Gold Rate : सोना ₹1,01,406 प्रति 10 ग्राम का ऑलटाइम हाई

By Surekha Bhosle | Updated: August 8, 2025 • 4:42 PM

आज ₹703 की बढ़त के साथ नया रिकॉर्ड

2025 में अब तक ₹25,244 महंगा हुआ गोल्डसाल की शुरुआत से लगातार तेजी

Gold Rate : 8 अगस्त (शुक्रवार) को ऑलटाइम हाई (Alltime High) पर पहुंच गया है। 24 कैरेट (24 carat) सोना का दाम 703 रुपए बढ़कर 1,01,406 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। इससे पहले गुरुवार को सोना 1,00,703 रुपए पर था

वहीं चांदी की कीमत 357 रुपए घटकर 1,14,893 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 1,15,250 रुपए पर थी। 23 जुलाई को चांदी ने 1,15,850 रुपए ऑल टाइम हाई बनाया

इस साल ₹1 लाख 4 हजार तक जा सकता है सोना

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि अमेरिका के टैरिफ के चलते जियो पॉलिटिकल टेंशन बनी हुई है। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है और इसकी डिमांड भी बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 4 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है।

सोना इस साल अब तक ₹25,244 महंगा हुआ

इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 25,244 रुपए बढ़कर 1,01,406 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 28,876 रुपए बढ़कर 1,14,893 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

दुनिया का सबसे महंगा सोना कौन सा है?

अब प्लैटिनम से औसतन लगभग 2.4 गुना ज़्यादा महंगा सोना अब तक का सबसे महंगा है।

2025 में सोने का भाव क्या होगा?

यह मानते हुए कि एक्सचेंज दर ₹82 प्रति USD रहेगी, 2025 में गोल्ड की अनुमानित प्राइज रेंज ₹1,64,000 और ₹2,05,000 प्रति औंस के बीच रहने की उम्मीद है. यह पूर्वानुमान वैश्विक महंगाई, भू-राजनीतिक तनाव, केंद्रीय बैंक की नीतियों और निवेशकों व औद्योगिक क्षेत्रों दोनों का ओर से निरंतर मांग जैसे कारकों पर आधारित है।

अन्य पढ़ें: Gold Rate : सोना ₹1,00,904 प्रति 10 ग्राम के ऑलटाइम हाई पर

#24CaratGold #BreakingNews #GoldAllTimeHigh #GoldInvestment #GoldPrice #HindiNews #LatestNews #PreciousMetals