातें देखें:
क्या प्रोडक्ट या सर्विस अभी पसंद हैं?
क्या प्रोडक्ट रोडमैप शानदार है?
क्या टीम टैलेंटेड, हार्डवर्किंग और प्रेरित है?
अगर ये तीनों चीज़ें मौजूद हैं, तो दैनिक उतार-चढ़ाव को पूरी तरह से नज़रअंदाज़ करें।
एलन मस्क ने DOGE (डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी) से सबसे बड़ा सबक क्या सीखा?
मस्क ने DOGE से सीखा कि बड़े-बड़े बदलावों के बजाय सबसे साधारण सावधानियां भी असली गेम-चेंजर हो सकती हैं और अरबों डॉलर बचा सकती हैं। उदाहरण के लिए, सरकारी पेमेंट सिस्टम में प्रत्येक भुगतान के लिए कोड नंबर और कमेंट बॉक्स में विवरण भरना अनिवार्य करने से सालाना $100-200 बिलियन की धोखाधड़ी को पकड़ना आसान हो गया।
अन्य पढ़े: