Stock Market : भारतीय शेयर बाजार में जोरदार गिरावट

Read Time:  1 min
शेयर बाजार
शेयर बाजार
FONT SIZE
GET APP

सेंसेक्स 200+ अंक फिसला

  • आज सुबह Sensex में 200 से अधिक अंकों की गिरावट दर्ज हुई और यह ~83,000 के स्तर की ओर नीचे की ओर चल रहा है। इसी बीच निफ्टी में भी लगभग 70–100 अंकों की कमजोरी देखी गई। बाजार का मूड सुबह से नकारात्मक रहा, जिससे भारी बिकवाली बनी।

शेयर बाजार में आज यानी 17 फरवरी को गिरावट है। (sensex) सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 83,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में करीब 100 अंक की गिरावट है, ये 25,600 पर कारोबार कर रहा है। आज बैंकिंग, (FMCG) और ऑटो शेयर्स में बिकवाली है।

कोचीन शिपयार्ड के शेयर में 7% की तेजी

शुरुआती कारोबार के दौरान कोचीन शिपयार्ड के शेयर में 7% से ज्यादा की तेजी है। कोचीन शिपयार्ड को रक्षा मंत्रालय ने की ओर से 5,000 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है। इसके बाद इस डिफेंस (PSU) स्टॉक ने BSE पर 7.27% की तेजी पकड़ी और 1,575 रुपए के भाव पर पहुंच गया

जापान के निक्केई में गिरावट

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 0.80% गिरकर 56,354 पर कारोबार कर रहा।
  • दक्षिण कोरिया का कोस्पी, हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स आज बंद हैं।

अन्य पढ़े: Hyderabad gold rate : सोना सस्ता हुआ, चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट

विदेशी निवेशकों ने 7,395 करोड़ रुपए के शेयर बेचे

  • विदेशी निवेशकों (FII) ने 16 फरवरी को 972 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 1,667 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • इस महीने यानी फरवरी में अब तक FIIs ने 2,346 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। इस दौरान DIIs ने 11,443 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • जनवरी 2026 में FIIs ने कुल ₹41,435 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान DIIs ने ₹69,220 करोड़ के शेयर खरीदे थे।

कल बाजार में रही थी बढ़त

शेयर बाजार में कल यानी 16 फरवरी को बढ़त रही। सेंसेक्स 650 अंक की तेजी के साथ 83,277 पर बंद हुआ था। निफ्टी में 212 अंक की बढ़त रही, ये 25,683 पर बंद हुआ था।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।