ఐటీ స్టాక్స్‌లో ‘ఏఐ’ ప్రకంపనలు.. కుప్పకూలిన ఇన్ఫోసిస్, టీసీఎస్ షేర్లు మళ్లీ పెరిగిన బంగారం ధరలు, ఇవాళ రేట్లు చూసారా చిల్లర కష్టాలకు చెక్: ఏటీఎంల నుంచి ఇకపై రూ.10, రూ.20 నోట్లు! ఆధార్ యూజర్లకు గుడ్ న్యూస్ భారీగా పెరిగిన బంగారం ధరలు ఖాదీ మహోత్సవంలో రికార్డు సేల్స్ యూజర్లకు జియో శుభవార్త RBI మరోసారి వడ్డీ రేట్లు తగ్గించే ఛాన్స్ నష్టాల బాటలో దేశీయ స్టాక్ మార్కెట్లు చారిత్రాత్మక కార్ల రికార్డు బ్యాంక్ ఖాతాలు క్లోజ్! పెరిగిన గ్యాస్ సిలిండర్ ధరలు ఐటీ స్టాక్స్‌లో ‘ఏఐ’ ప్రకంపనలు.. కుప్పకూలిన ఇన్ఫోసిస్, టీసీఎస్ షేర్లు మళ్లీ పెరిగిన బంగారం ధరలు, ఇవాళ రేట్లు చూసారా చిల్లర కష్టాలకు చెక్: ఏటీఎంల నుంచి ఇకపై రూ.10, రూ.20 నోట్లు! ఆధార్ యూజర్లకు గుడ్ న్యూస్ భారీగా పెరిగిన బంగారం ధరలు ఖాదీ మహోత్సవంలో రికార్డు సేల్స్ యూజర్లకు జియో శుభవార్త RBI మరోసారి వడ్డీ రేట్లు తగ్గించే ఛాన్స్ నష్టాల బాటలో దేశీయ స్టాక్ మార్కెట్లు చారిత్రాత్మక కార్ల రికార్డు బ్యాంక్ ఖాతాలు క్లోజ్! పెరిగిన గ్యాస్ సిలిండర్ ధరలు

Sensex : सेंसेक्स में बड़ी छलांग, 2000 अंकों की जोरदार बढ़त

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: April 1, 2026 • 10:44 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

भारतीय शेयर बाजार में आज जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स लगभग 2000 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ, जो निवेशकों के मजबूत भरोसे और सकारात्मक वैश्विक संकेतों को दर्शाता है।

सभी 30 शेयरों में तेजी

सेंसेक्स के सभी 30 शेयर हरे निशान में बंद हुए, जो एक ब्रॉड-बेस्ड रैली का संकेत है। इसका मतलब है कि सिर्फ कुछ सेक्टर ही नहीं, बल्कि पूरे बाजार में खरीदारी का माहौल रहा।

शेयर बाजार में आज यानी 1 अप्रैल को बढ़त है। (Sensex) सेंसेक्स 2,000 अंक (2.70%) की तेजी के साथ 73,900 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 600 अंक (2.70%) की बढ़त है, ये 22,950 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में तेजी है। आज ऑटो, IT, मेटल और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है

बाजार में तेजी के 2 मुख्य कारण

  1. मिडिल ईस्ट का तनाव खत्म होने के संकेत: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने कहा है कि ईरान के साथ चल रहा युद्ध अगले 2 से 3 हफ्तों में खत्म हो सकता है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका अपना लक्ष्य हासिल कर चुका है और ऑपरेशन लास्ट स्टेज में है।
  2. ग्लोबल मार्केट से मिले अच्छे संकेतों का असर: दुनियाभर के बाजारों से मिले अच्छे संकेतों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ा दिया है। शुरुआती कारोबार में लगभग सभी बड़े एशियाई बाजार बढ़त के साथ हरे निशान में रहे।

एशियाई बाजार में भी तेजी

अमेरिकी बाजार में 31 मार्च को रही बढ़त

अन्य पढ़े: Gold rate 01/04/26 : ट्रंप के बयान से सोने की कीमतों में उछाल

क्रूड 1% बढ़कर 105 डॉलर प्रति बैरल पर आया

आज कच्चे तेल के दाम में 1% की तेजी है, ये बढ़कर 105 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। 28 फरवरी को ईरान जंग शुरू होने से पहले कच्चे तेल के दाम 70 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास थे।

30 मार्च को बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले 30 मार्च को सेंसेक्स करीब 1636 अंक (2.22%) की गिरावट के साथ 71,948 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 488 अंक (2.14%) की गिरावट रही, ये 22,331 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं कल यानी 31 मार्च को महावीर जयंती की छुट्‌टी के चलते शेयर बाजार बंद था।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #BullishMarket #HindiNews #LatestNews #SensexSurge #StockMarketRally

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.