Business : भारत बनेगा तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था : आरबीआई गवर्नर

By Anuj Kumar | Updated: August 25, 2025 • 8:06 PM

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा (RBI Governor Sanjay Malhotra) ने कहा है कि दुनिया भर में छाई वैश्विक मंदी, व्यापार विवादों और भू-राजनीतिक तनावों के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूती से आगे बढ़ रही है और आने वाले समय में देश तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (Third Largest Economy) बनने की राह पर है। वे मुंबई में फिक्की और भारतीय बैंक संघ (IBA) द्वारा आयोजित एफआईबीएसी 2025 वार्षिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की रफ्तार

मल्होत्रा ने कहा कि वर्तमान समय में पूरी दुनिया व्यापारिक तनाव, टैरिफ वॉर, अस्थिर कमोडिटी कीमतों और पूंजी प्रवाह की चुनौतियों से जूझ रही है। ऐसे में भारत को सिर्फ इन बाधाओं से निपटना ही नहीं, बल्कि इनके बीच नए अवसरों का दोहन भी करना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मौद्रिक नीति का मूल उद्देश्य मूल्य स्थिरता बनाए रखना और साथ ही आर्थिक विकास को गति देना है। यही वजह है कि आरबीआई लगातार संतुलित कदम उठा रहा है।

अमेरिकी टैरिफ पर भरोसा

अमेरिका द्वारा भारत पर टैरिफ बढ़ाए जाने की आशंका को लेकर मल्होत्रा ने कहा कि इस पर बातचीत से समाधान निकलेगा और इसका भारतीय अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने माना कि केंद्रीय बैंकों के सामने सबसे कठिन चुनौती है –

अस्थिर कमोडिटी बाजार और पूंजी प्रवाह में उतार-चढ़ाव इस संतुलन को और चुनौतीपूर्ण बना रहे हैं।

भारत की मजबूत स्थिति

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि भारत बाहरी मोर्चे पर बेहद मजबूत स्थिति में है।

भविष्य की राह

मल्होत्रा ने भरोसा जताया कि भारत अपनी विकास यात्रा को आगे बढ़ाने में सक्षम है। हालांकि, इसके लिए देश को समय-समय पर नई रणनीतियाँ और सुधार लागू करने होंगे। उन्होंने कहा कि यदि भारत अपनी नीतियों और मौद्रिक प्रबंधन में संतुलन बनाए रखता है, तो आने वाले वर्षों में न केवल एशिया बल्कि पूरी दुनिया में एक आर्थिक महाशक्ति के रूप में स्थापित होगा

आरबीआई के गवर्नर और डिप्टी गवर्नर कौन है?

बैंक के वर्तमान गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​हैं। वर्तमान में चार डिप्टी गवर्नर हैं: स्वामीनाथन जे., एम. राजेश्वर राव, माइकल पात्रा और टी. रबी शंकर।

RBI का मुख्यालय कहाँ है?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित है। आरबीआई का केंद्रीय कार्यालय 1937 में स्थायी रूप से मुंबई में स्थानांतरित कर दिया गया था, जो पहले कोलकाता में था। 

Read More :

# Breaking newss in hindi #Bussiness news #Hindi News #Latest news #RBi Governoer news #Third Largest economy news IBA news