ఐటీ స్టాక్స్‌లో ‘ఏఐ’ ప్రకంపనలు.. కుప్పకూలిన ఇన్ఫోసిస్, టీసీఎస్ షేర్లు మళ్లీ పెరిగిన బంగారం ధరలు, ఇవాళ రేట్లు చూసారా చిల్లర కష్టాలకు చెక్: ఏటీఎంల నుంచి ఇకపై రూ.10, రూ.20 నోట్లు! ఆధార్ యూజర్లకు గుడ్ న్యూస్ భారీగా పెరిగిన బంగారం ధరలు ఖాదీ మహోత్సవంలో రికార్డు సేల్స్ యూజర్లకు జియో శుభవార్త RBI మరోసారి వడ్డీ రేట్లు తగ్గించే ఛాన్స్ నష్టాల బాటలో దేశీయ స్టాక్ మార్కెట్లు చారిత్రాత్మక కార్ల రికార్డు బ్యాంక్ ఖాతాలు క్లోజ్! పెరిగిన గ్యాస్ సిలిండర్ ధరలు ఐటీ స్టాక్స్‌లో ‘ఏఐ’ ప్రకంపనలు.. కుప్పకూలిన ఇన్ఫోసిస్, టీసీఎస్ షేర్లు మళ్లీ పెరిగిన బంగారం ధరలు, ఇవాళ రేట్లు చూసారా చిల్లర కష్టాలకు చెక్: ఏటీఎంల నుంచి ఇకపై రూ.10, రూ.20 నోట్లు! ఆధార్ యూజర్లకు గుడ్ న్యూస్ భారీగా పెరిగిన బంగారం ధరలు ఖాదీ మహోత్సవంలో రికార్డు సేల్స్ యూజర్లకు జియో శుభవార్త RBI మరోసారి వడ్డీ రేట్లు తగ్గించే ఛాన్స్ నష్టాల బాటలో దేశీయ స్టాక్ మార్కెట్లు చారిత్రాత్మక కార్ల రికార్డు బ్యాంక్ ఖాతాలు క్లోజ్! పెరిగిన గ్యాస్ సిలిండర్ ధరలు

Breaking News: ITR: इनकम टैक्स रिफंड में क्यों हो रही देरी

Author Icon By Dhanarekha
Updated: September 18, 2025 • 8:24 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

कई करदाताओं को समय पर नहीं मिला रिफंड

नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न(ITR) दाखिल करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर बीत चुकी है। इसके बाद अधिकांश लोग अपने रिफंड का इंतजार कर रहे हैं। कई करदाताओं को रिफंड मिल भी गया है, जो कभी-कभी 2 से 3 दिन में ही आ जाता है। आमतौर पर e-verify करने के बाद रिफंड बैंक खाते में 4 से 5 हफ्तों में पहुंचता है, लेकिन अगर इसमें देरी हो रही है तो कुछ कारणों की जांच करनी चाहिए

रिफंड प्रक्रिया और समयसीमा

आईटीआर(ITR) का प्रोसेस तभी शुरू होता है जब उसे e-verify किया जाता है। सिंपल रिटर्न का रिफंड एक हफ्ते के भीतर मिल सकता है, जबकि जटिल मामलों में समय ज्यादा लगता है। बिजनेस इनकम, कैपिटल गेन या कई डिडक्शन शामिल होने पर दो से चार हफ्तों का समय लग सकता है। वहीं बड़ी रकम वाले रिफंड में अतिरिक्त जांच की जाती है।

यदि सूचना सही है और आईटीआर डिपार्टमेंट द्वारा स्वीकार कर लिया गया है, तो रिफंड सीधे खाते में जमा हो जाता है। लेकिन अगर विवरण मेल नहीं खाते, तो इनकम टैक्स(Income Tax) डिपार्टमेंट से नोटिस भी मिल सकता है। ऐसे में मैसेज का जवाब तुरंत देना आवश्यक है।

स्टेटस जांचने की प्रक्रिया और देरी के कारण

करदाता इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट incometax.gov.in पर जाकर अपने पैन(PAN) और पासवर्ड से लॉग इन करके रिफंड स्टेटस देख सकते हैं। इसके लिए e-File सेक्शन में जाकर ‘View Filed Returns’ ऑप्शन चुनना होता है। यदि पैन आधार से लिंक नहीं है, तो ‘Link Now’ विकल्प चुनना जरूरी है।

रिफंड में देरी के सामान्य कारणों में बैंक अकाउंट का प्री-वैलिडेट न होना, गलत IFSC कोड दर्ज करना, खाते का बंद होना या बैंक डिटेल्स का पैन कार्ड से मेल न खाना शामिल हैं। कभी-कभी पैन और आधार कार्ड का लिंक न होना भी समस्या का कारण बनता है।

कितने समय में सामान्य रूप से रिफंड मिल जाता है

सामान्य परिस्थितियों में e-verify करने के बाद रिफंड 2 से 5 हफ्तों में मिल जाता है। अगर जानकारी बिल्कुल सही हो तो यह 7 दिनों के भीतर भी खाते में आ सकता है।

अगर रिफंड में देरी होती है तो ब्याज कैसे दिया जाता है

अगर रिफंड समय पर नहीं मिलता है, तो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट बकाया राशि पर 0.5% प्रति माह की दर से ब्याज देता है। यह ब्याज उसी खाते में जमा किया जाता है जिसमें रिफंड आता है।

अन्य पढ़े:

# Paper Hindi News #ExtendDueDate #Google News in Hindi #Hindi News Paper #IncomeTaxIndia #IncomeTaxRefund #ITRDelay2025 #ITRFiling2025

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.