Gold Price Today: सोना 1,427 गिरकर 95,718 पर आया

Read Time:  1 min
24 कैरेट
24 कैरेट
FONT SIZE
GET APP

चांदी 1.05 लाख किलो के ऑल टाइम हाई पर पहुंची,कैरेट हिसाब से देखें गोल्ड के दाम

सोने के दाम में आज यानी 9 जून को गिरावट है। अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,427 घटकर 95,718 पर आ गया है। इससे पहले सोने की कीमत 97,145 प्रति 10 ग्राम थी।

  • वहीं 1 किलो सोने का दाम 5 बढ़कर ₹1,05,290 हो गया है। ये इसका ऑल टाइम हाई है। इससे पहले चांदी 1,05,285 प्रति किलो पर पहुंच गई थी। सोने ने 21 अप्रैल को 99,100 ऑल टाइम हाई बनाया था।

भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत

  • दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत 97,840 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹89,700
  • मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत 97,690 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹89,550
  • कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹97,690 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹89,550
  • चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत 97,690 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹89,550
  • भोपाल: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹97,740 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹89,600

निवेशक गोल्ड में प्रोफिट बुक कर रहे

सोने ने इस साल अब तक करीब 26% का रिटर्न दिया है, ऐसे में निवेशक गोल्ड में प्रोफिट बुक कर रहे हैं। इसके चलते सोने में बिकवाली आई है जो कुछ दिनों तक जारी रह सकती है। इससे आने वाले दिनों में सोना और नीचे आ सकता है।

हालांकि जियो पॉलिटिकल टेंशन अभी भी बनी हुई हैं इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। इसके अलावा शादी के सीजन में भी गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। इससे लॉग टर्म में सोने में तेजी बनी रहेगी।

इस साल अब तक 20,983 महंगा हो चुका है सोना

इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 19,556 रुपए बढ़कर 95,718 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 19,273 रुपए बढ़कर 1,05,285 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान

  • 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।
  • 2. कीमत क्रॉस चेक करें सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है।
  • 3. कैश पेमेंट न करें, बिल लें सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद बिल लेना न भूलें। यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें।

Read more: Gold Price Today: वैश्विक सोने के दामों की जानकारी

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।